Samsung Galaxy Z Fold 6 Ultra नहीं होगा ग्लोबली लॉन्च, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 भी 10 जुलाई को लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, उसी इवेंट में Z Fold 6 Ultra के पेश होने की जानकारी नहीं है

Samsung Galaxy Z Fold 6 Ultra नहीं होगा ग्लोबली लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच की QXGA+ AMOLED 2X डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung अपने अगले फोल्डेबल फोन को जुलाई में एक लॉन्च इवेंट में पेश करेगा।
  • Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6 भी 10 जुलाई को लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • Samsung Z Fold 6 Ultra सिर्फ कोरियन मार्केट में ही आएगा।
विज्ञापन
Samsung अपने अगले फोल्डेबल फोन को पेश करने के लिए जुलाई में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ब्रांड Galaxy Z Fold 6 के साथ Galaxy Z Fold 6 Ultra नाम का एक और मॉडल भी जोड़ने का प्लान बना रहा है। हालांकि, एक नई लीक से पता चला है कि अल्ट्रा वेरिएंट सिर्फ एक देश में आ सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Fold 6 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Z Fold 6 Ultra ग्लोबल स्तर पर नहीं होगा लॉन्च


हाल ही में X पर एक पोस्ट मे लीकर इवान ब्लास ने खुलासा किया कि साउथ कोरियन टेक दिग्गज आने वाले समय में कई डिवाइसेज पेश करेगा। इनमें Galaxy Book 4 Edge, Galaxy Book 4 Edge Pro, Galaxy Buds 3, Galaxy Buds 3 Pro, Galaxy Ring, Galaxy Watch FE, Galaxy Watch 7 और Galaxy Watch 7 Ultra शामिल हैं। लीकर ने यह साफ नहीं किया कि इन डिवाइसेज को उसी प्रोग्राम में पेश किया जाएगा या नहीं। हालांकि, अटकलों से पता चला है कि गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट कथित तौर पर 10 जुलाई को पेरिस, फ्रांस में होने जा रहा है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 भी 10 जुलाई को लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, उसी इवेंट में Z Fold 6 Ultra के पेश होने की जानकारी नहीं है। पिछली रिपोर्ट्स से पता चला है कि Z Fold 6 Ultra Ultra तैयार किया जा रहा है, जिसका मॉडल नंबर SF-F958N है। यह खासतौर पर साउथ कोरियन बाजार में उपलब्ध होगा। आमतौर पर ग्लोबल बाजार में आने वाले आगामी Samsung डिवाइस की जानकारी उनके कोरियन वेरिएंट से पहले सामने आती है। जबकि साउथ कोरियन मार्केट में Z Fold 6 Ultra के आने के बारे में जानकारी सामने आई है, इसके ग्लोबल वेरिएंट के बारे में कुछ साफ नहीं है। इसलिए, अभी भी ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन साउथ कोरिया के बाहर लॉन्च नहीं हो सकता है।

फिलहाल Galaxy Z Fold Ultra और इसके स्टैंडर्ड वर्जन के बीच अंतर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। Samsung के अल्ट्रा मॉडल स्टैंडर्ड और प्लस वेरिएंट की तुलना में डिस्प्ले, बैटरी और कैमरे के मामले में बेहतर स्पेसिफिकेशन पेश करने के लिए जाने जाते हैं। Z Fold 6 Ultra से भी यही उम्मीद की जा सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »