Snapdragon 8 Elite Mobiles

Snapdragon 8 Elite Mobiles - ख़बरें

  • iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
    iQOO 16 में 6.85 इंच 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। iQOO Neo 12 में 6.83 इंच टचस्क्रीन 185 HZ तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। iQOO 16 के लिए AMOLED पैनल को Samsung से लिया जा सकता है और iQOO Neo 12 का डिस्प्ले चीन की Visionox से लिया जा सकता है। हालांकि, iQOO ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
  • OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
    OnePlus 16 में BOE का नेक्स्ट-जेनरेशन ओरिएंटल डिस्प्ले हो सकता है। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इस स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश रेट से यूजर्स को गेमिंग का बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा। OnePlus 16 में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जा सकता है। OnePlus 15 में BOE का AMOLED डिस्प्ले दिया गया था।
  • iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
    इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro मिल सकता है। इसके साथ Adreno 850 GPU हो सकता है। इसमें एक अलग ग्राफिक्स चिप भी दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स और X-एक्सिस लीनियर मोटर हो सकती है। iQOO 16 में 8,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।
  • iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
    Vivo की सब-ब्रांड iQOO ने मार्केट में तलहका मचा दिया है! कंपनी ने अपना नया कॉन्सेप्ट फोन पेश कर दिया है। इसमें ऐसे स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं जो आपने न कभी देखे होंगे न सुने होंगे। स्मार्टफोन ब्रांड ने iQOO X से पर्दा उठाया है जो कि कंपनी का सबसे पावरफुल फोन होने वाला है। इस फोन में स्मार्टफोन जगत की सबसे बड़ी बैटरी होगी जो कि 15000mAh की होगी।
  • Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    Honor Magic 9 सीरीज में तीन मॉडल - Honor Magic 9, Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 8,000 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
  • Google Pixel 11 vs Samsung Galaxy S26 vs OnePlus 15: फ्लैगशिप की बैटल
    Google Pixel 11 के लॉन्च के बाद प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung Galaxy S26 और OnePlus 15 से इसकी सीधी तुलना की जा रही है। Pixel 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है, जबकि Galaxy S26 79,999 रुपये और OnePlus 15 85,999 रुपये से शुरू होता है। Pixel 11 में 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले, Tensor G6 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा और 4,985mAh बैटरी मिलती है। Galaxy S26 में Exynos 2600 चिप और 4,300mAh बैटरी है। वहीं OnePlus 15 में 6.78 इंच 165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7,300mAh बैटरी दी गई है।
  • 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच OLED डिस्प्ले (1,216x2,640 पिक्सल्स) 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 6,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन को ग्रे और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
    चीन में पेश किए गए Oppo Pad 5 Pro में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इस टैबलेट में 13.2 इंच 3.4K (3,392 x 2,400 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 540 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस टैबलेट में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।
  • iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
    iQOO 16T की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की कम संभावना है। iQOO 16T में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में इनबिल्ट कूलिंग फैन दिया जा सकता है। हाल ही में पेश किए गए iQOO 15T की यह जगह ले सकता है।
  • OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
    हाल ही में OnePlus ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी के 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की भी वापसी हो सकती है। इस वेरिएंट को OnePlus 11 के बाद से उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस स्मार्टफोन को जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
  • Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    Redmi K100 Pro Max में 9,070 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50 W वायरलेस चार्जिंग, 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 22.5 W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच फ्लैट डिस्प्ले अल्ट्रा-नैरो बेजेल्स के साथ दिया जाएगा। इसके रियर में नया फ्लोटिंग लाइट रिंग होगा। Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
    Amazon Great Freedom Sale 2026 में OnePlus 15 खरीदने का अच्छा मौका मिल रहा है। हाल ही में कंपनी ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाई थी, लेकिन अब Amazon सेल के दौरान बैंक ऑफर्स के साथ इसे मौजूदा MRP से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। HDFC Bank कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, Amazon Pay ICICI Bank कार्ड पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे। OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 7300mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और Hasselblad कैमरा सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
  • Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    Redmi K100 Pro में कस्टम ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन में अलग AI गेमिंग ग्राफिक्स चिप भी दिया जाएगा। Redmi की इंटरनल टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 40,95,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का संयुक्त स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D सर्कुलेटिंग कोल्ड पंप कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा।
  • Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
    Redmi K100 Pro में कस्टम ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन में अलग AI गेमिंग ग्राफिक्स चिप भी दिया जाएगा। Redmi की इंटरनल टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 40,95,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का संयुक्त स्कोर मिला है। Redmi K100 Pro में 'Raging Engine' दिया जाएगा, जिससे इस स्मार्टफोन के प्रदर्शन में सुधार होने का दावा किया गया है।
  • Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
    आगामी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Honor Robot Phone में f/1.6 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का गिंबल प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Honor Robot Phone को Star Trail Silver और Moon Shadow Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 12 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »