TRAI ने साफतौर पर कहा है कि टेलीकॉम कंपनियां पेज पर TRAI-Mandated Packs नाम से अलग सेक्शन दिखाएं।
Photo Credit: Pexels
Jio, Airtel, Vi जैसी तमाम कंपनियों की वेबसाइट, और मोबाइल ऐप पर सस्ते, और जरूरी रीचार्ज प्लान आसानी से दिखने चाहिएं-TRAI
Jio, Airtel, Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियां अब सस्ते रिचार्ज प्लान छुपाकर नहीं रख सकेंगी। दूरसंचार कंपनियों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे ग्राहकों को सस्ते और जरूरी रिचार्ज प्लान पहले दिखाएं। यानी अब यूजर्स को पोर्टफोलियो में सस्ते रीचार्ज प्लान ढूंढने में मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। टेलीकॉम कंपनियों को TRAI के नए निर्देशों का पालन करना होगा जिसके तहत यह अनिवार्य है कि टेलीकॉम कंपनियां सस्ते रीचार्ज प्लान ढूंढना यूजर्स के लिए आसान बनाएं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं नए नियम।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को सख्त नए निर्देश जारी कर दिए हैं कि ग्राहकों को सस्ते रीचार्ज और जरूरी प्लान ढूंढने में कोई परेशानी न हो। Jio, Airtel, Vi जैसी तमाम कंपनियों की वेबसाइट, और मोबाइल ऐप पर सस्ते रीचार्ज प्लान आसानी से दिखने चाहिएं। TRAI ने साफतौर पर कहा है कि टेलीकॉम कंपनियां पेज पर TRAI-Mandated Packs नाम से अलग सेक्शन दिखाएं। वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन में यह Tab प्राथमिक रूप से सबसे पहले नजर आना चाहिए। TRAI-Mandated Packs यानी 'TRAI के अनिवार्य पैक' नाम से यह सबसे अलग सेक्शन होगा। इसमें मौजूदा टैरिफ फ्रेमवर्क के तहत जरूरी अलग-अलग रीचार्ज वाउचर की लिस्टिंग होगी।
Jio, Airtel, Vi जैसी कंपनियों की न सिर्फ वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन पर, बल्कि इनके रिटेल स्टोर्स पर भी मेंडेट पैक साफतौर पर लिखे हुए दिखने चाहिएं। रिपोर्ट के अनुसार, TRAI को ऐसी शिकायतें मिली हैं कि ग्राहक सस्ते रीचार्ज प्लान आसानी से नहीं ढूंढ पाते हैं। रीचार्ज वाउचर्स के लिए कंपनियां पारदर्शिता में कमी रखती हैं, और वेबसाइट या एप्लीकेशन में इन्हें ढूंढना काफी मुश्किल होता है।
टेलीकॉम ऑपरेटर्स की वेबसाइट और मोबाइल ऐप की जांच में पाया गया कि कई मामलों में अनिवार्य, या सस्ते रीचार्ज पैक आसानी से लिस्टेड नहीं पाए गए। इन्हें ढूंढने के लिए ग्राहकों कई पेज स्क्रॉल करने पड़ते हैं, या फिर किसी प्लान का विशेष शुल्क लिखकर उन्हें खोजना पड़ता है। लेकिन अब टेलीकॉम कंपनियों को न्यूनतम रीचार्ज प्लान साफतौर पर लिस्ट करने होंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च