UPS Layoffs: 20 हजार कर्मचारी निकालेगी यह पार्सल डिलीवरी कंपनी!

लागत कम करने और Amazon की शिपमेंट्स में कमी रहने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है।

UPS Layoffs: 20 हजार कर्मचारी निकालेगी यह पार्सल डिलीवरी कंपनी!

Photo Credit: iStock

पार्सल सर्विस कंपनी (UPS) में बड़ी छंटनी का फैसला लिया गया है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने लागत कम करने के चलते उठाया कदम।
  • कंपनी को Amazon की ओर से इस साल कम शिपमेंट्स होने की उम्मीद है।
  • मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2150 करोड़ डॉलर रहा।
विज्ञापन
पार्सल डिलीवरी करने वाली दिग्गज कंपनी यूनाइटेड पार्सल सर्विस (UPS) अपने 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि अर्थव्यवस्था अनिश्चित है और ऐसे में कंपनी अपनी लागत कम करना चाहती है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसकी सबसे बड़ी ग्राहक कंपनी एमेजॉन (Amazon) की ओर से इस साल कम शिपमेंट्स होने की उम्मीद है। 

पार्सल डिलीवरी सर्विस कंपनी (UPS) में बड़ी छंटनी का फैसला लिया गया है। कंपनी 20 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। कंपनी की लागत कम करने और Amazon की शिपमेंट्स में कमी रहने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है। पिछले साल UPS के मुनाफे में Amazon की हिस्सेदारी 11.8 फीसदी थी। Forbes की रिपोर्ट के अनुसार, जून तक कंपनी की लीज और 75 बिल्डिंग्स बंद हो जाएंगी जिससे कंपनी को करीबन 350 करोड़ डॉलर की बचत की उम्मीद है। 

मार्च तिमाही में कंपनी के मुनाफे में हल्की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2150 करोड़ डॉलर रहा। Forbes के अनुसार, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स 2011 से लेकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर चल रहा है। Conference Board का Consumer Confidence Index वर्तमान में 2011 के बाद से सबसे निचले लेवल पर है जो डिलीवरी कंपनियों के लिए मंदी का संकेत माना जा रहा है। लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री को ऐसा उद्योग माना जाता है जो मंदी की पहले ही चेतावनी दे सकता है।

UPS के CEO कैरोल टोमे (Carol Tomé) ने कहा है कि ग्लोबल ट्रेड पॉलिसियां भी अनिश्चितता के दौर से गुजर रही हैं जिसके कारण उपभोक्ता विश्वास में कमी आई है तथा कुछ बड़े ग्राहकों, विशेषकर छोटे और मध्यम आकार के ग्राहकों की ओर से मांग में कमी आई है। औसत डेली शिपिंग वॉल्यूम के लिए उन्होंने जो पूर्वानुमान लगाया था, उसमें यह गिरावट फरवरी और मार्च में हुई, क्योंकि टैरिफ में उथल-पुथल बढ़ गई थी। कैरोल का कहना है कि इकोनॉमी में अभी इतनी अनिश्चितता है कि पूरे साल के आउटलुक के लिए कोई अपडेट देना संभव ही नहीं है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »