• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज लॉन्च, दुनिया के पहले एंड्रॉयड वायरलेस मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट से लैस

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज लॉन्च, दुनिया के पहले एंड्रॉयड वायरलेस मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट से लैस

Infinix Note 40 Pro 5G के 8GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं Note 40 Pro+ 5G के 12GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज लॉन्च, दुनिया के पहले एंड्रॉयड वायरलेस मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट से लैस

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 40 Pro+ 5G में 108 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Infinix Note 40 Pro 5G के 8GB RAM/256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।
  • Infinix Note 40 Pro+ 5G के 12GB RAM/256GB वेरिएंट की कीमत 24999 रुपये है।
  • Infinix Note 40 Pro+ 5G और Note 40 Pro 5G में 6.78-इंच FHD+ डिस्प्ले है।
विज्ञापन
Infinix ने Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, जिसमें Note 40 Pro 5G और Note 40 Pro+ 5G शामिल हैं। भारत के पहले वायरलेस मैग्नेटिक चार्जिंग सॉल्युशन के साथ नोट 40 प्रो 5जी सीरीज में दमदार फीचर्स दिए गए हैं।  यहां हम आपको Infinix  Note 40 Pro 5G और Note 40 Pro+ 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Note 40 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Infinix Note 40 Pro 5G के 8GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं Infinix Note 40 Pro+ 5G के 12GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। आज 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर अर्लीबर्ड सेल शुरू हो रही है। अर्ली बर्ड ऑफर के तहत Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 4999 रुपये की मैगकिट फ्री मिल रही है, जिसमें मैगकेस और मैगपॉवर पावर बैंक शामिल हैं। ग्राहक Inifnix Note 40 Pro 5G सीरीज को Obsidian Black, Titan Gold और Vintage Green जैसे तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।


Infinix Note 40 Pro+ 5G, Note 40 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस


Infinix Note 40 Pro+ 5G और Note 40 Pro 5G में 6.78-इंच FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। दोनों फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर से लैस हैं। Note 40 Pro+ में 100W चार्जिंग कैपेसिटी के साथ 4600mAh की बैटरी है। वहीं Note 40 Pro में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। Note 40 Pro 5G Series मैग्नेटिक चार्जिंग सॉल्युशन के साथ 20W मैग्नेटिक मैग केस, मैग पैड और मैग पावर (वायरलेस चार्जिंग पावरबैंक) के जरिए वायरलेस चार्जिंग कैपेबिलिटी प्रदान करता है। 20W मैग पावर और 15W मैग पैड Qi & EPP स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल के साथ काम करते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix Note 40 Pro सीरीज में OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। दोनों फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Note 40 Pro+ 5G और Note 40 Pro 5G एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड XOS 14 कस्टम स्किन पर चलते हैं। Note 40 Pro 5G सीरीज में एक अलग पावर मैनेजमेंट चिप Infinix Cheetah X1 शामिल हैं जो कि पहला एंड्रॉयड मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सॉल्युशन है।

Infinix Note 40 Pro सीरीज में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Note 40 Pro+ 5G में 12GB RAM है, जिसे 24GB RAM तक बढाया जा सकता है, वहीं Note 40 Pro 5G में 8GB RAM है, जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में जेबीएल के ड्यूल स्पीकर दिए गए हैं जो कि 360° सिममेट्रिकल साउंड प्रदान करते हैं। Infinix तीन साल के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट और दो एंड्रॉयड अपग्रेड का वादा करता है। स्मार्ट होम इंटीग्रेशन के साथ Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज अपने IR रिमोट फीचर के साथ घर में सभी स्मार्ट डिवाइसेज को मैनेज कर सकता है, जिससे यूनिक फीचर्स और कंट्रोल मिलता है। यह IP53 रेटिंग और NFC सपोर्ट के साथ आता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »