Samsung के Galaxy Z Fold FE, Galaxy Z Flip FE में होंगे Snapdragon या Exynos प्रोसेसर

इन दोनों स्मार्टफोन्स में कुछ मार्केट्स में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 2 और कुछ में Exynos प्रोसेसर दिया जा सकता है

Samsung के Galaxy Z Fold FE, Galaxy Z Flip FE में होंगे Snapdragon या Exynos प्रोसेसर

इन स्मार्टफोन्स को इस वर्ष की दूसरी छमाही में लाया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इससे पहले कंपनी के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को पेश किया जाएगा
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के फैन एडिशन (FE) जल्द लॉन्च किए जा सकते हैं। Galaxy Z Fold FE और Galaxy Z Flip FE को इस वर्ष की दूसरी छमाही में लाया जा सकता है। इससे पहले कंपनी के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को पेश किया जाएगा। 

टिप्सटर Kro (@kro_roe) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Galaxy Z Fold FE और Galaxy Z Flip FE के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इन स्मार्टफोन्स में मार्केट्स के आधार पर Qualcomm या Exynos प्रोसेसर हो सकता है। Galaxy Z Fold FE में 8 GB का RAM और Galaxy Z Flip 6 में 16 GB का RAM हो सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में कुछ मार्केट्स में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 2 और कुछ में Exynos प्रोसेसर दिया जा सकता है।    

इस टिप्सटर का कहना है कि Galaxy Z Flip FE में 8 GB या 12 GB का RAM और 256 GB या 512 GB स्टोरेज के विकल्प हो सकते हैं। इसका साइज अनफोल्ड करने पर 71.9 x 165.2 x 6.9 mm और फोल्ड करने पर 71.9 x 84.9 x 15.9/17.1 mm का हो सकता है। Galaxy Z Fold FE में 12 GB और 16 GB का RAM और 256 GB और 512 GB के स्टोरेज के विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, सैमसंग ने इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के Fan Edition लाने के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

कंपनी के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip को इस वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है। इन स्मार्टफोन्स को चीन की कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट से सर्टिफिकेशन मिला है। इस लिस्टिंग से इनकी चार्जिंग सपोर्ट का पता चल रहा है, जो कंपनी के  Galaxy Z Fold 5 and Galaxy Z Flip 5 में चार्जिंग सपोर्ट के समान है। इस लिस्टिंग के अनुसार, इन स्मार्टफोन्स के साथ Samsung EP-TA800 चार्जर दिया जाएगा जिससे 25 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट का पता चल रहा है। Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स वाले पहले स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। सैमसंग के पेटेंट के आवेदन से यह संकेत मिला है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »