Smartphone Customer

Smartphone Customer - ख़बरें

  • देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
    कस्टमर्स के स्मार्टफोन या मर्चेंट के PoS टर्मिनल पर इंटरनेट कनेक्शन के बिना पेमेंट्स की सुविधा जल्द शुरू हो सकती है। NPCI इसके लिए कम्पैटिबल PoS टर्मिनल्स को सर्टिफाइ करना शुरू करेगी। UPI ट्रांजैक्शंस के लिए ऑफलाइन फीचर NFC टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। इससे यूजर्स अपने NFC-एनेबल्ड स्मार्टफोन को इस फीचर के लिए सपोर्ट वाले टर्मिनल्स पर टैप कर ऑफलाइन UPI पेमेंट्स कर सकेंगे।
  • सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
    सरकार ने लोकल मैन्युफैक्चर्स को बढ़ावा देने और पार्ट्स इंपोर्ट को किफायती बनाने के लिए बेसिक कस्टम ड्यूटी को हटाया है। स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरेबल्स जैसे कि स्मार्टवॉच और स्मार्टबैंड और स्मार्ट टीवी बनाने में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) हटने से ये डिवाइसेज सस्ते हो सकते हैं। बेसिक कस्टम ड्यूटी में मिलने वाली छूट मार्च, 2028 तक लागू रहेगी।
  • सस्ते होने वाले हैं स्मार्टफोन? जानें क्या कहता है निर्मला सीतारमण का 2026 बजट
    Union Budget 2026 में सरकार ने स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। बजट में लिथियम-आयन बैटरी से जुड़े 63 कैपिटल गुड्स को कस्टम ड्यूटी से छूट दी गई है। इसके साथ ही कोबाल्ट पाउडर, बैटरी स्क्रैप और अन्य अहम मिनरल्स पर भी ड्यूटी हटाई गई है। सरकार का मानना है कि इन कदमों से मैन्युफैक्चरिंग लागत घटेगी और लंबे समय में स्मार्टफोन व EV की कीमतों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।
  • Apple का iPhone की सेल्स को तेजी से बढ़ाने का टारगेट
    एपल की योजना अगले वर्ष अपने आगामी आईफोन मॉडल्स की लगभग 9.5 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। अगले वर्ष कंपनी को अपनी शिपमेंट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कंपनी ने इस वर्ष अपने iPhone 17 की लगभग 8.5 करोड़ यूनिट्स और लगभग 22 करोड़ यूनिट्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना बनाई है। इस वर्ष एपल का iPhone 16 लगातार दूसरी तिमाही में इंटरनेशनल लेवल पर सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन है।
  • Apple के ‘Awe Dropping' लॉन्च इवेंट से पहले नए AirPods Pro के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
    AirPods Pro (3rd जेनरेशन) में डिजाइन में सुधार के साथ ही हार्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर होगा। ये TWS बेहतर इन-ईयर फिट के साथ हो सकते हैं। कंपनी इन TWS के लिए नए डिजाइन वाला चार्जिंग केस दे सकती है। नए TWS में 'डिजिटल ANC' कहा जाने वाला फीचर मिल सकता है। एपल के AirPods Pro (2nd जेनरेशन) में कंपनी का H2 चिपसेट दिया गया है
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2025 की तारीख आई सामने, स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरी में डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेल में Apple, Dell, Realme और Samsung जैसे प्रमुख ब्रांड्स के डिवाइसेज को कम प्राइस में खरीदने का मौका होगा। इस सेल में Godrej, Samsung, LG और Haier जैसी कंपनियों के होम अप्लायंसेज पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
  • Apple की भारत में नए रिटेल स्टोर्स शुरू करने की तैयारी
    पिछले कुछ वर्षों में भारत में एपल की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले देश में दो रिटेल स्टोर्स खोले थे। कंपनी के मौजूदा स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल की योजना मुंबई के बोरिविली में स्काई सिटी मॉल और बेंगलुरु में फिनिक्स मॉल ऑफ एशिया में नए स्टोर्स खोलने की है।
  • Infosys को लगा झटका, प्रॉफिट में 11 प्रतिशत की गिरावट
    मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए कंपनी के रेवेन्यू में ग्रोथ के अनुमान से भी इस सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इंफोसिस ने रेवेन्यू में तीन प्रतिशत तक की ग्रोथ का अनुमान दिया है। हालांकि, कंपनी के मार्जिन गाइडेंस का अनुमान 20-22 प्रतिशत पर बरकरार है। कंपनी ने कहा है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में वह 20,000 से अधिक फ्रेशर्स की हायरिंग कर सकती है।
  • ट्रंप के टैरिफ से बचने के लिए Apple ने भारत से अमेरिका भेजे 15 लाख iPhones
    अमेरिका में टैरिफ से बचने के लिए Apple ने चार्टर्ड कार्गो उड़ानों से लगभग 15 लाख iPhones को अमेरिका भेजा है। इन आईफोन्स का भार 600 टन का है। एपल के लिए अमेरिका बड़े मार्केट्स में शामिल है।मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि चीन में एपल के डिवाइसेज की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग होने के कारण आईफोन्स के अमेरिका में प्राइसेज बढ़ सकते हैं। चीन पर अमेरिका ने 125 प्रतिशत का सबसे अधिक टैरिफ लगाया है।
  • भारत में जल्द नए स्टोर्स खोलेगी Apple, शुरू हुई हायरिंग
    कंपनी के नए स्टोर्स दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में खोले जाएंगे। लगभग दो वर्ष पहले एपल ने अपने शुरुआती दो स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एपल की ओर से ऑनलाइन प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म LinkedIn पर 20 से अधिक पोजिशंस की हायरिंग के लिए पोस्ट की गई है। पिछले कुछ वर्षों में देश में एपल की बिक्री और मैन्युफैक्चरिंग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
  • Ola ने किया आईफोन, Android स्मार्टफोन्स के लिए अलग प्राइस लेने से इनकार
    इससे पहले Uber ने भी एपल और एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए अलग प्राइसिंग के आरोप को गलत बताया था। पिछले सप्ताह इन दोनों कैब कंपनियों को सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने स्मार्टफोन्स के आधार पर अलग प्राइस वसूसने के आरोप को लेकर नोटिस भेजे थे। Ola Consumer के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी के पास सभी कस्टमर्स के लिए एक समान प्राइसिंग स्ट्रक्चर है।
  • देश का स्मार्टफोन मार्केट इस वर्ष 50 अरब डॉलर से ज्यादा होने की संभावना
    इस मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर छह प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। भारतीय कस्टमर्स का रुख प्रीमियम स्मार्टफोन्स की ओर बढ़ा है। इससे वैल्यू के लिहाज से स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ोतरी हो रही है। देश में इस वर्ष स्मार्टफोन मार्केट में एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) 300 डॉलर (लगभग 25,900 रुपये) से अधिक हो सकता है। स्मार्टफोन का मार्केट 50 अरब डॉलर से अधिक होने के पीछे यह एक बड़ा कारण होगा।
  • Apple के लिए इस देश में बढ़ी मुश्किल, सेल्स बढ़ाने के लिए iPhone पर भारी डिस्काउंट
    एपल के कई आईफोन मॉडल्स पर 4-7 जनवरी तक चलने वाले प्रमोशन के दौरान पेमेंट के विशेष तरीकों का इस्तेमाल करने पर डिस्काउंट दिया जाएगा। कंपनी ने आईफोन्स पर CNY 500 या लगभग 69 डॉलर के डिस्काउंट की पेशकश की है। चीन में इकोनॉमी की ग्रोथ धीमी है और इन्फ्लेशन में बढ़ोतरी हो रही है। इस वजह से चीन के कंज्यूमर्स सतर्कता से खर्च कर रहे हैं।
  • Smart TV की जगह नहीं ले सकते Projector, SPPL के फाउंडर अवनीत सिंह मारवाह का दावा
    SPPL के CEO, Avneet Singh Marwah ने फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण से आगामी बजट में टेलीविजंस पर GST को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि सिंगल-विंडो क्लीयरेंस के बावजूद कई अप्रूवल की अभी भी जरूरत होती है, जिसमें समय लगता है। फाइनेंस मिनिस्टर को कंज्यूमर सेंटीमेंट को मजबूत करने पर फोकस करना चाहिए।
  • BSNL के नेटवर्क ने पकड़ी रफ्तार, इंस्टॉल हुई 50,700 से ज्यादा 4G साइट्स
    इस वर्ष अक्टूबर के अंत तक कंपनी ने 50,700 से अधिक 4G साइट्स को इंस्टॉल किया था। इनमें से 41,950 से ज्यादा साइट्स कार्य कर रही हैं। अफोर्डेबल टैरिफ प्लांस के साथ यह प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को भी टक्कर दे रही है। BSNL जिस 4G इक्विपमेंट का इस्तेमाल कर रही है, उसे 5G पर अपग्रेड किया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी को लाखों नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »