• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • टेलीकॉम कंपनियों ने दी कस्टमर्स को अगले महीने से OTP नहीं मिलने की चेतावनी!

टेलीकॉम कंपनियों ने दी कस्टमर्स को अगले महीने से OTP नहीं मिलने की चेतावनी!

टेलीकॉम कंपनियों का दावा है कि नए रूल से OTP और अन्य महत्वपूर्ण एक्टिविटीज वाले SMS भेजने में मुश्किल हो सकती है

टेलीकॉम कंपनियों ने दी कस्टमर्स को अगले महीने से OTP नहीं मिलने की चेतावनी!

स्पैम कॉल्स को लेकर भी टेलीकॉम रेगुलेटर ने सख्ती शुरू कर दी है

ख़ास बातें
  • TRAI ने अगस्त में नए रूल्स पेश किए थे
  • इन रूल्स के तहत सभी मैसेज के सोर्स का पता लगना जरूरी होगा
  • पिछले कुछ वर्षों में स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने चेतावनी दी है कि 1 नवंबर से कस्टमर्स को ट्रांजैक्शंस के अलर्ट और सर्विस अपडेट मिलने में बड़ी रुकावट आ सकती है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अगस्त में नए रूल्स पेश किए थे। इन रूल्स के तहत सभी मैसेज के सोर्स का पता लगना जरूरी होगा। इसका उद्देश्य मैसेज को लेकर जवाबदेही बढ़ाने का था।  

हालांकि, Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने चेतावनी दी है कि इससे बैंक ट्रांजैक्शंस और एकाउंट अलर्ट जैसे मैसेज भेजने की उनकी क्षमता पर बड़ा असर पड़ सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने TRAI को पत्र लिखकर मैसेज के सोर्स को ट्रेस करने की क्षमता को लेकर रूल में छूट देने की मांग की है। टेलीकॉम कंपनियों का दावा है कि इस रूल से OTP और अन्य महत्वपूर्ण एक्टिविटीज वाले SMS भेजने में मुश्किल हो सकती है क्योंकि टेलीमार्केटर्स और बैंक, ई-कॉमर्स कंपनियों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस जैसी प्रिंसिपल एंटिटीज (PE) ने इसके लिए जरूरी टेक्निकल सॉल्यूशन को लागू नहीं किया है। 

टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि सर्विस में रुकावट को न्यूनतम करने और कस्टमर्स की सुविधा के लिए वे PE और टेलीमार्केटर्स को प्रति दिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगी, जिससे कम्प्लायंस से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा। यह दूसरी बार है कि जब कमर्शियल मैसेजेज को लेकर TRAI के रूल की समयसीमा एक महीना बढ़ाने का टेलीकॉम कंपनियों ने निवेदन किया है। 

TRAI ने स्पैम कॉल्स को लेकर भी सख्ती शुरू कर दी है। अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केट्स पर लगाम कसने के लिए हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों ने 2.75 लाख से अधिक मोबाइल कनेक्शंस काटे थे। इसके साथ ही बहुत सी फर्मों को ब्लैकलिस्ट भी किया गया था।  TRAI ने एक स्टेटमेंट में बताया था, "टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने स्पैम कॉल्स करने के लिए टेलीकॉम कनेक्शंस का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़े उपाय किए हैं। स्पैम कॉल्स से जुड़े 2.75 लाख से अधिक टेलीकॉम कनेक्शंस को काटा गया है। इसके साथ ही 50 से अधिक फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है।" इस वर्ष की पहली छमाही में TRAI को अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स से स्पैम कॉल्स की 7.9 लाख से अधिक शिकायतें मिली हैं। TRAI ने अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स से प्रमोशनल कॉल्स को रोकने के कड़े निर्देश दिए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »