• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel Priority क्या है, किन फोन में चलेगी सर्विस और क्यों हो रहा विवाद? जानें सबकुछ

Airtel Priority क्या है, किन फोन में चलेगी सर्विस और क्यों हो रहा विवाद? जानें सबकुछ

Airtel ने भारत में नई Priority Postpaid Service लॉन्च की है, जो 5G Network Slicing तकनीक पर काम करती है। जानें यह सर्विस क्या है, किन फोन्स में चलेगी और विवाद क्यों शुरू हुआ।

Airtel Priority क्या है, किन फोन में चलेगी सर्विस और क्यों हो रहा विवाद? जानें सबकुछ

Airtel Priority Postpaid Service में 5G Network Slicing तकनीक का यूज किया गया है

ख़ास बातें
  • Airtel ने भारत में Priority 5G Service लॉन्च की है
  • यह सुविधा फिलहाल चुनिंदा Postpaid Plans में मिल रही है
  • Service लॉन्च होने के बाद Net Neutrality को लेकर विवाद शुरू हुआ
विज्ञापन

Airtel ने हाल ही में भारत में अपनी नई “Priority” पोस्टपेड सर्विस लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि इस सर्विस के जरिए यूजर्स को ज्यादा स्टेबल और बेहतर 5G नेटवर्क एक्सपीरियंस मिलेगा। लॉन्च के बाद यह सर्विस काफी चर्चा में रही, क्योंकि Airtel भारत में रिटेल ग्राहकों के लिए 5G Network Slicing तकनीक लाने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है। हालांकि बाद में इसी सर्विस को लेकर Net Neutrality और प्रीपेड यूजर्स पर असर जैसी बहस भी शुरू हो गई। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि Airtel Priority आखिर है क्या, किन प्लान्स में मिलेगी, कौनसे फोन इसे सपोर्ट करेंगे और इसे लेकर विवाद क्यों हो रहा है, तो यहां हम आपको आसान भाषा में पूरी डिटेल बता रहे हैं।

Airtel Priority Service क्या है?

Airtel की नई Priority Postpaid सर्विस 5G Network Slicing तकनीक पर काम करती है। आसान भाषा में समझें तो कंपनी अपने नेटवर्क का एक हिस्सा Priority यूजर्स के लिए रिजर्व रखती है, ताकि ज्यादा भीड़ या नेटवर्क लोड होने पर भी उन्हें बेहतर स्पीड और ज्यादा स्थिर कनेक्शन मिल सके। यह सबसे ज्यादा काम तब आएगा, जब यूजर किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर हो, जैसे मॉल या मार्केट।

Airtel Priority किन प्लान्स में मिल रही है?

फिलहाल यह सर्विस सिर्फ Airtel Postpaid यूजर्स के लिए लाई गई है। कंपनी ने इसे कई फैमिली और इंडिविजुअल प्लान्स के साथ पेश किया है।

फिलहाल Airtel ने अपनी Priority सर्विस को कई पोस्टपेड प्लान्स के साथ पेश किया है। सबसे सस्ता व्यक्तिगत प्लान 449 रुपये + GST से शुरू होता है। इसमें Priority 5G Access, Fraud Detection और Spam Alert जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 SMS, Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium और 100GB Cloud Storage भी दिया जा रहा है।

अगर यूजर्स Family Plan लेना चाहते हैं, तो 699 रुपये + GST वाला प्लान दो लोगों के लिए उपलब्ध है। इसमें बेस प्लान के सभी फायदे मिलते हैं, साथ ही Amazon Prime और JioHotstar का एक्सेस भी शामिल किया गया है।

वहीं 999 रुपये + GST वाले Family Plan में तीन लोगों को जोड़ा जा सकता है। इस प्लान में Apple TV+ और Apple Music जैसी अतिरिक्त सेवाएं भी दी जा रही हैं। इसके अलावा 1199 रुपये + GST वाला प्लान चार फैमिली मेंबर्स के लिए उपलब्ध है।

सबसे महंगा 1749 रुपये + GST वाला Family Plan पांच लोगों के लिए आता है। इसमें बाकी सभी फायदे मिलने के साथ Netflix का एक्सेस भी दिया जा रहा है।

किन फोन पर काम करेगी Airtel Priority?

Airtel ने साफ किया है कि यह सर्विस सिर्फ उन स्मार्टफोन्स पर काम करेगी जो 5G SA सपोर्ट करते हों और Airtel की Priority सर्विस के लिए कंपेटिबल हों। अभी भारत में ज्यादातर मिड-रेंज और प्रीमियम 5G फोन्स 5G SA सपोर्ट के साथ आते हैं। हालांकि कुछ पुराने या बजट 5G फोन्स में यह सपोर्ट नहीं भी हो सकता। यूजर्स Airtel Thanks ऐप में जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनका फोन Airtel Priority Ready है या नहीं।

Network Slicing आखिर क्या होती है?

सामान्य तौर पर सभी यूजर्स एक ही मोबाइल नेटवर्क शेयर करते हैं। लेकिन Network Slicing तकनीक में टेलीकॉम कंपनी नेटवर्क को अलग-अलग "Virtual Sections" में बांट सकती है। उदाहरण के लिए एक हिस्सा आम यूजर्स के लिए, दूसरा बिजनेस यूजर्स के लिए और तीसरा Priority ग्राहकों के लिए।

इससे नेटवर्क ट्रैफिक बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है। Airtel का कहना है कि इससे नेटवर्क ज्यादा कुशल और स्थिर बनता है।

Airtel और Jio के बीच नई 5G रेस

Reliance Jio भी लंबे समय से Retail 5G Slicing पर काम कर रही थी, लेकिन Airtel ने उससे पहले यह सर्विस लॉन्च कर दी। इसी वजह से Airtel को भारत में ग्राहक-स्तर पर 5G Slicing शुरू करने वाली पहली कंपनी कहा जा रहा है। हालांकि, कंपनी अब Net Neutrality के विवाद में भी पड़ गई है।

विवाद क्यों शुरू हुआ?

सर्विस लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही यह मामला सरकारी जांच तक पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार और TRAI यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि Airtel की यह Priority सेवा Net Neutrality नियमों के खिलाफ तो नहीं जाती।

दरअसल Net Neutrality का मतलब है कि सभी इंटरनेट यूजर्स को बराबर नेटवर्क ट्रीटमेंट मिले। यानी किसी यूजर, ऐप या सर्विस को अलग Priority नहीं दी जानी चाहिए। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पोस्टपेड यूजर्स को अलग नेटवर्क क्षमता देना सही है, क्या इससे प्रीपेड यूजर्स की सर्विस प्रभावित हो सकती है और क्या Airtel का Network Slicing मॉडल नियमों के भीतर है? 

हालांकि फिलहाल Airtel की इस सर्विस को सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन नहीं माना गया है। कंपनी का कहना है कि वह सिर्फ नेटवर्क को ज्यादा एफिशिएंट तरीके से मैनेज कर रही है और इससे बाकी यूजर्स पर असर नहीं पड़ेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  2. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  3. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  4. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  5. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  6. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  7. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  8. 50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus N6 की इंडिया एंट्री पक्की! इस दिन होगा लॉन्च, सामने आया डिजाइन
  10. Free Fire Max में फ्री बंडल्स और स्किन चाहिए? ये रहे आज के कोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »