• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • आपका बेटा थाने में है, बात कीजिए… Whatsapp पर आ रही ऐसी फर्जी कॉल्‍स से बचें, देखें Video

आपका बेटा थाने में है, बात कीजिए… Whatsapp पर आ रही ऐसी फर्जी कॉल्‍स से बचें, देखें Video

Fraud Calls on Whatsapp : कोलकाता की लालबाजार पुलिस ने इस बारे में चेतावनी भी दी है। कहा है कि पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और कोर्ट के नाम पर आने वाली जबरन वसूली की कॉल्‍स, मैसेज और ई-मेल से लोगों को सचेत रहना चाहिए।

आपका बेटा थाने में है, बात कीजिए… Whatsapp पर आ रही ऐसी फर्जी कॉल्‍स से बचें, देखें Video

मोहित शर्मा नाम के एक लिंक्‍डिन यूजर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वॉट्सेएप पर आई फ्रॉड कॉल का एक वीडियो शेयर किया है।

ख़ास बातें
  • Whatsapp पर आ रही फर्जी कॉल
  • पुलिसवाले बनकर फ्रॉड कर रहे जालसाज
  • पुलिस ने सतर्क रहने के लिए कहा
विज्ञापन
Fraud Calls on Whatsapp : देशभर में त्‍योहार का माहौल है, लेकिन एक खबर बेहद जरूरी है। अगर आप वॉट्सऐप इस्‍तेमाल करते हैं, तब इस न्‍यूज को पढ़ना आपके लिए और भी महत्‍वपूर्ण हो जाता है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग यह कंप्‍लेंट कर रहे हैं कि उनके पास ऐसी कॉल्‍स और वॉट्सऐप वॉइस कॉल आ रही हैं, जिनमें उनके परिवार के लोगों को थाने लाए जाने की बात कही जा रही है। सामने वाला खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों के परिवारजनों पर आरोप लगा रहा है। मीडिया के आने की धमकी दे रहा है। फ‍िर फैमिली मेंबर को छोड़ने के बदले पैसों की डिमांड की जा रही है। 

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता की लालबाजार पुलिस ने इस बारे में चेतावनी भी दी है। कहा है कि पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और कोर्ट के नाम पर आने वाली जबरन वसूली की कॉल्‍स, मैसेज और ई-मेल से लोगों को सचेत रहना चाहिए। पुलिस का कहना है कि कोई भी सरकार या लॉ-एनफोर्समेंट एजेंसी बिना लिखित सूचना के कॉल या वीडियो कॉल नहीं करती। 

मोहित शर्मा नाम के एक लिंक्‍डिन यूजर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वॉट्सेएप पर आई फ्रॉड कॉल का एक वीडियो शेयर किया है। यूजर ने बताया कि उनकी मां को एक फोन आया। वॉट्सऐप कॉल करने वाले ने कहा कि उनके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कॉल करने वाले ने व्यक्तिगत जानकारी जैसे- नाम, व्यवसाय जानने की कोशिश की साथ ही भावनात्‍मक रूप से भी परेशान करना चाहा। मोहित के पोस्‍ट से लगता है कि वह इस फ्रॉड को समझ गए थे। उन्‍होंने लोगों से अपील की है कि हर चीज को क्रॉस चेक जरूर करें। 



वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ि‍त को एक नंबर- 923121414741 से वीडियो कॉल आई है। कॉलर कहता है कि आपके बेटे का नाम राज है? जवाब हां में मिलता है तो वह बताता है कि राज को 4 और लड़कों के साथ अरेस्‍ट किया गया है। उसने 16 साल की लड़की से रेप किया है। इतना ही नहीं, पुलिस वाला राज को बुलाने की बात कहते हुए उससे बात कराने का दावा भी करता है। बदले में सिर्फ रोने की आवाज सुनाई देती है। कॉलर कहता है कि चार्जेज गंभीर हैं। मीडिया और डीसीपी भी आने वाले हैं। पी‍ड़‍ित जब थाने की लोकेशन जानना चाहता है तो कॉलर गोलमोल जवाब देता है और यह कहते हुए कॉल काट देता है कि कल कोर्ट में मिलेंगे।  

यह पहला मामला नहीं है, बीते दिनों एक महिला शिक्षक ने अपने साथ हुए वाकये को सोशल मीडिया में शेयर किया था। उन्‍हें भी ऐसी ही कॉल आई थी। दावा था कि उनकी बेटी को अरेस्‍ट कर लिया गया है, जोकि बंगलूरू में जॉब करती है। महिला का कहना था कि कॉलर ने एक लड़की से बात भी कराई, जिसकी आवाज हू-ब-हू उनकी बेटी के जैसी थी। इसके बाद कॉलर ने मामले को दबाने के लिए महिला से करीब 7 हजार रुपये हड़प लिए। जब तक वह चीजें वेरिफाई कर पाईं, आर्थिक नुकसान हो गया था। 

दिलचस्‍प यह है कि इस तरह की वॉट्सऐप कॉल्‍स में फोन नंबर के साथ जो प्रोफाइल फोटो दिख रही है, वह पुलिस यूनिफॉर्म पहने शख्‍स की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »