Solution

Solution - ख़बरें

  • खोए-चोरी हुए फोन को 2 मिनट में कहीं से भी करें लॉक, जानें आसान तरीका
    फोन खो जाने या चोरी होने पर डेटा सुरक्षित रखना सबसे जरूरी होता है। ऐसे में Android और iPhone दोनों में ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जिनसे आप दूर बैठकर फोन को लॉक कर सकते हैं। Android में Find My Device और iPhone में Find My फीचर की मदद से यह काम आसानी से किया जा सकता है। इसके जरिए फोन को लॉक करने के साथ-साथ मैसेज दिखाना या जरूरत पड़ने पर डेटा डिलीट करना भी संभव है। हालांकि इसके लिए कुछ सेटिंग्स पहले से ऑन होना जरूरी है। सही जानकारी से आप अपने फोन और डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
  • UPI से गलत जगह भेज दिया पैसा? तुरंत करें ये काम, वरना वापस मिलना मुश्किल
    UPI के जरिए गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाना एक आम समस्या बनती जा रही है, लेकिन सही समय पर कदम उठाकर पैसे वापस पाए जा सकते हैं। ऐसे मामलों में सबसे पहले रिसीवर से संपर्क करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर जवाब न मिले, तो UPI ऐप या बैंक में शिकायत दर्ज करनी होती है। इसके अलावा NPCI और बैंकिंग ओम्बड्समैन के जरिए भी मदद ली जा सकती है। हालांकि UPI ट्रांजैक्शन तुरंत होते हैं और रिवर्सल आसान नहीं होता, इसलिए जल्दी एक्शन लेना जरूरी है। सही प्रक्रिया अपनाकर पैसे रिकवर करने की संभावना बढ़ाई जा सकती है।
  • चिलचिलाती गर्मी में फोन को कैसे रखें ठंडा? ये 8 टिप्स काम आएंगे
    भारतीय गर्मियों में स्मार्टफोन का ओवरहीट होना एक आम समस्या बन जाती है, जिससे परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ दोनों प्रभावित होती हैं। ज्यादा तापमान, डायरेक्ट धूप और हेवी यूसेज इसके मुख्य कारण होते हैं। ऐसे में कुछ आसान तरीकों से इस समस्या को कम किया जा सकता है, जैसे चार्जिंग के दौरान फोन का कम इस्तेमाल करना, बैकग्राउंड ऐप्स को कंट्रोल करना और सही चार्जर का इस्तेमाल करना। इसके अलावा फोन को धूप से बचाना और मोटे कवर हटाना भी मददगार होता है। सही यूसेज और सावधानी से फोन की लाइफ और परफॉर्मेंस बेहतर रखी जा सकती है।
  • Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
    Google Pixel यूजर्स अप्रैल 2026 अपडेट के बाद बैटरी ड्रेन की समस्या का सामना कर रहे हैं। फोन बैकग्राउंड में लगातार एक्टिव रह रहा है, जिससे बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। Issue Tracker और सोशल मीडिया पर सैकड़ों यूजर्स ने इस समस्या की शिकायत की है। Google ने इस मुद्दे को स्वीकार कर लिया है और जांच कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई फिक्स जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले अपडेट में इसका समाधान दे सकती है।
  • लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
    लंबे नाखून रखने वाले यूजर्स के लिए स्मार्टफोन चलाना अक्सर मुश्किल होता है, लेकिन अब इस समस्या का समाधान खोजा जा रहा है। ACS में पेश की जाने वाली एक स्टडी के मुताबिक वैज्ञानिक एक ऐसी clear नेल पॉलिश पर काम कर रहे हैं, जो नाखूनों को टचस्क्रीन के साथ compatible बना सकती है। यह पॉलिश हल्की conductivity पैदा कर स्क्रीन को टच रजिस्टर करने में मदद करती है। फिलहाल यह टेक्नोलॉजी शुरुआती स्टेज में है और इसे ज्यादा सुरक्षित और लंबे समय तक असरदार बनाने के लिए और रिसर्च जारी है।
  • रात भर में फोन की बैटरी डाउन? इन Hidden सेटिंग्स से फिक्स होगी ड्रेन की समस्या!
    कई Android यूजर्स को यह समस्या होती है कि रात में फोन बिना इस्तेमाल के भी बैटरी काफी गिर जाती है। आमतौर पर 5-10% तक ड्रेन सामान्य माना जाता है, लेकिन इससे ज्यादा होने पर समस्या हो सकती है। इसके पीछे बैकग्राउंड ऐप्स, नेटवर्क सिग्नल, सिंकिंग और कुछ सिस्टम सेटिंग्स जिम्मेदार होती हैं। अच्छी बात यह है कि Samsung, Xiaomi, Oppo और Vivo जैसे ब्रांड अपने डिवाइस में खास बैटरी सेविंग फीचर्स देते हैं। सही सेटिंग्स और कुछ आसान बदलावों से overnight battery drain को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
  • ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
    Google Maps का इस्तेमाल करते समय कई यूजर्स को यह समस्या होती है कि नेविगेशन वॉयस आने पर म्यूजिक रुक जाता है या कम हो जाता है। यह फीचर सेफ्टी के लिए बनाया गया है ताकि ड्राइविंग के दौरान दिशा-निर्देश साफ सुनाई दें, लेकिन कई बार यह इंटरप्शन परेशान करता है। अच्छी बात यह है कि ऐप में ऐसी सेटिंग्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप म्यूजिक इंटरप्शन को कम या कंट्रोल कर सकते हैं। Play voice over Bluetooth को बंद करने से नेविगेशन की आवाज आपके फोन से आती है और इन्फोटेनमेंट सिस्टम में कोई रुकावट नहीं आती है।
  • Infosys और Anthropic की बड़ी AI डील, इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस
    Infosys ने एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस को आगे बढ़ाने के लिए Anthropic के साथ सहयोग की घोषणा की है। यह साझेदारी टेलीकॉम सेक्टर से शुरू होगी, जहां AI एजेंट्स विकसित करने के लिए एक Center of Excellence बनाया जाएगा। Anthropic के Claude मॉडल्स, जिनमें Claude Code शामिल है, को Infosys Topaz AI प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह कदम जटिल वर्कफ्लो ऑटोमेशन, सॉफ्टवेयर डिलीवरी में तेजी और नियामकीय ढांचे के भीतर AI अपनाने में मदद करेगा। आगे चलकर यह सहयोग फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट तक विस्तारित होगा।
  • ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे मिलेगी मसाज! शर्ट में बटन की तरह फिट होने वाला गैजेट लॉन्च
    CES 2026 में एक कंपनी ने थकान मिटाने वाला एक कमाल का गैजेट पेश किया है। यह साइज में बेहद छोटा है और आसानी से आपकी शर्ट या कपड़ों में फिट हो सकता है। TouchPoint Solutions नामक कंपनी की ओर से Thodian गैजेट पेश किया गया है। यह एक क्लिप-ऑन-वाइब्रेटर (Clip On Vibrator) है जो बटन के आकार का है। यह आसानी से किसी शर्ट या अन्य कपड़े में लगाया जा सकता है।
  • Ola Electric ने LG Energy Solution से टेक्नोलॉजी लीक करने के आरोप से किया इनकार
    ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि उसकी नई 4680 Bharat Cell टेक्नोलॉजी का पहले ही व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा, "ओला इलेक्ट्रिक के टेक्नोलॉजी के लीक में शामिल होने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स कंपनी की विश्व-स्तरीय बैटरी इनोवेशन की क्षमता पर गलत आशंका जता रही हैं। यह भ्रामक और पूरी तरह आधारहीन है।"
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2025: घर के यूज के लिए ये हैं टॉप 'बजट' प्रिंटर डील्स!
    इस बार Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं, बल्कि होम प्रिंटिंग सॉल्यूशन्स पर भी फोकस है। Canon PIXMA E477, HP DeskJet Ink Advantage 2338, Canon Pixma TS सीरीज और HP DeskJet 1212 जैसे मॉडल्स पर 30-40% तक छूट दी जा रही है। साथ ही SBI कार्ड्स पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और सेलेक्टेड प्रिंटर्स पर नो-कॉस्ट EMI व एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहे हैं। ये प्रिंटर्स स्टूडेंट्स, वर्क-फ्रॉम-होम और रेगुलर डोक्युमेंटेशन के लिए किफायती ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
  • Apple ने भारत में Tata Group को दिया iPhone की रिपेयर का कॉन्ट्रैक्ट
    अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने देश में आईफोन्स और MacBook की रिपेयर का कॉन्ट्रैक्ट Tata Group को दिया है। Tata Group की एक कंपनी पहले आईफोन्स की असेंबलिंग कर रही है। चीन से अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की एपल की योजना में भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाना शामिल है। इससे पहले यह कॉन्ट्रैक्ट ताइवान की Wistron की भारत में एक यूनिट, ICT Service Management Solutions के पास था।
  • Airtel टेलीकॉम फ्रॉड को मिलकर रोकेगी Jio और Vi के साथ, जानें क्या है पूरा प्लान?
    देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड और टेलिकॉम स्कैम्स को देखते हुए Airtel ने एक बार फिर Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) को साथ आने का प्रस्ताव भेजा है। कंपनी चाहती है कि सभी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स मिलकर एक जॉइंट फ्रॉड प्रोटेक्शन इनिशिएटिव शुरू करें, जिससे रीयल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग और क्रॉस-नेटवर्क कोऑर्डिनेशन के जरिए ऐसे मामलों को तुरंत डिटेक्ट और ब्लॉक किया जा सके। Airtel ने इस बारे में दूरसंचार मंत्रालय और TRAI को भी जानकारी दी है। 
  • यह सरकारी ऐप आपको अनचाहे कॉल और मैसेज से रखेगा दूर, ऐसे करें एक्टिवेट
    TRAI द्वारा तैयार TRAI DND ऐप यूजर्स को टेलीमार्केटिंग मैसेज और कॉल के लिए शिकायत दर्ज करके अपने मोबाइल एक्सपीरियंस को कंट्रोल करने की सुविधा देता है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। यूजर्स अनचाहे कॉल्स और मैसेज के लिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। अगर संतुष्ट हैं तो प्रमोशनल कंटेंट के लिए अनुमति दे सकते हैं।
  • Airtel का AI-पावर्ड स्पैम डिटेक्शन सॉल्यूशन हुआ और भी स्मार्ट, अब इंटरनेशनल स्पैम कॉल्स और SMS पर भी मिलेगा अलर्ट
    AI-इनेबल्ड  स्पैम डिटेक्शन सॉल्यूशन  के जरिए अब तक 27.5 अरब से ज्यादा कॉल्स को स्पैम के तौर पर चिन्हित किया गया है। अब इस सिस्टम को और बेहतर बनाते हुए Airtel ने नई सुविधाओं की घोषणा की है, जो स्पैमर्स से आगे रहने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं। 

Solution - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »