फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट हुई है। यह लगातार छह तिमाहियों में बढ़ोतरी के बाद पहली गिरावट है। इस सेगमेंट में सैमसंग के बाद Honor, Huawei, Motorola और Xiaomi हैं। तीसरी तिमाही में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में कमी का बड़ा कारण सैमसंग के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की कमजोर बिक्री हो सकता है।
सैमसंग के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में जल्द पेश किए जाने वाले Exynos 2500 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की पिछली सीरीज में Snapdragon चिपसेट था। इस वर्ष पेश किए गए Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया था।
हाल ही में कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 का Special Edition मॉडल पेश किया था। इसका प्राइस इस स्मार्टफोन के स्टैंडर्ड वेरिएंट से अधिक था। Galaxy Z Flip FE में स्पेसिफिकेशंस को कुछ हल्का कर प्राइस में कमी की जा सकती है। इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
itel ने फीचर फोन बाजार में अपने पहले फ्लिप कीपैड फोन 'Flip 1' को लॉन्च किया है। डिवाइस स्लीक डिजाइन के साथ आता है और दिखने में आपको Samsung Galaxy Z Flip 6 की याद दिलाएगा। इसमें 2.4-इंच का डिस्प्ले मिलता है। रियर में एक VGA कैमरा दिया गया है और साथ ही 1200mAh की बैटरी फिट की गई है। इसकी कीमत 2,499 रुपये है।
Samsung के Galaxy Z Fold 6 के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 1,64,999 रुपये, 12 GB + 512 GB का 1,76,999 रुपये और 12 GB + 1 TB वेरिएंट का 2,00,999 रुपये का है
Samsung Galaxy Z Fold 6 को नेवी, पिंक और सिल्वर शैडो कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा, जबकि Samsung Galaxy Z Flip 6 ब्लू, मिंट, सिल्वर शैडो और येलो कलरवे में उपलब्ध होगा।
कंपनी के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip को इस वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है