• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Whatsapp पर 1024 लोग करेंगे चैट, क्या आपने अपने व्हाट्सएप पर किया ट्राई?

Whatsapp पर 1024 लोग करेंगे चैट, क्या आपने अपने व्हाट्सएप पर किया ट्राई?

‘कम्‍युनिटीज’ में एडमिन को नए टूल्‍स भी दिए जाएंगे। उदाहरण के लिए किसी मैसेज को किन ग्रुप्‍स को भेजा जाए, एडमिन यह कंट्रोल कर सकेगा।

Whatsapp पर 1024 लोग करेंगे चैट, क्या आपने अपने व्हाट्सएप पर किया ट्राई?

Whatsapp : कम्‍युनिटीज फीचर के तहत अलग-अलग वॉट्सऐप ग्रुप्‍स को एकसाथ लाकर उन्‍हें ग्रुप बातचीत आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • ‘कम्‍युनिटीज’ में एडमिन को नए टूल्‍स भी दिए जाएंगे
  • इसके अलावा 32 लोगों को ग्रुप वीडियो कॉल में जोड़ा जा सकेगा
  • पोल्‍स फीचर भी शुरू होने जा रहा है
विज्ञापन
मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) ने भारत समेत दुनियाभर में उसके ‘कम्युनिटी फीचर' के रोलआउट का ऐलान किया है। कुछ समय पहले इसकी बीटा टेस्टिंग शुरू की गई थी। फीचर के तहत अलग-अलग वॉट्सऐप ग्रुप्‍स को एकसाथ लाकर उन्‍हें ग्रुप बातचीत आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी। वॉट्सऐप कई और फीचर्स भी लाने जा रहा है। इनमें सबसे अहम है ग्रुप वीडियो कॉल में 32 लोगों को जोड़ने का ऑप्‍शन। वॉट्सऐप ग्रुप्‍स में पार्टिसिपेंड की लिमिट को भी दोगुना किया जा रहा है। अब 1024 लोगों को वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा जा सकेगा।       

गुरुवार को वॉट्सऐप के मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा (Meta) के CEO मार्क जुकरबर्ग ने ‘कम्युनिटीज' के ग्‍लोबल रोलआउट की घोषणा की। फीचर के तहत अलग-अलग वॉट्सऐप ग्रुप्‍स को एक ‘कम्‍युनिटी' पर लाकर ग्रुप कन्‍वर्सेशन आयोजित किया जा सकेगा। ‘कम्‍युनिटीज' में एडमिन को नए टूल्‍स भी दिए जाएंगे। उदाहरण के लिए किसी मैसेज को किन ग्रुप्‍स को भेजा जाए, एडमिन यह कंट्रोल कर सकेगा।    

एक बयान में मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि हम वॉट्सऐप पर ‘कम्युनिटीज' लॉन्च कर रहे हैं। यह वॉट्सऐप ग्रुप्‍स को बेहतर बनाता है। हम पोल को भी रोलआउट कर रहे हैं साथ ही 32 लोगों के लिए वीडियो कॉलिंग ला रहे हैं। मार्क ने कहा कि सभी फीचर्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सेफ हैं, जिसका मतलब है क‍ि आपके मैसेज प्राइवेट रहते हैं। 
 


वॉट्सऐप कम्युनिटी फीचर अगले कुछ महीनों में सभी के लिए उपलब्ध होगा। इसका फायदा स्कूलों, लोकल क्लब, NGO आदि को होने की उम्‍मीद है। कम्‍युनिटिज की मदद से स्‍कूल, रेजिडेंशियल सोसायटी, फ्रेंड्स जैसे ग्रुप्‍स को एक जगह पर लाया जा सकेगा, यानी कई सारे वॉट्सऐप ग्रुप्‍स को मिलाकर वॉट्सऐप कम्‍युनिटी बनाई जाएगी। यह फीचर टेलिग्राम और आईमैसेज जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स को टक्‍कर देगा। 

वहीं, पोल फीचर के जरिए वॉट्सऐप ग्रुप पर पोल्‍स किए जा सकेंगे। ग्रुप वीडियो कॉल पर अब 32 लोगों को जोड़ा जा सकता है। वॉट्सऐप ने कहा है कि वॉइस कॉल के लिए यह फीचर पहले से मौजूद है। यही सीमा अब ग्रुप वीडियो कॉल पर लागू होगी। इसके अलावा, वॉट्सऐप ग्रुप पर अब 1,024 मेंबर तक ऐड किए जा सकेंगे, यह लिमिट अभी 512 मेंबर्स की है। इस साल की शुरुआत में लिमिट को 256 से बढ़कर 512 किया गया है। सभी फीचर फेजवाइज तरीके से आएंगे, इसलिए हो सकता है कि आपको ये फीचर कुछ समय बाद मिलने शुरू हों।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »