• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • WhatApp पर एक साथ 31 लोगों के साथ ऐसे करें वीडियो और वॉयस कॉल, जानें सभी स्टेप्स

WhatApp पर एक साथ 31 लोगों के साथ ऐसे करें वीडियो और वॉयस कॉल, जानें सभी स्टेप्स

अगर आप iOS पर हैं और एक बड़े ग्रुप के साथ एक साथ कॉल करना चाहते हैं, तो अब आपके लिए ऐसा करना संभव है। अब आप अपने अलावा एक ग्रुप कॉल में 31 अन्य यूजर्स को भी जोड़ सकते हैं।

WhatApp पर एक साथ 31 लोगों के साथ ऐसे करें वीडियो और वॉयस कॉल, जानें सभी स्टेप्स
ख़ास बातें
  • अब आप अपने अलावा एक ग्रुप कॉल में 31 अन्य यूजर्स को भी जोड़ सकते हैं
  • नया फीचर काफी हद तक Microsoft Teams और Google Meet के समान है
  • फीचर ग्रुप स्टडी, ऑफिस या सोसाइडी मीटिंग आदि के लिए फायदेमंद है
विज्ञापन
इंस्‍टेंट मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म WhatsApp ने हाल ही में ग्रुप कॉलिंग के भागीदारों की लिमिट को बढ़ाकर 32 कर दिया था। सबसे पहले ये लिमिट 7 यूजर्स की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 कर दिया गया था। अब आप अपने अलावा एक ग्रुप कॉल में 31 अन्य यूजर्स को जोड़ सकते हैं। फीचर अब iOS प्लेटफॉर्म के लिए लाइव है। WhatsApp ने पिछले साल इस फीचर का ऐलान किया था और बताया कि आने वाले समय में ग्रुप कॉल्स में कुल 32 यूजर्स एक साथ बात कर सकेंगे। नया फीचर काफी हद तक Microsoft Teams और Google Meet के समान एक साथ कई लोगों को मीटिंग करने में मदद करेगा।

अगर आप iOS पर हैं और एक बड़े ग्रुप के साथ एक साथ कॉल करना चाहते हैं, तो अब आपके लिए ऐसा करना संभव है। अब आप अपने अलावा एक ग्रुप कॉल में 31 अन्य यूजर्स को भी जोड़ सकते हैं। यदि आपको इस फीचर के बारे में इस आर्टिकल में पता चला है, तो हम आपको ऐसा करने का तरीका भी बता रहे हैं।

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आप जान सकते हैं कि एक सात 31 लोगों को एक ग्रुप कॉल में कैसे जोड़ा जाए।
  • सबसे पहले उस ग्रुप चैट को खोलें, जहां आप कॉल शुरू करना चाहते हैं।
  • अब वीडियो कॉल या वॉयस कॉल बटन पर टैप करें, जो स्क्रीन के टॉप पर मौजूद होगा।
  • अब कंफर्म करें कि आप ग्रुप को कॉल करना चाहते हैं।
  • यहां यदि आपके ग्रुप में 32 या उससे कम यूजर्स हैं, तो सभी उपलब्ध यूजर्स के साथ आपका ग्रुप कॉल शुरू हो जाएगा।
  • ध्यान रहें कि यदि ग्रुप में 32 से ज्यादा भागीदार हैं, तो आपको उन 31 यूजर्स को चुनना होगा, जिनसे आप बात करना चाहते हैं।
  • भागीदारों को चुनने के बाद आप वीडियो कॉल या वॉयस कॉल बटन पर टैप कर आप कॉल शुरू कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »