Apple के iPad की जोरदार डिमांड, Amazon की फेस्टिवल सेल में 10 गुना अधिक बिक्री

इस सप्ताह की शुरुआत में एपल के CEO, Tim Cook ने भारत के बढ़ते महत्व पर जोर दिया था। सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी की सेल्स अनुमान से बेहतर रही है

Apple के iPad की जोरदार डिमांड, Amazon की फेस्टिवल सेल में 10 गुना अधिक बिक्री

हाल ही में लॉन्च की गई कंपनी की iPhone 16 सीरीज को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

ख़ास बातें
  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में iPads की बिक्री काफी बढ़ी है
  • एपल जल्द ही आईपैड का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है
  • इस सेल में सैमसंग के टैबलेट्स की बिक्री लगभग पांच गुना बढ़ी है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPad को मजबूत डिमांड मिल रही है। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की हाल ही में आयोजित ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में iPad की बिक्री लगभग 10 गुना बढ़ी है। इसके साथ ही दक्षिण कोरिया की Samsung के टैबलेट्स की बिक्री में लगभग पांच गुना की बढ़ोतरी हुई है। 

देश में एमेजॉन की यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट, Saurabh Srivastava ने बताया, "टैबलेट्स के सेगमेंट में एपल और सैमसंग के प्रोडक्ट्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एपल के टैबलेट्स की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 10 गुना और सैमसंग के टैबलेट्स की लगभग पांच गुना बढ़ी है।" एमेजॉन की फेस्टिवल सेल में 85 प्रतिशत से अधिक कस्टमर्स नॉन-मेट्रो शहरों से थे। इस सप्ताह की शुरुआत में एपल के CEO, Tim Cook ने भारत के बढ़ते महत्व पर जोर दिया था। सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी की सेल्स अनुमान से बेहतर रही है। पिछली तिमाही में एपल की सेल्स लगभग 94.9 अरब डॉलर की रही। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 6.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

कुक ने बताया था कि सितंबर तिमाही ने एपल ने भारत में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा  कि देश में कंपनी चार नए स्टोर्स खोलने की तैयारी कर रही है। कंपनी की iPhone 16 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुक ने कहा कि iPads की सेल्स में भी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के इन टैबलेट की सेल्स डबल-डिजिट में बढ़ी है। आमतौर पर, सितंबर में फेस्टिव सीजन की शुरुआत में स्मार्टफोन्स और अन्य टेक डिवाइसेज की डिमांड में तेजी आती है। पिछले वर्ष एपल के दिल्ली के साकेत में सेलेक्ट सिटीवॉक और मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोले गए स्टोर्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कंपनी की दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू, मुंबई और पुणे में नए स्टोर्स शुरू करने की योजना है। 

एपल ने देश में अपनी वेबसाइट पर कई जॉब्स को लिस्ट किया है। इनमें फुल-टाइम और पार्ट-टाइम जॉब्स शामिल हैं। कंपनी के नए स्टोर्स के लिए लगभग 400 वर्कर्स को हायर करने का अनुमान है। एपल के स्टोर्स का बिक्री के पहले वर्ष में रेवेन्यू लगभग 800 करोड़ रुपये का रहा है। इसमें दिल्ली के साकेत के स्टोर की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने चीन में अपनी मैन्ंयुफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने के लिए भी कदम उठाए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »