• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स

आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स

TRAI ने अप्रैल-जून 2026 के दौरान DND फिल्टर के जरिए 148 करोड़ प्रमोशनल कॉल्स और 730 करोड़ प्रमोशनल SMS यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर दिए। जानें 140 और 1600 नंबर सीरीज का क्या मतलब है।

आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स

Photo Credit: Truecaller

TRAI ने DND फिल्टर के जरिए करोड़ों Spam Calls और SMS ब्लॉक किए

ख़ास बातें
  • TRAI ने 3 महीने में 148 करोड़ प्रमोशनल कॉल्स ब्लॉक कीं
  • DND फिल्टर के जरिए 730 करोड़ प्रमोशनल SMS भी रोके गए
  • 140 और 1600 नंबर सीरीज को लेकर TRAI ने नई जानकारी शेयर की
विज्ञापन

भारत में स्पैम कॉल और प्रमोशनल मैसेज पर लगाम लगाने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की कार्रवाई लगातार जारी है। रेगुलेटर ने बताया है कि फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान टेलीकॉम कंपनियों ने 148 करोड़ प्रमोशनल कॉल्स को यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर दिया। इन कॉल्स को ग्राहकों की Do Not Disturb (DND) प्राथमिकताओं के आधार पर रोका गया।

TRAI के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से जून 2026 के बीच 140 नंबर सीरीज से कुल 1,316 करोड़ प्रमोशनल कॉल्स की गईं। इनमें से 148 करोड़ कॉल्स उन यूजर्स के लिए थीं, जिन्होंने DND सेवा सक्रिय कर रखी थी। ऐसे में टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने कॉल कनेक्ट होने से पहले ही उन्हें ब्लॉक कर दिया।

इसी अवधि में रजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स और कंपनियों ने 24,806 करोड़ कमर्शियल SMS भेजे। DND फिल्टर लागू होने के बाद इनमें से 730 करोड़ प्रमोशनल मैसेज भी डिलीवर होने से पहले रोक दिए गए।

Latest and Breaking News on NDTV

TRAI ने प्रमोशनल कॉल्स के लिए 140 नंबर सीरीज तय की है। इसका मकसद यह है कि यूजर्स नंबर देखकर तुरंत पहचान सकें कि कॉल किसी मार्केटिंग या प्रमोशनल उद्देश्य से की जा रही है। इसके अलावा, कॉल कनेक्ट होने से पहले ऑपरेटर्स यह भी जांचते हैं कि संबंधित ग्राहक ने DND सेवा चालू कर रखी है या नहीं।

वहीं, 1600 नंबर सीरीज को बैंकिंग, वित्तीय संस्थानों (BFSI) और सरकारी सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण कॉल्स के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तिमाही में इस सीरीज से 115 करोड़ सर्विस और ट्रांजैक्शन कॉल्स की गईं। इनमें बैंक अलर्ट, ट्रांजैक्शन कन्फर्मेशन, फ्रॉड वार्निंग और सरकारी नोटिफिकेशन जैसी जरूरी जानकारी शामिल होती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »