• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Gmail पर Spam Email को ऐसे करें Block, स्टोरेज भी हो जाएगी खाली, फॉलो करें ये स्टेप्स

Gmail पर Spam Email को ऐसे करें Block, स्टोरेज भी हो जाएगी खाली, फॉलो करें ये स्टेप्स

अगर बिना भुगतान किए Gmail और अन्य ऐप्स का उपयोग करना है तो सीमित स्टोरेज के साथ ही काम चलाना होगा।

Gmail पर Spam Email को ऐसे करें Block, स्टोरेज भी हो जाएगी खाली, फॉलो करें ये स्टेप्स

Photo Credit: Unplash/Solen Feyissa

Gmail ईमेल का लोकप्रिय तरीका है।

ख़ास बातें
  • स्पैम के लिए सबसे पहले Gmail का बिल्ट इन स्पैम फिल्टर है।
  • स्पैम ईमेल को मैनुअली स्पैम के तौर पर मार्क कर सकते हैं।
  • ईमेल फिल्टर करने के लिए कस्टम फिल्टर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

Google ने स्टोरेज को सीमित किया हुआ है और अगर बिना भुगतान किए Gmail और अन्य ऐप्स का उपयोग करना है तो सीमित स्टोरेज के साथ ही काम चलाना होगा। अगर टेक्नोलॉजी के इस दौर में हर जगह ईमेल का उपयोग हो रहा और तमाम तरह के स्पैम ईमेल्स के चलते स्टोरेज बहुत ज्यादा भर जाती है और जरूरी ईमेल भी आने मुश्किल हो जाते हैं। अब हर बार एक-एक कर के इन ईमेल को मैनेज करना आसान नहीं है। मगर आप इन स्पैम ईमेल को ब्लॉक भी कर सकते हैं और स्टोरेज को साफ कर सकते हैं, जिससे इनबॉक्स भरा नहीं रहेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Gmail का स्पैम फिल्टर कैसे करें एक्टिवेट:

स्पैम के लिए सबसे पहले Gmail का बिल्ट इन स्पैम फिल्टर है, जिसे एक्टिवेट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले Gmail ऐप खोलना है और सेटिंग्स तक पहुंचने के लिए ऊपरी दाएं कॉर्नर में मौजूद गियर आइकन पर क्लिक करना है।
  • सेटिंग्स मीनू में "सी ऑल सेटिंग्स" का चयन करना है।
  • "फिल्टर एंड ब्लॉक्ड एड्रेसेज" टैब पर जाना है।
  • स्पैम फिल्टर को एक्टिव करने के लिए "एनेबल स्पैम फिल्टरिंग" के साथ में मौजूद बॉक्स पर चेक करना है।
  • पेज के नीचे "सेव चेंजेस" बटन पर क्लिक करके बदलावों को सेव करना है।

ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क करें:

अगर कोई स्पैम ईमेल फिल्टर से बच जाता है तो आप उसे मैनुअल तौर पर स्पैम के तौर पर मार्क कर सकते हैं:

  • सबसे पहले स्पैम ईमेल खोलना है।
  • रिप्लाई एरो के साइड में मौजूद तीन वर्टिकल डॉट पर क्लिक करना है।
  • ड्रॉपडाउन मीनू से "रिपोर्ट स्पैम" का चयन करना है।
  • Gmail आपके ईमेल को स्पैम फोल्डर में ले जाएगा और फिल्टरिंग में सुधार करने के लिए आपके एक्शन से सीखेगा।

कस्टम फिल्टर करें तैयार:

Gmail आपको खास सेंडर को ब्लॉक करने या खास कीवर्ड वाले ईमेल फिल्टर करने के लिए कस्टम फिल्टर बनाने की सुविधा प्रदान करता है। कस्टम फिल्टर सेटअप करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले गियर आइकन पर क्लिक करके Gmail के सेटिंग मीनू पर जाना है।
  • "सी ऑल सेटिंग्स" का चयन करना है और "फिल्टर और ब्लॉक एड्रेसेज" टैब पर जाना है।
  • "क्रिएट न्यू फिल्टर" पर क्लिक करना है।
  • अपने फिल्टर के लिए क्राइटेरिया स्पेसिफाई करना है जैसे कि सेंडर का ईमेल एड्रेस या खास कीवर्ड आदि।
  • आगे बढ़ने के लिए "क्रिएट फिल्टर" पर क्लिक करना है।
  • फिल्टर ईमेल के साथ Gmail द्वारा किए जाने वाले एक्शन का चयन करना है जैसे कि उन्हें डिलीट करना या किसी खास फोल्डर में भेजना आदि।
  • "क्रिएट फिल्टर" पर क्लिक करके फिल्टर को सेव करना है।
     

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »