Up

Up - ख़बरें

  • Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
    स्मार्टफोन की कीमतों के साथ अब अन्य डिवाइसेज के दाम भी बढ़ने लगे हैं। ग्लोबल लेवल पर चिप शॉर्टेज और ग्लोबल टेंशन के चलते इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के कम्पोनेंट्स की सप्लाई और डिमांड का संतुलन गड़बड़ा गया है। ऐसे में कई कंपनियों के स्मार्टफोन महंगे हो चुके हैं जिसका सिलसिला लगातार जारी है। अब Xiaomi ने अपने टैबलेट की कीमतें भी बढ़ा दी हैं।
  • बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
    Portronics ने भारतीय बाजार में Kinetics 8K Mini UPS लॉन्च किया है। यह डिवाइस Wi-Fi राउटर, मॉडेम और चुनिंदा सिक्योरिटी कैमरों को बिजली कटने की स्थिति में पावर बैकअप देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें 8000mAh बैटरी दी गई है, जो 5 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है। Mini UPS में 5V, 9V और 12V DC आउटपुट के साथ USB-A और Type-C पोर्ट भी दिए गए हैं। Portronics Kinetics 8K की शुरुआती कीमत 1,699 रुपये रखी गई है और यह Amazon, Flipkart समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
  • PM Modi बोले Work From Home करो! जानिए बेहतरीन सेटअप के लिए कौन-कौन सी चीजें जरूरी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील के बाद Work From Home यानी WFH फिर चर्चा में आ गया है। कोविड के दौरान लोगों को समझ आया था कि सिर्फ लैपटॉप और इंटरनेट से काम आसान नहीं होता। बिजली कटने, इंटरनेट डाउन होने और घर के शोर जैसी समस्याएं काम पर असर डाल सकती हैं। ऐसे में Router UPS, पोर्टेबल पावर स्टोरेज यूनिट, Noise Cancelling Earbuds, Surge Protector और 5G Hotspot जैसे गैजेट्स काफी जरूरी हो जाते हैं। इसके अलावा सही डेस्क सेटअप, एर्गोनोमिक चेयर और फुट रेस्ट जैसी चीजें लंबे समय तक काम करने में आराम और बेहतर पॉस्चर बनाए रखने में मदद करती हैं।
  • Windows 11 Hacks: इन 10 ट्रिक्स से लैपटॉप-PC होगा इतना फास्ट, हैंग और स्लोनेस भूल जाओगे!
    Windows 11 लैपटॉप समय के साथ स्लो हो जाता है, लेकिन इसे ठीक करने के लिए नया सिस्टम खरीदना जरूरी नहीं है। कुछ आसान सेटिंग्स और बेसिक ऑप्टिमाइजेशन से आप अपने लैपटॉप की परफॉर्मेंस काफी हद तक सुधार सकते हैं। Startup ऐप्स को बंद करना, स्टोरेज क्लीन रखना, बैकग्राउंड ऐप्स कम करना और विजुअल इफेक्ट्स घटाना जैसे स्टेप्स तुरंत असर दिखाते हैं। इसके अलावा Windows अपडेट, मालवेयर स्कैन और पावर मोड सेटिंग्स भी सिस्टम स्पीड पर असर डालती हैं। सही तरीके अपनाकर आप अपने लैपटॉप को फिर से स्मूद और फास्ट बना सकते हैं।
  • Android की ये 5 सीक्रेट सेटिंग्स ऑन करते ही फोन लगेगा बिल्कुल नया, स्पीड भी हो जाएगी डबल!
    Android फोन स्लो होने पर Developer Options की कुछ सेटिंग्स बदलकर परफॉर्मेंस बेहतर की जा सकती है। इसमें Animation scale कम करना, Background process limit सेट करना और GPU rendering ऑन करना शामिल है। ये hidden सेटिंग्स फोन को ज्यादा स्मूद और फास्ट बना सकती हैं। हालांकि, इन्हें सावधानी से इस्तेमाल करना जरूरी है क्योंकि गलत सेटिंग्स से परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है। सही तरीके से इन ऑप्शन्स को एडजस्ट करके बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप के फोन की स्पीड बढ़ाई जा सकती है।
  • WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
    पेरेंट मैनेज अकाउंट युवा यूजर्स को माता-पिता की गाइडेंस और निगरानी में WhatsApp का उपयोग करने में मदद करने के लिए तैयार किए गए हैं। इस सेटअप के दौरान माता-पिता के वॉट्सऐप अकाउंट को उनके बच्चे के अकाउंट से लिंक करने की सुविधा मिलती है, जिससे माता-पिता को कुछ सेटिंग्स और सिक्योरिटी ऑप्शन को मैनेज करने की सुविधा मिलती है।
  • Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
    वोडाफोन आइडिया (Vi) का 5G नेटवर्क 17 सर्किल के 43 शहरों से बढ़कर देशभर के 133 शहरों तक पहुंच जाएगा। इस कदम के साथ Vi की स्थिति भारत के प्रमुख डाटा बाजारों में काफी मजबूत होगी। उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अपनी 5G कवरेज का विस्तार करेगा। करनाल, पानीपत, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार और कई अन्य शहर में रोल आउट होगा।
  • घर पर मिलेगी कार मैकेनिक से लेकर, पेंटर, AC और बढ़ई की सर्विस, सरकार की ये ऐप दे रही सबकुछ
    Sewa Mitra ऐप में एसी रिपेयर, आरओ सर्विस, पेस्ट कंट्रोल, क्लीनिंग और पेंटिंग समेत कई प्रकार की सर्विस प्रदान की जाती हैं। यह ऐप उन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है जिन्हें तुरंत और बेहतर घरेलू सर्विस की जरूरत होती है। यह श्रमिकों को पंजीकरण करके सर्विस प्रदान करने की सुविधा देती है। इस ऐप को सरकार द्वारा लाया गया है।
  • WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, फोन चोरी होने और नया फोन खरीदने पर है जरूरी
    WhatsApp एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को अपनी चैट और मीडिया को गूगल ड्राइव या आईक्लाउड पर बैकअप लेने की सुविधा प्रदान करता है। यह एक प्रकार से यूजर्स के पास अपनी चैट की एक कॉपी होती है, जिसे आसानी से रीस्टोर किया जा सकता है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स अपनी WhatsApp चैट हिस्ट्री का बैकअप गूगल अकाउंट पर ले सकते हैं, जबकि आईफोन यूजर्स चैट का बैकअप आईक्लाउड पर ले सकते हैं।
  • Amazon अब Prime Video के लिए फिल्म, TV शो बनाने में AI का करेगी इस्तेमाल!
    Amazon अब फिल्म और टीवी प्रोजेक्ट्स में भी AI का सहारा लेने जा रही है। खबर है कि ई-कॉमर्स दिग्गज अपने फिल्म और टीवी शो प्रोडक्शन को रफ्तार देने के लिए AI का इस्तेमाल बढ़ाने जा रही है। Amazon ने अक्टूबर से लेकर अबतक 30 हजार नौकरियां खत्म की हैं। कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनियां की हैं जो अभी भी थमती नजर नहीं आ रही हैं। AI का इस्तेमाल बढ़ने पर प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कंपनी इंसानों की जरूरत को कम करना चाह रही है
  • Cyber Fraud: वीडियो कॉल पर फर्जी अधिकारी बनकर BLO से ठगे Rs 53,000! जानें पूरा मामला
    मेरठ के मवाना में एक स्कूल शिक्षक, जो इस समय BLO की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, एक नए साइबर फ्रॉड का शिकार बन गए। एक अनजान व्यक्ति ने वीडियो कॉल पर खुद को जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPRO) बताया और SIR फॉर्म सबमिशन को लेकर फटकार लगाते हुए लॉगिन डिटेल्स मांग लीं। शिक्षक को शुरू में शक हुआ, लेकिन कॉलर के आधिकारिक व्यवहार ने उन्हें भरोसे में ले लिया। कुछ ही घंटों बाद शिक्षक के फोन पर बैंक संदेश आने बंद हो गए और बाद में पता चला कि चार ट्रांजेक्शंस में कुल 53,000 रुपये खाते से निकल चुके थे। मवाना पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है।
  • स्टोरेज हो गई फुल? बिना फोटो डिलीट करे ऐसे करें फ्री
    कई बार फोन की स्टोरेज फुल हो जाती है और हमें समय रहते पता भी नहीं लग पाता। स्टोरेज फुल होने के चलते फोन धीमा हो सकता है, या फिर हैंग भी होने लगता है। ऐसे में इसे खाली करना जरूरी हो जाता है। ऐप कैशे क्लियर करना, बिना इस्तेमाल की ऐप्स को बंद या डिलीट करना, फोटो को क्लाउड स्टोरेज में सेव करना जैसे स्टेप्स के साथ आप स्टोरेज को खाली कर सकते हैं।
  • Google Maps बताएगा कितनी रखें स्पीड लिमिट! UP के इस शहर से शुरू हुआ गूगल का खास प्रोजेक्ट
    Google Maps अब नोएडा में चालकों को रोड की स्पीड लिमिट भी दिखाएगा। गूगल स्पीड लिमिट प्रोजेक्ट (Google Speed Limit Project) के तहत यह फीचर शुरू किया गया है। नोएडा इसे लागू करने वाला पहला शहर बन गया है। समझौता गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय और गूगल के बीच हुआ है। 12 नवंबर को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णन द्वारा वर्चुअली इसे लॉन्च किया गया।
  • 10000mAh का सस्ता पावरबैंक UltraProlink ने किया लॉन्च, 15W वायरलेस चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
    UltraProlink ने 10000mAh बैटरी वाला पावरबैंक लॉन्च किया है जो वायरलेस चार्जिंग करता है। इसमें 22.5W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी है। 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर यह सपोर्ट करता है। यह फीचर MagSafe कम्पैटिबल डिवाइसेज के साथ काम करता है। यह तीन कलर्स- ग्रीन, पिंक और ब्लू में आता है।
  • UP में सरकारी टीचर का कमाल, मात्र 2,900 रुपये में बनाई AI मैडम, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम हुआ दर्ज
    सरकारी स्कूल के अध्यापक ने एआई टीचर को तैयार किया है। एआई टीचर कक्षा में पढ़ाए जा रहे विषय के साथ-साथ सभी प्रकार के सवालों का जवाब दे सकती है। खास बात यह है कि यह कितने भी सवाल पूछे जाने पर कभी अपना धैर्य नहीं खोतीं है। साथ ही साथ उन छात्रों की खूब प्रशंसा करती हैं जो उसके सवालों और पहेलियों का सही जवाब देते हैं।

Up - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »