Samsung का सबसे अफोर्डेबल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है Galaxy Z Flip FE

यह सैमसंग के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स - Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ लाया जा सकता है

Samsung का सबसे अफोर्डेबल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है Galaxy Z Flip FE

इस स्मार्टफोन में स्पेसिफिकेशंस को कुछ हल्का कर प्राइस में कमी की जा सकती है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में स्पेसिफिकेशंस को कुछ हल्का कर प्राइस घटाया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung अपने Galaxy Z Flip स्मार्टफोन का एक अफोर्डेबल वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। यह Galaxy Z Flip FE हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 का Special Edition मॉडल पेश किया था। इसका प्राइस इस स्मार्टफोन के स्टैंडर्ड वेरिएंट से अधिक था। 

Galaxy Z Flip FE में स्पेसिफिकेशंस को कुछ हल्का कर प्राइस में कमी की जा सकती है। टिप्सटर @yeux1122 ने दक्षिण कोरिया के ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Naver पर एक पोस्ट में बताया है कि Galaxy Z Flip स्मार्टफोन का एक अफोर्डेबल वेरिएंट लाने की तैयारी की जा रही है। इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। यह सैमसंग के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स - Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ लाया जा सकता है। हाल ही में सैमसंग ने मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में नतीजों की घोषणा के दौरान बताया था कि वह कम प्राइस वाले फोल्डेबल प्रोडक्ट्स लाने के तरीकों पर कार्य कर रही है। 

देश में इस वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग तीन प्रतिशत बढ़ी हैं। हालांकि, तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की वैल्यू में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सैमसंग का पहला रैंक बरकरार है। मार्केट रिसर्ट फर्म Counterpoint की मंथली स्मार्टफोन ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की वॉल्यूम वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग तीन प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स की वैल्यू में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह एक तिमाही में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। 

पिछली तिमाहियों के समान, सैमसग का इस मार्केट में लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बरकरार है। कंपनी ने अपने मिड-रेंज और A सीरीज के अफोर्डेबल प्रीमियम स्मार्टफोन्स में Galaxy AI को जोड़ा है। इससे सैमसंग को बिक्री बढ़ाने में सहायता मिली है। स्मार्टफोन मार्केट में iPhone बनाने वाली Apple का 21.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान है। देश में फेस्टिव सीजन से पहले कंपनी को iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज के स्मार्टफोन्स की अधिक डिमांड का फायदा मिला है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo लगभग 15.5 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »