Airtel यूजर्स के लिए 'Free' स्पैम-फाइटिंग सॉल्यूशन बिना किसी ऐप के: जानिए कैसे?

Airtel यूजर्स के लिए 'Free' स्पैम-फाइटिंग सॉल्यूशन बिना किसी ऐप के: जानिए कैसे?

Airtel ने अपने यूजर्स को स्पैम कॉल्स और मैसेज के बारे में बताने के लिए AI पावर्ड स्पैम डिटेक्शन नेटवर्क सॉल्यूशन शुरू किया है।

मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। तेजी से डिजिटल हो रही इस दुनिया में कई अहम काम आप कॉल पर सॉल्व कर लेते हैं। यही कारण है कि हमारे लिए हर एक कॉल को समय पर उठाना बहुत जरूरी हो जाता है। हालांकि, यहां हमारे लिए सबसे बड़ी समस्या वो कॉल्स भी हैं, जो केवल हमारा समय बर्बाद करने के लिए होती हैं, जिन्हें आप स्पैम कॉल्स के नाम से भी जानते होंगे और निश्चित तौर पर इससे परेशान भी होंगे।

समय के साथ अनचाही कॉल्स की समस्या भी विकराल रूप ले चुकी है, जिससे लोग कोई तरह की धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। फाइनेंशियल स्कैम उनमें से एक है, जहां स्कैमर्स खुद को रिश्तेदार या करीबी बताकर बैंकिंग डिटेल्स चुराते हैं या नकली कस्टमर केयर एजेंट बनकर अपने टार्गेट को फेक ऐप इंस्टॉल करने या गलत लिंक पर क्लिक करने के लिए बरगलाते हैं। इस तरह आए दिन लोग डिजिटल फ्रॉड या स्कैम का शिकार होकर लाखों रुपये तक गवां देते हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें कि Airtel ने एक स्पैम-फाइटिंग सॉल्यूशन पेश किया है, जो आपके नेटवर्क पर सीधा एक्टिवेट हो, वो भी बिना किसी ऐप के या पैसों का भुगतान किए, तो कैसा होगा?

जी हां, अगर आप Airtel यूजर हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अब आप बिल्कुल फ्री में बेहतरीन एंटी-स्पैम सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। Airtel ने अपने यूजर्स को स्पैम कॉल्स के बारे में जागरूक करने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का यूज किया है। Bharti Airtel ने अपने यूजर्स को स्पैम कॉल्स और मैसेज के बारे में बताने के लिए एक बिल्कुल नया और बेहद एडवांस AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पावर्ड स्पैम डिटेक्शन नेटवर्क सॉल्यूशन शुरू किया है।

Airtel के नेटवर्क का उद्देश्य यूजर्स को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद कॉलिंग एक्सपीरिएंस प्रदान करना है, जहां उन्हें स्पैम कॉल्स का सामना न करना पड़े। आइए जानते हैं कि Airtel का यह AI पावर्ड स्पैम डिटेक्शन नेटवर्क कैसे काम करता है और किस तरह यह आपको फायदा पहुंचा सकता है।
 

Airtel का AI पावर्ड स्पैम डिटेक्शन नेटवर्क

Airtel का यह बिल्कुल फ्री AI-बेस्ड एंटी-स्पैम सिस्टम एयरटेल यूजर्स के लिए उनके मोबाइल फोन पर अपने आप इनेबल हो जाएगा। यह सॉल्यूशन स्पैम कॉल्स को कुछ मिलीसेकंड में पहचानेगा और यूजर के मोबाइल फोन की स्क्रीन पर फोन नंबर के पास 'सस्पेक्टेड स्पैम' (Suspected Spam) लिखा दिखाएगा। वहीं, दूसरी ओर यदि यूजर को कोई स्पैम या फ्रॉड SMS मिलता है, तो उस SMS की शुरुआत में भी Suspected Spam लिखा दिखाई देगा।
 

Airtel का AI पावर्ड स्पैम डिटेक्शन नेटवर्क: चलिए आसान भाषा में समझते हैं

Airtel के इस AI आधारित नेटवर्क की खासियत यह है कि यह नेटवर्क बिलकुल रियल-टाइम में काम करता है और किसी भी स्पैम कॉल या फ्रॉड कॉल की पहचान करते ही ‘Suspected Spam' दिखाकर यूजर्स को जागरूक करता है। इस स्पैम डिटेक्शन सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया गया है, ताकि कॉलिंग एक्सपीरिएंस को पहले से बेहतर और सुरक्षित बनाया जा सके।

इस सिस्टम द्वारा जो भी स्पैम या फ्रॉड कॉल पहचानी जाती है, उसे ‘Suspected Spam' के रूप में फ्लैग कर दिया जाता है। निश्चित तौर पर यह यूजर्स को बिना किसी बाधा के अपने काम में लगे रहने की सुविधा देता है। Airtel का यह नेटवर्क कंपनी की ओर से एक बड़ा कदम है जो पूरे देश के करोड़ों ग्राहकों को बेनिफिट देगा।
 

स्पैम डिटेक्शन में AI और मशीन लर्निंग का रोल

स्पैम कॉल्स की पहचान करने में AI और मशीन लर्निंग का बड़ा योगदान है। AI, यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एक बेहद एडवांस टेक्नोलॉजी है जो लगातार डेटा को एनालाइज कर नए पैटर्न पहचानने में सक्षम है। Airtel का AI पावर्ड नेटवर्क भी कुछ इसी तरह से काम करता है। यह यूजर के कॉलिंग पैटर्न्स, हिस्ट्री और अन्य डेटा को जांचता और समझता है और इसके आधार पर स्पैम कॉल्स को पहचानता है। मशीन लर्निंग भी AI का एक हिस्सा है, जो कॉलिंग डेटा को स्टडी करता है और नए स्पैम पैटर्न्स की पहचान करता है। यह सिस्टम लगातार सीखता है और खुद को अपग्रेड करता रहता है, ताकि आने वाली नई प्रकार की स्पैम कॉल्स को भी रोका जा सके।
 

रियल-टाइम स्पैम डिटेक्शन: कैसे काम करती Airtel की नई तकनीक?

Airtel के AI पावर्ड नेटवर्क की सबसे बड़ी खासियत इसका रियल-टाइम डिटेक्शन सिस्टम है। यह रियल-टाइम में काम करता है, यानी स्पैम कॉल की पहचान होते ही उसे एक सेकंड से भी कम देरी में रोक जाता है। इस प्रकार यूजर को अनचाही कॉल्स से परेशानी नहीं होती।
 

Airtel #AirtelFightsSPAM: यूजर्स को फ्री में मिलने ये बेनिफिट्स:-

  • मुफ्त सर्विस: Airtel का यह AI पावर्ड नेटवर्क ग्राहकों को बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के उपलब्ध है। इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी भी प्रकार की पेमेंट नहीं ली जाती।
  • ऐप की आवश्यकता नहीं: इस सुविधा का उपयोग करने के लिए कोई अलग ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। यह नेटवर्क अपने आप काम करता है, जिसका सीधा मतलब यह है कि Airtel यूजर्स को थर्ड-पार्टी ऐप्स के लिए मंथली किसी भी तरह की कोई फीस देने की जरूरत नहीं है।
  • 2 मिलीसेकंड में स्पैम पहचान: Airtel का AI सिस्टम मात्र 2 मिलीसेकंड में स्पैम कॉल्स को पहचानता है।
  • स्पैम मैसेजेस की पहचान: न केवल स्पैम कॉल्स बल्कि यह सॉल्यूशन स्पैम मैसेजेस को भी पहचानकर उन्हें फ्लैग करता है।
  • कोई अतिरिक्त सेटिंग्स नहीं: इस सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को कोई एक्स्ट्रा सेटिंग्स नहीं करनी पड़ती। यह Airtel यूजर्स के लिए अपने आप ऑटोमेटिक इनेबल हो जाता है।
  • बिना इंटरनेट के भी करता है काम: Airtel के इस सिस्टम को काम करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। इसके बजाय यह एंटी-स्पैम टेक्नोलॉजी सीधा नेटवर्क पर काम करती है, जिससे यह सभी के लिए बिना किसी परेशानी के लिए सभी के लिए उपलब्ध है।
 

Airtel का भविष्य का विजन

Airtel का यह कदम उसकी डिजिटल सर्विस को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। कंपनी का विजन है कि वह अपने यूजर्स को एक ऐसा प्लेटफॉर्म दें, जहां वे बिना किसी स्पैम या फ्रॉड कॉल्स व SMS की चिंता किए बिना अपने मोबाइल का उपयोग कर सकें। AI और मशीन लर्निंग जैसी टेक्नोलॉजी के साथ Airtel लगातार अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रहा है, ताकि आने वाले समय में स्पैम कॉल्स की समस्या को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके। कंपनी ने यह इशारा दिया है कि वे भविष्य में इस सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Follow Us
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  2. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  3. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  6. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  7. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  9. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  10. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »