Vehicle

Vehicle - ख़बरें

  • दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
    दिवाली के मौके पर अगर आप नया टू-व्हीलर खरीदने का विचार कर रहे है और बजट 1 लाख है तो इलेक्ट्रिक स्कूटर अच्छा रहेगा। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर डेली होने वाले पेट्रोल के खर्च से छुटकार देगा और देश के कई राज्यों में रजिस्ट्रेशन में छूट से लेकर सब्सिडी से भी अतिरिक्त बचत होगी। भारत में Ola S1 Z, VIDA VX2 Go 3.4, Ampere Magnus Neo, Pure EV Entrance Neo SX और Bajaj Chetak C2501 रेंज के साथ-साथ अच्छी खासी टॉप स्पीड भी प्रदान करते हैं।
  • EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
    दिवाली और फेस्टिव सीजन में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 10 लाख रुपये से कम बजट में इलेक्ट्रिक कारों के कई ऑप्शन मौजूद हैं। इस रेंज में Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tata Punch EV जैसी गाड़ियां शामिल हैं। वहीं, MG Windsor EV को Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ कम शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इन कारों में बैटरी पैक, ड्राइविंग रेंज, डिजाइन और फीचर्स के मामले में अंतर है। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले इनकी शुरुआती कीमत, रेंज और बैटरी से जुड़े खर्चों की तुलना करना जरूरी है।
  • MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
    Windsor EV के Indulge एडिशन का प्राइस लगभग 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक SUV को शैडो गैल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसमें रियर क्वार्टर ग्लास पर 'Indulge' बैज लगा है। इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सनशेड, फ्रंट ग्रिल्स के लिए क्रोम असेंट्स, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर्स और लेदर के कवर हैं।
  • एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    BYD ने चीन में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान Da Han EV लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 2,35,900 चीनी युआन है। कार में 102.3kWh की दूसरी जनरेशन Blade Battery दी गई है, जो RWD वेरिएंट में 1,008Km और AWD वेरिएंट में 880Km तक की CLTC रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 9 मिनट में 10 से 97 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। AWD वेरिएंट में 764hp की पावर मिलती है और यह 3.3 सेकंड में 100Km/h की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें एयर सस्पेंशन, LiDAR और 31 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम भी है।
  • e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
    e-SPRINTO ने आज भारतीय बाजार में e-SPRINTO G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। e-SPRINTO G1 में 2.0kW बैटरी, 2.5kW बैटरी और 3.0kW बैटरी का ऑप्शन मिलता है, जिसके साथ यह सिंगल चार्ज में 80 किमी, 100 किमी और 130 किमी तक रेंज प्रदान करता है। इस ई-स्कूटर में तीन राइडिंग मोड इको, सिटी और स्पोर्ट मिलते हैं।
  • Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
    Volvo ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV EX90 लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.26 करोड़ रुपये रखी गई है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 106kWh की बैटरी और डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जो 456hp की पावर और 670Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 625 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 14.5 इंच की टचस्क्रीन, 9 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, 25 स्पीकर वाला Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम और 9 एयरबैग मिलते हैं। SUV में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है।
  • Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
    इस इलेक्ट्रिक SUV के साथ मर्सिडीज बेंज की नई EV टेक्नोलॉजी को देश में लाया जा सकता है। इसमें हाई कैपेसिटी वाली बैटरी, फास्ट चार्जिंग की कैपेबिलिटी और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल होंगे। Electric GLC के इंटरनेशनल वर्जन में 94 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV की WLTP रेंज 700 किलोमीटर से अधिक की है।
  • इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
    इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने सितंबर में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। पिछले महीने Tata Motors ने 1,275 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह लगभग 103 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस सेगमेंट में Euler Motors का 1,064 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान है।
  • दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
    Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, पांच अक्टूबर को मस्क की नेटवर्थ बढ़कर 1.04 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के मंत्रिमंडल में शामिल रह चुके मस्क की Tesla और रॉकेट कंपनी SpaceX में हिस्सेदारी की वैल्यू बढ़ने से उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। इस महीने की शुरुआत से SpaceX के शेयर में लगभग 13 प्रतिशत और Tesla के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
  • भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
    टेस्ला को बड़े शहरों से अधिक डिमांड मिल रही है। इन शहरों में बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष जुलाई में अपना बिजनेस शुरू किया था। हालांकि, कंपनी की सेल्स अनुमान से काफी कम रही है। इसके पीछे बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से इसके EVs के महंगे प्राइसेज हैं। देश में पिछले वर्ष कंपनी ने 226 यूनिट्स की बिक्री की थी।
  • इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
    इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में Tata Motors का 14,792 यूनिट्स की सेल्स के साथ पहला रैंक बरकरार है। इस मार्केट में Mahindra & Mahindra ने 7,782 यूनिट्स की सेल्स के साथ दूसरा और MG Motor (5,242 यूनिट्स) ने तीसरा स्थान हासिल किया है। टाटा मोटर्स की Punch EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
  • इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
    सितंबर में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric की बिक्री सबसे अधिक रही है। पिछले महीने Oben Electric ने 1,417 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स बेची हैं। यह इस कंपनी की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। Oben Electric ने बिक्री में बढ़ोतरी में Rorr Evo का बड़ा योगदान बताया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मजबूत डिमांड से कंपनी की कुल मैन्युफैक्चरिंग ने भी सितंबर में 10,000 यूनिट्स को पार किया था।
  • Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
    महिंद्रा एंड महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स एक लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। महिंद्रा की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले SUV के सेगमेंट में भी मजबूत पोजिशन है। अगस्त में महिंद्रा की XEV 9S की बिक्री सबसे अधिक रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV ने Tata Motors की Punch EV को पीछे छोड़ा है। Mahindra XEV 9s की सिंगल चार्ज में 679 किलोमीटर तक की रेंज है।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
    सितंबर में इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी 26.3 प्रतिशत रही है। दूसरे स्थान पर Bajaj Auto लगभग 23.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ है। इस मार्केट में Ather Energy (14.7 प्रतिशत) का तीसरा और Hero MotoCorp (11.7 प्रतिशत) का चौथा स्थान है। पिछले कुछ महीनों पेट्रोल का प्राइस बढ़ने और नए लॉन्च से इस मार्केट में बिक्री बढ़ाने में सहायता मिली है।
  • सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
    अगर आप रेंज के चक्कर में पेट्रोल/डीजल वाली कार से इलेक्ट्रिक कार में स्विच नहीं कर पा रहे हैं तो इसका हल निकल चुका है, क्योंकि भारतीय बाजार में Maruti Suzuki e Vitara से लेकर Tata Sierra EV, Mahindra BE 6 Sporteq, Tata Harrier EV और Kia Syros EV जैसी इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं जो कि एक बार चार्ज होकर 500 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान कर सकती हैं।

Vehicle - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »