• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • What is Digital Arrest : घर बैठे बैठे वीडियो कॉल पर लुट रहे लोग, ठगी के इस तरीके से सावधान!

What is Digital Arrest : घर बैठे-बैठे वीडियो कॉल पर लुट रहे लोग, ठगी के इस तरीके से सावधान!

Digital Arrest : डिजिटल अरेस्‍ट एक ऐसी ठगी है, जिसमें अपराधी खुद को सरकारी अफसर बताकर पेश करते हैं।

What is Digital Arrest : घर बैठे-बैठे वीडियो कॉल पर लुट रहे लोग, ठगी के इस तरीके से सावधान!
ख़ास बातें
  • डिजिटल अरेस्‍ट के रोज नए मामले आ रहे
  • वीडियो कॉल पर की जा रही है लोगों से ठगी
  • ऐसे मामलों में सतर्कता है बहुत जरूरी
विज्ञापन
Digital Arrest : ऑनलाइन फ्रॉड रोज नए रूप इख्तियार कर रहा है। इसका सबसे नया तरीका बनकर उभरा है ‘डिज‍िटल अरेस्‍ट'। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए अपराधियों ने उन्‍हें ‘डिज‍िटल अरेस्‍ट' किया। सामने आए बिना मोटी रकम हड़पी और रफूचक्‍कर हो गए। सरकार भी ठगी के इस तरीके से हैरान है! उसने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। धोखाधड़ी के इस तरीके का शिकार कोई भी हो सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। आइए जानते हैं, क्‍या होता है डिजिटल अरेस्‍ट। 
 

Digital Arrest Scam

डिजिटल अरेस्‍ट एक ऐसी ठगी है, जिसमें अपराधी खुद को सरकारी अफसर बताकर पेश करते हैं। लोगों से वीडियो कॉल में जुड़ते हैं और उन्‍हें अपने भरोसे में लेकर पैसों की डिमांड पूरी करने को कहते हैं। पीड़‍ित को इस तरह से जाल में फंसाया जाता है कि वह मजबूरन पैसे देने को राजी हो जाता है। 

 

ये तरीके किए जाते हैं इस्‍तेमाल 

  • पीड़‍ित से कहा जाता है कि उसका नाम नशीले पदार्थों की तस्‍करी में सामने आया है। कॉल करने वाला धोखेबाज खुद को सरकारी अफसर बताता है। पीड़‍ित को भरोसा दिलाया जाता है कि पैसे देने के बाद वह जेल जाने से बच जाएगा। 
  • पीड़‍ित को बताया जाता है कि उसका कोई करीबी मुसीबत में है। उदाहरण के लिए पैरंट्स से कहा जाता है कि उनका बच्‍चा पुलिस केस में फंस गया है। धोखेबाज पीड़ि‍तों से पैसे हड़पते हैं। पैरंट्स बिना इन्‍क्‍वायरी करे पैसे दे भी देते हैं। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ज्‍यादातर मामलों में साइबर अपराधी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को कॉल कर रहे हैं। पीड़‍ितों से कहा जाता है कि उनके खिलाफ शिकायत मिली है। कार्रवाई से बचने के लिए पैसों की डिमांड की जाती है। इस ठगी का शिकार पढ़े-‍लिखे लोग हो रहे हैं। कई मामलों में आईटी कंपनी के पेशवर, इंजीनियरों के साथ ठगी की गई है।

दिल्‍ली-एनसीआर से एक मामला सामने आया था, जिसमें एक महिला डॉक्‍टर से साइबर ठगों ने ट्राई का अफसर बनकर बात की। पीड़‍ित से कहा कि उनका मोबाइल नंबर अवैध कंटेंट डिस्‍ट्रीब्‍यूट कर रहा है। महिला डॉक्‍टर को जब तक ठगी का एहसास हो पाता, वह 60 लाख रुपये आरोपियों को ट्रांसफर कर चुकी थीं। 

 

टेक्‍नॉलजी की मदद ले रहे ठग 

डिजिटल अरेस्‍ट स्‍कैम को अंजाम देने के लिए ठग टेक्‍नॉलजी की मदद ले रहे हैं। वो फेक दफ्तर, पुलिस स्‍टेशन बना रहे हैं। सरकारी अफसरों जैसे कपड़े पहन रहे हैं। वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के लिए इस्‍तेमाल होने वाले ऐप्‍स का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। पीड़‍ितों को कई घंटे वीड‍ियो कॉल में फंसाकर रखा जाता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »