क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 1,02,000 डॉलर से नीचे

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। इनवेस्टर्स को नए ट्रिगर का इंतजार है

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 1,02,000 डॉलर से नीचे

कुछ देशों में क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को भी स्वीकार किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस एक प्रतिशत से ज्यादा घटा है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में दो प्रतिशत से अधिक का नुकसान था
  • कुछ देशों में क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को भी स्वीकार किया जा रहा है
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद क्रिप्टो मार्केट में गुरुवार को गिरावट थी। मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस एक प्रतिशत से ज्यादा घटा है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी नुकसान था। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील की घोषणा से इस मार्केट में तेजी आई थी। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1.45 प्रतिशत घटकर लगभग 1,01,740 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में दो प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,540 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana और BNB शामिल थे। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। इनवेस्टर्स को नए ट्रिगर का इंतजार है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से खरीदारी जारी है और रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ रही है। Google पर बिटकॉइन के लिए सर्च ट्रेंड्स छह महीने के हाई पर पहुंच गए हैं। Ether के लिए 3,000 डॉलर से 3,100 डॉलर की रेंज अगला रेजिस्टेंस हो सकती है। बिटकॉइन के लिए 1,04,000 डॉलर पर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के एक लाख डॉलर के लेवल से अधिक रहने पर शॉर्ट-टर्म में गिरावट से खरीदारी के मौके बनेंगे। अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) का डेटा अनुमान से कम रहने से मार्केट में सेंटीमेंट कुछ मजबूत हुआ है। 

कुछ देशों में क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को भी स्वीकार किया जा रहा है। टूरिज्म और शॉपिंग के लिए लोकप्रिय दुबई ने भी पेमेंट्स के लिए क्रिप्टोकरेंसीज की अनुमति देने की तैयारी की है। इसके लिए दुबई के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस (DOF) ने Crypto.com के साथ टाई-अप किया है। हालांकि, इस सुविधा की शुरुआत सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सर्विसेज के लिए क्रिप्टो में पेमेंट्स से की जाएगी। Dubai FinTech Summit के दौरान DOF ने Crypto.com के साथ इसके लिए एक एग्रीमेंट साइन किया है। DOF ने बताया कि दुबई को एक पूरी तरह डिजिटल इकोनॉमी में तब्दील किया जा रहा है। दुबई के रेगुलेटर्स फाइनेंशियल सेटलमेंट्स के लिए क्रिप्टोकरेंसीज को एक सुरक्षित और प्रभावी तरीके के तौर पर देखते हैं। पिछले वर्ष दुबई ने कैशलेस स्ट्रैटेजी की घोषणा की थी। इसमें दुबई में सभी ट्रांजैक्शंस में से लगभग 90 प्रतिशत को डिजिटाइज करने का टारगेट है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »