Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में पहली बार मिल सकता है Exynos चिपसेट

कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में आगामी Exynos 2500 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है

Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में पहली बार मिल सकता है Exynos चिपसेट

इस सेगमेंट में कंपनी की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में Exynos 2500 चिपसेट हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस सेगमेंट में सैमसंग की बड़ी हिस्सेदारी है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज अगले वर्ष लॉन्च की जा सकती है। इसमें Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 शामिल हो सकते हैं। कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में पहली बार Exynos चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। 

टिप्सटर Jukanlosreve ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में आगामी Exynos 2500 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की पिछली सीरीज में Snapdragon चिपसेट्स का इस्तेमाल किया गया था। इस वर्ष पेश किए गए Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया था। हालांकि, सैमसंग के Galaxy S24 और Galaxy S24+ में मार्केट के आधार पर Snapdragon 8 Gen 3 और Exynos 2400 चिपसेट था। 

कंपनी का Galaxy Z Flip FE भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को अफोर्डेबल रखने के लिए सैमसंग की Galaxy Z Flip सीरीज की तुलना इसके फीचर्स में कुछ कमी हो सकती है। हालांकि, इसमें कंपनी की Galaxy S24 सीरीज के समान प्रोसेसर हो सकता है। हाल ही में टिपस्टर Jukanlosreve ने  बताया था कि Galaxy Z Flip FE में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400 दिया जा सकता है। भारत सहित कुछ मार्केट्स में सैमसंग के Galaxy S24 और Galaxy S24 Plus में समान प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। 

इससे पहले टिप्सटर @yeux1122 ने दक्षिण कोरिया के ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Naver पर एक पोस्ट में बताया था कि Galaxy Z Flip स्मार्टफोन का एक अफोर्डेबल वेरिएंट लाने की तैयारी की जा रही है। इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। यह सैमसंग के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स - Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ लाया जा सकता है। कंपनी ने मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में नतीजों की घोषणा के दौरान बताया था कि वह कम प्राइस वाले फोल्डेबल प्रोडक्ट्स लाने के तरीकों पर कार्य कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। सैमसंग की सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। पिछले कुछ महीनों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • कमियां
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
Cover Display3.40 इंच
Cover Resolution720x748 पिक्सल
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2640 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • कमियां
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
Cover Display6.30 इंच
Cover Resolution968x2376 पिक्सल
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1856x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »