• होम
  • google
  • ख़बरें
  • स्कैमर नहीं लूट सकेंगे आपका पैसा! Google ने शुरू किया इन कॉल स्पैम प्रोटेक्शन फीचर, ऐसे करता है काम

स्कैमर नहीं लूट सकेंगे आपका पैसा! Google ने शुरू किया इन-कॉल स्पैम प्रोटेक्शन फीचर, ऐसे करता है काम

नए फीचर के तहत यूजर को इन-कॉल अलर्ट भेजा जाता है जो बताता है कि आने वाला कॉल कहीं फ्रॉड तो नहीं।

स्कैमर नहीं लूट सकेंगे आपका पैसा! Google ने शुरू किया इन-कॉल स्पैम प्रोटेक्शन फीचर, ऐसे करता है काम

Google ने Android के लिए नया स्कैम प्रोटेक्शन फीचर लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • Google ने Android के लिए नया स्कैम प्रोटेक्शन फीचर लॉन्च किया है।
  • यूजर को स्पैम कॉल का अलर्ट कॉल के दौरान ही मिल जाता है।
  • कंपनी ने फिनटेक ऐप्स और बैंकों के साथ भागीदारी की है।
विज्ञापन

एंड्रॉयड पर स्पैम कॉल्स के जरिए अब स्कैमर आपका पैसा नहीं लूट सकेंगे। Google ने Android के लिए नया स्कैम प्रोटेक्शन फीचर लॉन्च किया है। इस नए फीचर के आ जाने से यूजर को स्पैम कॉल का अलर्ट कॉल के दौरान ही मिल जाता है। यह यूजर को बताता है कि स्क्रीन शेयरिंग के दौरान आने वाला कॉल फ्रॉड कॉल हो सकता है या नहीं। कंपनी ने इससे पहले इस फीचर को यूके में लॉन्च किया था। अब इसे यूएस में रोलआउट किया जा रहा है। आइए जानते हैं ये नया फीचर कैसे काम करता है। 

गूगल ने अपना इन-कॉल स्कैम प्रोटेक्शन फीचर लॉन्च किया है जिसके लिए कंपनी ने फिनटेक ऐप्स और बैंकों के साथ भागीदारी की है। नए फीचर के तहत यूजर को इन-कॉल अलर्ट भेजा जाता है जो बताता है कि आने वाला कॉल कहीं फ्रॉड तो नहीं। ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। यह फाइनेंशियल ऐप के इस्तेमाल के दौरान रियल टाइम अलर्ट भेजता है। साथ ही यूजर को ऑप्शन देता है कि वह कॉल को खत्म कर दे और फाइनेंशियल ऐप की स्क्रीन शेयरिंग उसी समय रोक दे। 

गूगल ने यूएस में फीचर का रोलआउट शुरू किया है जिसके लिए कंपनी ने Cash App और JPMorgan Chase आदि बैंकों के साथ भागीदारी की है। कंपनी ने इस फीचर का रोलआउट करने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट चलाया है। जिसका उद्देश्य उन स्कैमर्स की एक्टिविटी पर रोक लगाना है जो यूजर्स को कॉल के दौरान डेटा एक्सेस, मनी ट्रांसफर और खराब ऐप इंस्टॉल करवाने हेतु स्क्रीन शेयरिंग के लिए जाल में फंसाते हैं। लेकिन अब स्क्रीन शेयरिंग के दौरान ही यूजर को ऐसे फ्रॉड्स का अलर्ट मिल जाएगा। 

बता दें कि ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब साइबर स्कैमर्स भी ज्यादा एडवांस्ड ट्रिक अपनाने लगे हैं जिससे यूजर को स्कैम की भनक तक लगना भी मुश्किल हो जाता है। कंपनी ने नकली पहचान बनाकर यूजर्स के साथ धोखाधड़ी करने वाले ऐसे ही स्कैमर्स के खिलाफ यह अभियान चलाया है। जो यूजर को फाइनेंशियल ऐप की स्क्रीन शेयर करने के लिए प्रेरित करते हैं ताकि उनके वित्तीय अकाउंट्स की संवेदनशील जानकारी निकलवा सकें और कॉल के दौरान फ्रॉड ट्रांजैक्शन कर सकें। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »