• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel ने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए देश का पहला AI बेस्ड रियल टाइम स्पैम डिटेक्शन टूल किया पेश

Airtel ने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए देश का पहला AI बेस्ड रियल टाइम स्पैम डिटेक्शन टूल किया पेश

Airtel ने स्पैम कॉल और मैसेज से बचाव के लिए एक नया एआई बेस्ड स्पैम डिटेक्शन टूल पेश किया है।

Airtel ने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए देश का पहला AI बेस्ड रियल टाइम स्पैम डिटेक्शन टूल किया पेश

Photo Credit: Airtel

Airtel ने स्पैम डिटेक्शन टूल पेश किया है।

ख़ास बातें
  • Airtel ने एक नया AI बेस्ड स्पैम डिटेक्शन टूल पेश किया है।
  • Airtel की यह सर्विस बिलकुल फ्री है।
  • यह सर्विस सभी ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिक तौर पर एक्टिवेट हो जाएगी।
विज्ञापन
देश में दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Airtel ने स्पैम कॉल और मैसेज से बचाव के लिए एक नया एआई बेस्ड स्पैम डिटेक्शन टूल पेश किया है। यह नई टेक्नोलॉजी ऑटोमैटिक तौर पर ग्राहकों का संदिग्ध स्पैम से बचाव करती है और रियल टाइम प्रोटेक्शन प्रदान करती है। Airtel की यह सुविधा बिना किसी अतिरिक्त लागत के सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यहां हम आपको Airtel के स्पैम डिटेक्शन सॉल्युशन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


स्पैम डिटेक्शन टूल फ्री


Airtel की यह सर्विस बिलकुल फ्री है और सभी ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिक तौर पर एक्टिवेट हो जाएगी, जिससे सर्विस रिक्वेस्ट या ऐप डाउनलोड की जरूरत खत्म हो जाएगी। यह एआई बेस्ड स्पैम डिटेक्शन टूल कॉल फ्रीक्वेंसी, ड्यूरेशन और सेंडर पैटर्न जैसी कई कंडीशन को चेक करके काम करता है। इसके बाद यह अनुमानित खतरों की पहचान करने के लिए इस डाटा की तुलना जानी पहचानी स्पैम एक्टिविटीज से करता है। अगर कोई कॉल या मैसेज संदिग्ध लगता है, तो ग्राहकों को रियल टाइम पर अलर्ट मिलता है।

स्पैम कॉल और मैसेज के अलावा यह टूल यूजर्स को धोखेबाजी वाले लिंक से भी बचाव प्रदान करता है। संदिग्ध यूआरएल के लिए इनकमिंग एसएमएस को स्कैन करके Airtel यूजर्स को अनजाने में खतरे वाले कंटेंट पर क्लिक करने से रोक सकता है। इसके अलावा सॉल्युशन बार-बार IMEI बदलने जैसी दिक्कतों का पता लगा सकता है, जो अक्सर फ्रॉड एक्टिविटी से संबंधित होते हैं। इस एडवांस स्पैम प्रोटेक्शन के साथ एयरटेल अपने ग्राहकों को एक सुरक्षित और ज्यादा बेहतर मोबाइल अनुभव प्रदान करना चाहता है।

Bharti Airtel के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा कि ''आज के समय में स्पैम ग्राहकों के लिए एक अहम खतरा बन गया है। आज का दिन काफी अहम है, क्योंकि हमने इसे बड़े तरीके से हल करने के लिए बीते 12 महीने काम किया है। अब हमने देश का पहला एआई बेस्ड स्पैम फ्री नेटवर्क लॉन्च किया है जो हमारे ग्राहकों को निजी जानकारी में घुसने और अनचाहे कम्युनिकेशन के अटैक से बचाव प्रदान करेगा।

कंपनी ने ड्यूल-लेयर प्रोटेक्शन सिस्टम पर यह टूल तैयार किया है, जिसमें दो फिल्टर एक नेटवर्क लेवल पर और दूसरा आईटी सिस्टम लेवल पर है। सभी कॉल और एसएमएस इस ड्यूल लेवल वाले एआई शील्ड से होकर गुजरती हैं। 2 मिलीसेकंड में हमारा सॉल्युशन डेली 1.5 बिलियन मैसेज और 2.5 बिलियन कॉल्स को प्रोसेस करता है। यह एआई की पावर का इस्तेमाल करके रियल टाइम के आधार पर 1 ट्रिलियन रिकॉर्ड को मैनेज करने के बराबर है। हमारा सॉल्युशन हर दिन आने वाली 100 मिलियन संभावित स्पैम कॉल और 3 मिलियन स्पैम एसएमएस को ठीक से पहचान सकता है। हमारे लिए अपने ग्राहकों को सुरक्षित रखना सबसे पहले है।''

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »