Trai News

Trai News - ख़बरें

  • Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
    रिपोर्ट के मुताबिक, TRAI Meta और Google के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि WhatsApp और Google के इनबिल्ट फोन डायलर पर दर्ज स्पैम शिकायतों को टेलीकॉम ऑपरेटर्स के सिस्टम और DND पोर्टल से जोड़ा जा सके। प्रस्तावित सिस्टम के जरिए स्पैम कॉल और मैसेज भेजने वाले नंबरों की पहचान तेजी से हो सकेगी और उनके खिलाफ जल्दी कार्रवाई की जा सकेगी। फिलहाल इस योजना पर चर्चा जारी है और Meta, Google या TRAI की ओर से इसके लागू होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
  • TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
    Truecaller ने भारत के टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI की एंटी-स्पैम नीतियों पर सवाल उठाए हैं। कंपनी का कहना है कि 1400 और 1600 नंबर सीरीज पर लागू नियमों के कारण वह कम्युनिटी-रिपोर्टेड स्पैम जानकारी नहीं दिखा पा रही है, जिससे यूजर्स का भरोसा कम हो रहा है। Truecaller के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में इन नंबरों से आने वाली बड़ी संख्या में कॉल्स को यूजर्स ने नजरअंदाज या ब्लॉक किया है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक TRAI कॉलर आईडी ऐप्स पर निगरानी बढ़ाने के लिए अतिरिक्त अधिकार भी चाहता है।
  • Airtel Priority क्या है, किन फोन में चलेगी सर्विस और क्यों हो रहा विवाद? जानें सबकुछ
    Airtel ने भारत में अपनी नई Priority Postpaid Service लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह सेवा 5G Network Slicing तकनीक की मदद से यूजर्स को ज्यादा स्थिर और बेहतर नेटवर्क अनुभव देगी। फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा पोस्टपेड प्लान्स में उपलब्ध है और सिर्फ 5G SA सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स पर काम करेगी। लॉन्च के बाद इस सर्विस को लेकर Net Neutrality और प्रीपेड यूजर्स पर असर जैसी बहस भी शुरू हो गई है। सरकार और TRAI भी इस मॉडल की जांच कर रहे हैं।
  • Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
    Bharti Airtel की नई प्रायोरिटी नेटवर्क सर्विस को लेकर सरकार और TRAI जांच कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेगुलेटर यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि पोस्टपेड यूजर्स को नेटवर्क प्राथमिकता देने से नेट न्यूट्रैलिटी नियमों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा। Airtel ने हाल ही में 5G network slicing तकनीक के जरिए पोस्टपेड ग्राहकों के लिए प्रायोरिटी नेटवर्क एक्सपीरियंस शुरू किया है। कंपनी का दावा है कि इससे ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद नेटवर्क मिलेगा। वहीं अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि क्या इससे प्रीपेड यूजर्स की सर्विस क्वालिटी प्रभावित हो सकती है।
  • Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
    Reliance Jio का 209 रुपये वाला प्रीपेड प्लान फिलहाल MyJio ऐप से गायब हो गया है। कंपनी की तरफ से इस बदलाव पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम TRAI के हालिया निर्देशों के बाद उठाया गया हो सकता है। यह प्लान रोज 1GB डेटा, 22 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS जैसे फायदे देता था। खास बात यह थी कि यह Jio का एकमात्र ऐसा सस्ता प्लान था जिसमें डेली डेटा मिलता था। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे वापस लाएगी या नहीं।
  • जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
    TRAI ने टेलीकॉम यूजर्स के लिए नया ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स को लेकर बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। इसके तहत कंपनियों को हर वैलिडिटी पीरियड में ऐसे प्लान्स देने होंगे और उनकी कीमत में प्रोपोर्शनल कमी करनी होगी। इसका मकसद उन यूजर्स को राहत देना है जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते। फिलहाल यह प्रस्ताव पब्लिक कंसल्टेशन के लिए जारी किया गया है और 28 अप्रैल 2026 तक सुझाव मांगे गए हैं।
  • क्या आपको भी नजर आ रहा है अंजान कॉलर का नाम?, सरकार का नया अपडेट, जानें क्या है CNAP और कैसे करता है काम
    भारत में बहुत से मोबाइल यूजर्स को बीते कुछ हफ्तों में अंजान कॉलर से आने वाली कॉल्स में उनका नाम लिखा हुआ नजर आ रहा है। सरकार का यह नया अपडेट कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) से जुड़ा है जो कि धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है। यह नया टेलीकॉम फीचर टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) और टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देश के बाद शुरू किया जा रहा है।
  • टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें
    देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का डेटा नेटवर्क सबसे फास्ट पाया गया है। हालांकि, वॉयस सर्विस में Bharti Airtel का नेटवर्क सबसे विश्वसनीय है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) इन दोनों सेगमेंट में पिछड़ रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने पिछले महीने 13 शहरों और महत्वपूर्ण ट्रांजिट रूट्स के लिए इंडिपेडेंट ड्राइव टेस्ट (IDT) किए थे।
  • वैलिडिटी खत्‍म होते ही रिचार्ज कराने की टेंशन खत्‍म, ट्राई ने दिया 90 दिनों का मौका! जानें
    ट्राई के नए नियम के अनुसार, अब कोई भी सिम कार्ड रिचार्ज खत्‍म होने के 90 दिनों तक एक्टिव रहेगा। यानी लोग 3 महीने तक रिचार्ज नहीं करा पाए तब भी सिम एक्टिव रहेगा और कंपनी उसे दूसरे ग्राहक को ट्रांसफर नहीं कर पाएगी। इससे लोगों को बार-बार फोन रिचार्ज नहीं करना होगा।
  • BSNL ने गंवा दिया मौका! नंबर पोर्ट कराकर खुश नहीं लोग, लौटने लगे Jio, Airtel की तरफ
    इस साल जुलाई में जब प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने प्रीपेड और पोस्‍टपेड मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में इजाफा किया, तो लोगों ने इसे गंभीरता से लिया। महंगे रिचार्ज कराने के बजाए यूजर्स ने सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) में अपना नंबर पोर्ट कराना शुरू किया। लेकिन अब फ‍िर से लोग प्राइवेट कंपनियों में नंबर पोर्ट करा रहे हैं।
  • क्‍या 1 नवंबर से OTP नहीं आएंगे? Jio, Airtel, Vi ने दी चेतावनी, जानें पूरा मामला
    क्‍या आने वाले दिनों में ऑनलाइन लेनदेन में रुकावट आ सकती है? दरअसल, ऑनलाइन लेनदेन और अन्‍य तमाम सेवाओं में ओटीपी (OTP) का इस्‍तेमाल किया जाता है। जब ओटीपी दर्ज हो, तभी लेनदेन पूरा होता है। इसकी जगह एक नई सेफ्टी मैथड लाने की तैयारी हो रही है, जिससे धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी। अब टेलिकॉम कंपनियों ने चेतावनी दी है कि नया निर्देश 1 नवंबर से उन कामों में रुकावट डाल सकता है, जिनमें ओटीपी जरूरी है।
  • मोबाइल यूजर्स ध्‍यान दें! आज से लागू हुए 2 नए न‍ियम, स्‍पैम कॉल्‍स की होगी छुट्टी
    टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) के दो नए नियम आज से लागू हो रहे हैं। इसका फायदा आम मोबाइल यूजर्स को होगा। उन्‍हें अपने नेटवर्क के बारे में सही जानकारी मिलेगी। साथ ही स्‍पैम कॉल्‍स से भी छुटकारा पाएंगे। आज से यूजर्स के लिए यह पता करना आसान होगा कि किस इलाके में कौन-कौन सी टेलिकॉम कंपनियों के सिग्‍नल आ रहे हैं। अब सिर्फ वही कंपनियां लोगों को मैसेज भेज पाएंगी या कॉल कर पाएंगी जो वाइट लिस्‍ट में हैं।
  • Jio, Airtel की मौज! 30 लाख नए यूजर्स जोड़े, Vi, BSNL को 15 लाख यूजर्स ने कहा ‘टाटा’
    TRAI June 2024 data : मोबाइल यूजर्स जोड़ने के मामले में रिलायंस जियो (Jio) सभी टेलिकॉम कंपनियों में सबसे आगे है। जून महीने में कंपनी ने 19.1 लाख नए सब्‍सक्राइबर जोड़े हैं।
  • 3 महीने का फ्री रिचार्ज वाला मैसेज आपको भी आया? जानें क्‍या है इसकी सच्‍चाई
    Free Recharge Fake Msg : फेक मैसेज में लोगों से कहा जा रहा है कि 3 महीने के लिए ट्राई फ्री रिचार्ज दे रही है जिसमें 200GB सुपर फास्ट 4G/5G डेटा मिलेगा।
  • मोबाइल SIM पोर्ट कराने का नया नियम आज से लागू, आप भी जानें
    Mobile Number Port New Rules : अब मोबाइल नंबर पोर्ट कराने में लगने वाला समय घटकर 10 से 7 दिनों का हो जाएगा, लेकिन सिम कार्ड को पोर्ट कराना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »