• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • जापान की Sony का भारत में तेजी से बढ़ा बिजनेस, 1 अरब डॉलर का हासिल कर सकती है रेवेन्यू

जापान की Sony का भारत में तेजी से बढ़ा बिजनेस, 1 अरब डॉलर का हासिल कर सकती है रेवेन्यू

जापान की इस कंपनी को टेलीविजंस के साथ ही ऑडियो प्रोडक्ट्स, इमेजिंग और गेमिंग से मजबूत ग्रोथ मिल रही है

जापान की Sony का भारत में तेजी से बढ़ा बिजनेस, 1 अरब डॉलर का हासिल कर सकती है रेवेन्यू

कंपनी को टेलीविजंस के साथ ही ऑडियो प्रोडक्ट्स, इमेजिंग और गेमिंग से मजबूत ग्रोथ मिल रही है

ख़ास बातें
  • सोनी ने अपने बिजनेस को टेलीविजन से आगे डायवर्सिफाई किया है
  • जापान की इस कंपनी के रेवेन्यू में टेलीविजंस की बड़ी हिस्सेदारी है
  • देश में कंपनी का स्मार्टफोन बिजनेस कमजोर रहा है
विज्ञापन
बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Sony का देश में बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। मौजूदा वित्त वर्ष में Sony का कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस एक अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल कर सकता है। पिछले कुछ वर्षों में सोनी ने अपने बिजनेस को टेलीविजन से आगे डायवर्सिफाई किया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में देश में कंपनी की यूनिट के मैनेजिंग डायरेक्टर, Sunil Nayyar के हवाले से बताया गया है कि कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में महंगे प्रोडक्ट्स की डिमांड में तेजी से सोनी का रेवेन्यू एक रिकॉर्ड बना सकता है। उन्होंने बताया, "पिछले दो वित्त वर्षों में कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर रेवेन्यू में लगभग 20 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी को टेलीविजंस के साथ ही ऑडियो प्रोडक्ट्स, इमेजिंग और गेमिंग से मजबूत ग्रोथ मिल रही है। इस वित्त वर्ष में कंपनी का वार्षिक रेवेन्यू एक अरब डॉलर से ज्यादा हो सकता है।" पिछले वित्त वर्ष में देश में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 7,664 करोड़ रुपये (लगभग 90 करोड़ डॉलर) का था। सोनी के रेवेन्यू में टेलीविजंस की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, स्मार्टफोन के बिजनेस में कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा है। 

इस रेवेन्यू में सोनी कॉर्प का मोशन पिक्चर और एंटरटेनमेंट बिजनेस शामिल नहीं है। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने इंटरनेशनल बिजनेस के कुल रेवेन्यू और प्रॉफिट के पूर्वानुमान को बढ़ाया था। पहली तिमाही में कंपनी की म्यूजिक और सॉफ्टवेयर डिविजंस ने अच्छा प्रदर्शन किया था। कंपनी का जून में समाप्त हुई तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर JPY 279.1 अरब (लगभग 1.9 अरब डॉलर) का रहा है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह लगभग JPY 253 अरब का था। 

कंपनी ने बताया था कि इस फाइनेंशियल ईयर में उसकी सेल्स JPY 12.6 लाख करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट JPY 1.3 लाख करोड़ रह सकता है। Sony की PlayStation डिविजन को Helldivers 2 जैसी फर्स्ट पार्टी और ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम्स से सेल्स बढ़ाने में आसानी हुई थी। हालांकि, कंपनी को सबसे अधिक फायदा बेहतर एक्सचेंज रेट्स से हुआ था। पहली तिमाही में इसने PlayStation 5 कंसोल की 24 लाख यूनिट्स बेची थी। हालांकि, यह एनालिस्ट्स की 30 लाख यूनिट्स की बिक्री के पूर्वानुमान से काफी कम था। पहली तिमाही में कंपनी के म्यूजिक बिजनेस की प्रॉफिट में सबसे अधिक हिस्सेदारी रही थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »