• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 10000mAh का सस्ता पावरबैंक UltraProlink ने किया लॉन्च, 15W वायरलेस चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

10000mAh का सस्ता पावरबैंक UltraProlink ने किया लॉन्च, 15W वायरलेस चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

UltraProlink Juice Up Mag 6 में 22.5W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

10000mAh का सस्ता पावरबैंक UltraProlink ने किया लॉन्च, 15W वायरलेस चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: UltraProlink

UltraProlink Juice Up Mag 6 में 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

ख़ास बातें
  • 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर यह सपोर्ट करता है।
  • इसमें 22.5W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
  • यह तीन कलर्स- ग्रीन, पिंक और ब्लू में आता है।
विज्ञापन

UltraProlink ने छोटे पैक में बड़ा धमाका पावरबैंक लॉन्च किया है। स्मार्टफोन चार्जिंग की जब बात आती है पावरबैंक बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। क्योंकि भागती दौड़ती जिंदगी में कई बार इतना समय नहीं होता है कि हम एक जगह 1-2 घंटा रुक कर फोन चार्ज कर सकते हैं। ऐसे में पावरबैंक बहुत काम के साबित होते हैं। चलते-फिरते कहीं भी फोन चार्ज कर लो। खासकर वायरलेस चार्जिंग पावरबैंक और भी ज्यादा सहूलियत देते हैं। 

UltraProlink ने 10000mAh बैटरी वाला पावरबैंक लॉन्च किया है जो वायरलेस चार्जिंग करता है। इसमें 22.5W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी है। 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर यह सपोर्ट करता है। यह फीचर MagSafe कम्पैटिबल डिवाइसेज के साथ काम करता है। आइए जानते हैं पावरबैंक में कौन से और खास फीचर्स मिलते हैं, और क्या है इसकी कीमत। 

UltraProlink Juice Up Mag 6 power bank price

UltraProlink Juice-Up Mag 6 पावरबैंक को कंपनी ने MRP 1999 पर लॉन्च किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है। यह तीन कलर्स- ग्रीन, पिंक और ब्लू में आता है। 

UltraProlink Juice Up Mag 6 power bank features

UltraProlink Juice Up Mag 6 में 22.5W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। वायरलेस चार्जिंग के लिए इसे MagSafe संगत डिवाइसेज के साथ ही इस्तेमाल करना होगा। इसमें चार्जिंग के लिए Type-C या USB-A पोर्ट्स मिल जाते हैं। कंपनी के अनुसार, यह एक iPhone को 0 से 50 प्रतिशत तक 30 मिनट में चार्ज कर सकता है। 

UltraProlink ने इसमें 10 हजार एमएएच की बैटरी दी है। इसमें LED डिस्प्ले मिलता है जिससे पता चलता है कि पावरबैंक में कितनी बैटरी शेष है। इसकी बॉडी की बात करें तो यह 20mm मोटा है। इसका वजन 195 ग्राम है। यह पोर्टेबल है और कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। यह एक मेड इन इंडिया डिवाइस है और कहा गया है कि यह फ्लाइट सेफ भी है। यानी आप इसे हवाई जहाज में लेकर भी यात्रा कर सकते हैं। कंपनी ने बॉक्स के साथ 6 महीने की रिप्लेसमेंट वारंटी दी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »