WhatsApp का गजब फीचर, वीडियो कॉल में एक साथ शामिल हो पाएंगे 32 यूजर्स

WhatsApp ने गुरुवार को मोबाइल और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए वीडियो कॉलिंग से संबंधित कई फीचर में बदलावों की घोषणा की है।

WhatsApp का गजब फीचर, वीडियो कॉल में एक साथ शामिल हो पाएंगे 32 यूजर्स

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp Video Calling

ख़ास बातें
  • WhatsApp ने वीडियो कॉलिंग से संबंधित कई फीचर में बदलावों की घोषणा की है।
  • WhatsApp वीडियो कॉलिंग में एक साथ 32 यूजर्स तक जुड़ पाएंगे।
  • वीडियो कॉलिंग फीचर्स के अलावा Meta प्लेटफॉर्म ने एक नया टूल भी पेश किया।
विज्ञापन
WhatsApp ने गुरुवार को मोबाइल और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए वीडियो कॉलिंग से संबंधित कई फीचर में बदलावों की घोषणा की है। ग्रुप वीडियो कॉल के लिए प्रतिभागियों की लिमिट को सभी प्लेटफार्म्स पर बढ़ाया गया है, जिससे एक साथ 32 मेंबर्स एक ही कॉल में शामिल हो सकते थे, जबकि पहले वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप पर सिर्फ 8 प्रतिभागियों की सीमा थी। वीडियो कॉलिंग फीचर के विस्तार के अलावा यूजर्स अन्य प्रतिभागियों के साथ अपनी स्क्रीन शेयर करते हुए अपनी ऑडियो भी शेयर कर सकते हैं।


मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप पर वीडियो कॉल हुई बेहतर


एक ब्लॉग पोस्ट में Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने बताया कि नए अपडेट ऐप पर स्क्रीन शेयरिंग में सुधार लाएगा। कंपनी के अनुसार, जब यूजर्स अपनी स्क्रीन शेयर करते हुए अन्य प्रतिभागियों के साथ वीडियो देखते हैं, तो वे चल रहे ऑडियो को भी शेयर कर पाएंगे।

WhatsApp ने उन प्रतिभागियों की संख्या में भी बढ़ोतरी का खुलासा किया जो एक साथ वीडियो कॉल में शामिल हो सकते हैं। 32 मोबाइल यूजर्स कॉल में शामिल हो सकते थे, डेस्कटॉप ऐप पर यूजर्स के लिए यह संख्या पहले 8 तक थी। इसे अब सभी डिवाइसेज के लिए एक समान बना दिया गया है और 32 प्रतिभागी तक एक वीडियो कॉल का हिस्सा हो सकते हैं, चाहे कोई दूसरा यूजर्स किसी भी प्लेटफॉर्म से जुड़ हो।

एक नया 'स्पीकर स्पॉटलाइट' फीचर भी पेश किया जाएगा, जो वीडियो कॉल पर वर्तमान स्पीकर को हाइलाइट करेगा। यह बड़े ग्रुप में वीडियो कॉल में शामिल होने के दौरान जरूरी साबित हो सकता है, जिससे यूजर्स प्रतिभागियों की लिस्ट में बिना जाए आसानी से स्पीकर की पहचान सकते हैं। वॉट्सऐप का कहना है कि फीचर्स का नया बैच आने वाले हफ्तों में मोबाइल और डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।


ऑडियो कॉल के लिए WhatsApp का नया कोडेक


वीडियो कॉलिंग फीचर्स के अलावा Meta प्लेटफॉर्म ने एक नया टूल भी पेश किया जिसका उद्देश्य कॉल क्वालिटी में सुधार करना है। Meta के अनुसार, यह फीचर जिसे मेटा लो बिटरेट (MLow) कोडेक के तौर पर जाना जाता है। इंटरनेट पर आसान ट्रांसफर के लिए कैप्चर किए गए ऑडियो/वीडियो को कैप्चर करने में मदद करती है।

हालांकि, कंप्रेशन अक्सर क्वालिटी की कीमत पर आता है, Meta का कहना है कि MLow कोडेक पिछले ओपन सोर्स ओपस कोडेक का अपग्रेड है और ऑडियो क्वालिटी में सुधार कर सकता है, खासकर स्लो स्पीडवाले कनेक्शन पर काम करता है। यह कोडेक पहले से ही इंस्टाग्राम और मैसेंजर जैसे अन्य Meta प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध था और अब इसे वॉट्सऐप पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  2. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  5. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  6. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  7. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  8. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  9. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »