• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!

जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!

TRAI ने नया ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स को सस्ता और ज्यादा विकल्पों के साथ लाने का प्रस्ताव है।

जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!

Photo Credit: Pixabay

ख़ास बातें
  • TRAI ने वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स पर नया ड्राफ्ट जारी किया
  • हर वैलिडिटी में ऐसे प्लान देना कंपनियों के लिए जरूरी होगा
  • कीमत में प्रोपोर्शनल कमी से यूजर्स को सस्ता ऑप्शन मिलेगा
विज्ञापन

TRAI ने टेलीकॉम यूजर्स के लिए नए नियमों का प्रस्ताव रखा है, जिसमें वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स को ज्यादा ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराने की बात कही गई है। ड्राफ्ट के मुताबिक, अब यूजर्स को ऐसे प्लान्स मिल सकते हैं जिनमें डेटा शामिल नहीं होगा और कीमत भी उसी हिसाब से कम रखी जाएगी। इसका मकसद उन लोगों को राहत देना है जो सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए सिम इस्तेमाल करते हैं।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने Draft Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulation, 2026 जारी किया है। इससे पहले 2024 के नियमों के तहत कंपनियों को कम से कम एक वॉयस और SMS-ओनली स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) देना अनिवार्य किया गया था, लेकिन TRAI ने देखा कि ऑपरेटर्स ऐसे प्लान्स के बहुत कम ऑप्शन दे रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, TRAI को यूजर्स से कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें कम अवधि वाले वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स की मांग की गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब नए ड्राफ्ट में सख्त नियम प्रस्तावित किए गए हैं, जिससे कंपनियों को ज्यादा ऑप्शन देने होंगे।

नए प्रस्ताव के तहत, टेलीकॉम कंपनियों को हर उस वैलिडिटी पीरियड के लिए वॉयस और SMS-ओनली प्लान देना होगा, जो वे अभी डेटा के साथ बंडल प्लान्स में ऑफर करती हैं। यानी अगर किसी कंपनी के पास 28 दिन, 56 दिन या 84 दिन के प्लान हैं, तो उसी अवधि के वॉयस और SMS-ओनली प्लान भी उपलब्ध कराने होंगे।

इसके अलावा TRAI ने यह भी कहा है कि इन प्लान्स की कीमत में “प्रोपोर्शनल कमी” होनी चाहिए, यानी यूजर्स से सिर्फ उन्हीं सर्विसेस के लिए चार्ज लिया जाए जिनका वे इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे डेटा न इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को कम कीमत में प्लान मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल यह ड्राफ्ट पब्लिक कंसल्टेशन के लिए जारी किया गया है और TRAI ने स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगे हैं। इच्छुक लोग 28 अप्रैल 2026 तक अपने कमेंट्स जमा कर सकते हैं, जिसके बाद अंतिम नियम तय किए जाएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »