WhatsApp भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।
Photo Credit: Unsplash/Dimitri Karastelev
WhatsApp सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।
WhatsApp भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। करोड़ों यूजर्स होने के चलते फ्रॉड की घटनाएं भी रोज ही सामने आती रहती हैं। लगभग हर वॉट्सऐप यूजर स्पैम और प्रमोशनल मैसेज का सामना करता है। अब LocalCircles के नए सर्वे में सामने आया है कि 96 प्रतिशत वॉट्सऐप यूजर्स को रोजाना परेशान करने वाले या प्रमोशनल मैसेज प्राप्त होते हैं। वॉट्सऐप पर यूजर्स की प्राइवेसी, डाटा के गलत इस्तेमाल और स्पैम की संभावना बढ़ती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सर्वे में भारत के 324 जिलों के 42 हजार से ज्यादा वॉट्सऐप यूजर्स से रिस्पॉन्स लिए गए हैं। सर्वे में शामिल होने वाले यूजर्स में 67 प्रतिशत पुरुष और 33 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। इसमें लगभग 39 प्रतिशत टियर-I शहरों से, 30 प्रतिशत टियर-II से और 31 प्रतिशत टियर-III, टियर-IV और ग्रामीण क्षेत्रों से शामिल थे।
सर्वे के अनुसार, जब यूजर्स से पूछा गया कि उन्हें डेली WhatsApp पर कितने प्रमोशनल या स्पैम मैसेज आते हैं तो सिर्फ 4 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि उन्हें ऐसे कोई मैसेज नहीं मिलते हैं। बाकी में से 54 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें डेली 1 से 3 स्पैम मैसेज प्राप्त होते हैं, 30 प्रतिशत को 4 से 7 मैसेज मिलते हैं, जबकि 11 प्रतिशत ने बताया कि उन्हें रोजाना 8 या उससे ज्यादा स्पैम मैसेज आते हैं। इससे साफ हुआ है कि वॉट्सऐप पर स्पैम पर अधिकतर यूजर्स के लिए रोजाना की समस्या बन गया है।
वहीं कई यूजर्स का कहना है कि अधिकतर बड़ी संख्या में मैसेज अब वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट के जरिए प्राप्त होते हैं, जहां सेंडर यूजर्स तक पहुंचने के लिए प्लेटफॉर्म को पेमेंट करते हैं। सर्वे में वर्तमान स्टेटस की तुलना 3 साल पहले हुए इसी तरह के स्टडी से भी की गई। डाटा से पता चला है कि बीते 36 महीनों में स्पैम की दिक्कत और भी गंभीर हो गई है।
सर्वे के अनुसार, सबसे ज्यादा फाइनेंशियल सर्विस और रियल एस्टेट से स्पैम मैसेज आते हैं। जिनमें हर कैटेगरी के 71 प्रतिशत यूजर्स ने मैसेज की रिपोर्ट की है। इसके बाद हेल्थ सर्विस और पैथोलॉजी सर्विस से 46 प्रतिशत मैसेज आते हैं और नौकरी या इनकम सोर्स से 44 प्रतिशत मैसेज आते हैं। अन्य सामान्य कैटेगरी में आरओ रिपेयर और ब्यूटी सर्विस जैसी सर्विस, ऑनलाइन गेमिंग और मोबाइल प्लान शामिल हैं।
सर्वे में पता चला है कि 59 प्रतिशत वॉट्सऐप यूजर्स प्रमोशनल या स्पैम मैसेज भेजने वालों को ब्लॉक करते हैं। हालांकि, 35 प्रतिशत ने कहा कि वे ऐसे मैसेज को अनदेखा कर देते हैं, वहीं कुछ लोग चैट को म्यूट कर देते हैं। ब्लॉक करने के बावजूद कई यूजर्स ने कहा कि स्पैम भेजने वाले अक्सर नए नंबर या अकाउंट के जरिए फिर से मैसेज करते हुए नजर आते हैं, जिससे ब्लॉक करना कोई स्थाई समाधान नहीं रहता है।
WhatsApp पर सबसे ज्यादा स्पैम मैसेज फाइनेंशियल सर्विस और रियल एस्टेट से आते हैं।
WhatsApp पर यूजर्स को रोजाना 8 या उससे ज्यादा स्पैम मैसेज आते हैं।
स्पैम मैसेज से निपटने के लिए अधिकतर यूजर्स प्रमोशनल या स्पैम मैसेज भेजने वालों को ब्लॉक करते हैं।
WhatsApp भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले