स्टोरेज हो गई फुल? बिना फोटो डिलीट करे ऐसे करें फ्री

स्टोरेज फुल होने के चलते फोन धीमा हो सकता है, या फिर हैंग भी होने लगता है।

स्टोरेज हो गई फुल? बिना फोटो डिलीट करे ऐसे करें फ्री

Photo Credit: Shutterstock

फोन की स्टोरेज को आप बिना फोटो डिलीट किए भी खाली कर सकते हैं

ख़ास बातें
  • स्टोरेज फुल होने के चलते फोन धीमा हो सकता है
  • स्टोरेज फुल होने के चलते फोन हैंग हो सकता है
  • फोन की स्टोरेज को आप बिना फोटो डिलीट किए कई तरह से खाली कर सकते हैं
विज्ञापन

स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। स्मार्टफोन न केवल फोन करने और कॉल रिसीव करने के काम आता है, बल्कि दिनभर के कई और जरूरी काम हम स्मार्टफोन के माध्यम से करते हैं। उदाहरण के लिए दिन का शेड्यूल बनाना, ऑनलाइन पेमेंट्स करना, बिल भुगतान, राइड बुकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग वैगरह-वगैरह। स्मार्टफोन हमारे दिनभर के कामों में शुमार रहता है। 

कई बार फोन की स्टोरेज फुल हो जाती है और हमें समय रहते पता भी नहीं लग पाता। स्टोरेज फुल होने के चलते फोन धीमा हो सकता है, या फिर हैंग भी होने लगता है। ऐसे में इसे खाली करना जरूरी हो जाता है। आप सोच रहे होंगे कि इसके लिए फोन से फोटो, वीडियो आदि डिलीट करने होंगे। लेकिन हम आपको बिना फोटो डिलीट किए ही फोन की स्टोरेज फ्री करने का आसान तरीका बता रहे हैं। 

ऐसे खाली करें फोन की स्टोरेज
फोन की स्टोरेज को आप बिना फोटो डिलीट किए कई तरह से खाली कर सकते हैं। इसमें ऐप कैशे क्लियर करना, बिना इस्तेमाल की ऐप्स को बंद या डिलीट करना, फोटो को क्लाउड स्टोरेज में सेव करना जैसे स्टेप्स शामिल हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

ऐप कैशे क्लियर करें- अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाएं। यहां पर लिस्टेड ऐप्स को देखें। जो ऐप बहुत ज्यादा स्पेस ले रही है उसके Cache को डिलीट कर दें। ध्यान दें कि सिर्फ Cache डिलीट करना है, Clear Data नहीं करना है। 

बिना इस्तेमाल की ऐप्स को हटा दें- कई स्मार्टफोन्स में ऑफलोड ऐप्स नाम का एक फीचर आता है। यह ऐप को हटा देता है लेकिन उसके डेटा को संजोकर रखता है ताकि भविष्य में ऐप इस्तेमाल हो सके। यहां पर आप बिना इस्तेमाल की ऐप्स को डिलीट कर सकते हैं। जिससे काफी स्पेस खाली हो जाता है। 

बड़े साइज वाली फाइलों को हटा दें- अपने डिवाइस में Downloads में जाकर चेक करें कि ऐसी कौन सी फाइलें हैं जो काम की नहीं। इनमें PDF, वीडियो, मीम्स आदि शामिल हो सकते हैं। ऐसी फाइलों को आप यहां से डिलीट करके स्टोरेज को खाली कर सकते हैं। 

रिसाइकल बिन को खाली कर दें- आपको अपने फोन की कचरा पेटी, जिसे Recycle Bin कहते हैं, को खाली रखना चाहिए। इसमें ऐसी फाइलें पड़ी होती हैं जो आपके काम की नहीं होती हैं और आप उन्हें मेन डिवाइस से हटा चुके हो। 

इस तरह से ऊपर बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आप अपने फोन की स्टोरेज को खाली कर सकते हैं। फोन की स्टोरेज फुल होने पर इसके फंक्शन प्रभावित होते हैं और डिवाइस पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पाता है। इसलिए स्टोरेज स्पेस को समय-समय चेक करते रहना चाहिए कहीं ये फुल तो नहीं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »