• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 13 में मिल रहा नया कैमरा फीचर, ज्यादा प्रभावशाली हो जाएगा फोटो कैप्चर करना

OnePlus 13 में मिल रहा नया कैमरा फीचर, ज्यादा प्रभावशाली हो जाएगा फोटो कैप्चर करना

OnePlus 13 स्मार्टफोन में मैक्रो क्लोज-अप फंक्शन शामिल किया जा रहा है।

OnePlus 13 में मिल रहा नया कैमरा फीचर, ज्यादा प्रभावशाली हो जाएगा फोटो कैप्चर करना

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में 6.82 इंच की 2K+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • OnePlus 13 में क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
  • OnePlus 13 में 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
OnePlus ने चीनी बाजार में 31 अक्टूबर को OnePlus 13 लॉन्च किया था। अब इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में मैक्रो क्लोज-अप फंक्शन शामिल किया जा रहा है। हाल ही में सिस्टम अपडेट के जरिए शामिल किया गया नया फीचर यूजर्स को आसानी से ज्यादा क्लोज-अप शॉट्स कैप्चर करने में मदद करता है। OnePlus 13 का कैमरा सिस्टम पहले से ही प्रभावशाली है, जिसे अपडेट ने और बेहतर बनाने का वादा किया है। आइए वनप्लस 13 के नए फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13 का मैक्रो क्लोज-अप फीचर


OnePlus ने आज ऑफिशियल स्तर पर घोषणा की है कि यूजर्स अपने डिवाइस को अपडेट करने के बाद मैक्रो क्लोज-अप फीचर तक पहुंच सकते हैं। जब एक बार सिस्टम पूरा अपडेट हो जाता है तो यूजर्स कैमरा ओपन कर सकते हैं, उसके बाद "लिटिल पेटल" आइकन पर टैप कर सकते हैं और मैक्रो मोड में शूटिंग शुरू कर सकते हैं। OnePlus 13 में यह अपडेट धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। OnePlus के अनुसार, सभी डिवाइसेज 17 नवंबर तक इसे पा सकेंगे। यूजर्स सेटिंग्स> सिस्टम एंड अपडेट> सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाकर या सॉफ्टवेयर अपडेट सेटिंग्स में अप्लाई फॉर ट्रायल ऑप्शन का चयन करके अपडेट को चेक कर सकते हैं। 

OnePlus 13 में पहले से ही काफी दमदार कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके कैमरा सिस्टम में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-808 फ्लैगशिप प्राइमरी कैमरा, मल्टी-प्रिज्म रिफ्लेक्टिव पेरिस्कोप स्ट्रक्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और सैमसंग S5KJN5 सेंसर द्वारा संचालित 120° फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। अपनी इमेजिंग कैपेसिटी को बेहतर करते हुए वनप्लस ने अपनी इमेज प्रोसेसिंग के लिए हैसलब्लैड के साथ साझेदारी बरकरार रखी है। फोन के अंदर फोटो में ग्लास रिफ्लेक्शन को कम करने के लिए AI De-ग्लेयर टेक्नोलॉजी और मोशन कैप्चर के लिए शैडोलेस स्नैप फीचर भी दिए गए हैं।


OnePlus 13 Specifications 


OnePlus 13 में 6.82 इंच की 2K+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉलूशन 3168×1440 पिक्‍सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ एड्र‍ीनो 830 जीपीयू दिया गया है। यह फोन प्रभावशाली 24 जीबी रैम और 1 टीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ओएस 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 100W का वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। चीनी बाजार में OnePlus 13 की शुरुआती कीमत 4,499 yuan (लगभग 53,287 रुपये) है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »