Call of Duty: Warzone Mobile होगा 21 मार्च को लॉन्च, जानें खासियतें

वर्डांस्क (Verdansk) में 120 खिलाड़ियों के लिए बड़े पैमाने पर बैटल रॉयल एक्सपीरियंस मिलता है। गेम में असली वर्डांस्क गुलाग भी शामिल है।

Call of Duty: Warzone Mobile होगा 21 मार्च को लॉन्च, जानें खासियतें

Photo Credit: Call of Duty

Call of Duty Warzone Mobile

ख़ास बातें
  • Call of Duty: Warzone Mobile दुनिया में 21 मार्च 2024 को लॉन्च हो रहा है।
  • Verdansk में 120 प्लेयर्स के लिए बड़े पैमाने पर बैटल रॉयल एक्शन मिलता है।
  • Rebirth Island 48 प्लेयर्स के लिए ज्यादा कॉम्पैक्ट सेटिंग प्रदान करता है।
विज्ञापन
Call of Duty: Warzone Mobile दुनिया भर में 21 मार्च, 2024 को लॉन्च होने जा रहा है। यह फेज को फॉलो करेगा, जहां गेम लिमिटेड नंबर में प्लेयर्स के लिए फीडबैक और सुधार करने के लिए उपलब्ध था। अब 50 मिलियन से ज्यादा प्लेयर्स के प्री-रजिस्ट्रेशन के साथ गेम अपने ग्लोबल यूजर्स के लिए तैयार है।

लॉन्च के दौरान गेम में दो मुख्य बैटल मैप्स वर्डांस्क और रीबर्थ आइलैंड होंगे।

वर्डांस्क (Verdansk) में 120 खिलाड़ियों के लिए बड़े पैमाने पर बैटल रॉयल एक्सपीरियंस मिलता है। गेम में असली वर्डांस्क गुलाग भी शामिल है, जो प्लेयर्स को मैच में रिडंपशन और रि-एंट्री का मौका देता है। 
रीबर्थ आइलैंड (Rebirth Island) 48 प्लेयर्स के लिए ज्यादा कॉम्पैक्ट, एक्शन से लैस सेटिंग प्रदान करता है। इसके अलावा प्लेयर्स कई मल्टीप्लेयर मैप्स और मोड का लाभ ले सकते हैं, जिसमें शिपमेंट और शूट हाउस शामिल हैं।

Warzone Mobile की खासियतों में एक Call Warzone Mobile के साथ इसकी शेयर्ड प्रोग्रेसन Modern Warfare III और Warzone के साथ शेयर्ड प्रोग्रेसन की अनुमति देकर Call of Duty इकोसिस्टम का विस्तार करती है। इस क्रॉस-प्लेटफॉर्म फीचर का मतलब है कि प्लेयर XP, वेपन लेवल और बैटल पास प्रोग्रेसन मोबाइल, कंसोल और पीसी पर सिंक्रनाइज हैं। अपनी एक्टिविजन आईडी के साथ लॉगिन करने वाले प्लेयर्स को उनकी उपलब्धियां और अनलॉक सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध मिलेंगे।

प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले जिन प्लेयर्स को एक्सक्लूसिव वेपन ब्लूप्रिंट और ऑपरेटर स्किन जैसे रिवार्ड अर्ली सपोर्ट की सराहना के तौर पर लॉन्च के दौरान उपलब्ध होंगे। गेम को प्लेयर्स अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। कस्टमाइजेबल कंट्रोल और सेटिंग्स के साथ प्लेयर्स अपने प्लेयइंग स्टाइल के हिसाब से गेम को एडजेस्ट कर सकते हैं। Warzone Mobile में सोशल फीचर्स भी एक बड़ा हिस्सा हैं, इसलिए डेवलपर्स ने शेयर्ड फ्रेंड्स लिस्ट और चैट चैनल शामिल किए हैं जिससे आसाने से कनेक्ट रह सकते हैं। गेम में प्रॉक्सिमिटी चैट और डेथ चैट भी शामिल किए गए हैं।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
GenreShooter
PlatformAndroid, iOS
मोड्सMultiplayer
सीरीजCall of Duty
PEGI Rating18+
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobile Game, Video Game
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »