• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम

Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम

TRAI ने Spam Calls और UCC से निपटने के लिए नियमों में बदलाव किया है। अब AI और Machine Learning की मदद से संदिग्ध नंबरों की पहचान होगी।

Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम

Photo Credit: Pexels

TRAI ने Spam Calls रोकने के लिए AI आधारित नए नियम लागू किए

ख़ास बातें
  • अब AI और Machine Learning से संदिग्ध Spam नंबरों की पहचान होगी
  • 10 दिनों में 5 नंबर फ्लैग होने पर जांच शुरू होगी
  • बिना जानकारी A2P कॉल करने पर UCC नियम लागू होंगे
विज्ञापन

Spam Calls से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने अपने नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों में AI और Machine Learning की मदद से संदिग्ध स्पैम नंबरों की पहचान करने और अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के बीच इसकी जानकारी शेयर करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा ऑटोमेटेड कॉल्स और रोबोकॉल्स को लेकर भी नए नियम लागू किए गए हैं। अगर किसी सेंडरनसे जुड़े 5 या उससे ज्यादा नंबर 10 दिनों के भीतर संदिग्ध स्पैम के तौर पर फ्लैग होते हैं, तो उसके खिलाफ आगे की जांच और KYC दोबारा कराने जैसी कार्रवाई हो सकती है। बार-बार नियम तोड़ने पर नंबर की सेवा बंद भी की जा सकती है।

TRAI के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियां AI और Machine Learning आधारित सिस्टम की मदद से उन मोबाइल नंबरों की पहचान करेंगी, जिनसे Spam या अनचाही व्यावसायिक कॉल किए जाने की ज्यादा संभावना है। ऐसे नंबरों की जानकारी दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के साथ भी शेयर की जाएगी।

अगर एक ही सेंडर से जुड़े 5 या उससे ज्यादा नंबर 10 दिनों के अंदर संदिग्ध स्पैम के तौर पर फ्लैग होते हैं, तो आगे की जांच शुरू की जा सकती है। इसमें KYC दोबारा कराना, फिजिकल वैरिफिकेशन और आउटगोइंग सर्विस रोकने जैसी कार्रवाई शामिल है। बार-बार नियमों का उल्लंघन होने पर टेलीकॉम सेवा बंद भी की जा सकती है।

TRAI ने Application-to-Person यानी A2P Calls को लेकर भी नियम बदले हैं। ऐसी कॉल वो होती हैं, जिन्हें किसी व्यक्ति द्वारा सीधे नंबर डायल करने के बजाय किसी ऐप, सॉफ्टवेयर सिस्टम या ऑटोमेटेड प्लेटफॉर्म के जरिए किया जाता है। इसमें ऑटो डायलर, रोबोकॉल, पहले से रिकॉर्ड की गई आवाज और आर्टिफिशियल वॉयस वाली कॉल भी शामिल हैं। जो कंपनियां इस तरह की कॉल करती हैं, उन्हें पहले से अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को इसकी जानकारी देनी होगी। उन्हें उन नंबरों की जानकारी भी देनी होगी, जिनका इस्तेमाल A2P कॉल के लिए किया जाएगा।

अगर कोई संस्था A2P कॉल का पहले से खुलासा नहीं करती है, तो ऐसी कॉल को UCC माना जाएगा। इसके अलावा कुछ A2P कॉल पर अधिकतम 5 पैसे प्रति मिनट का टर्मिशन चार्ज लगाया जाएगा। हालांकि, TRAI की ओर से तय किए गए कुछ विशेष नंबरिंग सीरीज और अथॉरिटी द्वारा मंजूर कॉल को इस चार्ज से छूट दी गई है।

नए नियमों में कॉल मैनेजमेंट ऐप्स को कुछ खास नंबरिंग सीरीज वाली कॉल को सीधे Spam बताकर ब्लॉक या फिल्टर करने से रोका गया है। इसमें 140xx, 1600xx और 1601xx सीरीज शामिल हैं। इन नंबरों का इस्तेमाल रेगुलेटेड व्यावसायिक और सरकारी कम्युनिकेशन के लिए किया जाता है। TRAI के नए नियमों का उद्देश्य यह है कि ऐसे वैध नंबर Spam समझकर अपने आप ब्लॉक या छिपाए न जाएं। हालांकि, यूजर चाहें तो ऐसे नंबर को व्यक्तिगत तौर पर ब्लॉक कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »