TRAI ने निकाली Rs 2.16 लाख तक की सैलेरी वाली 6 वैकेंसी, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

चुने गए उम्मीदवार को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतनमान लेवल-6 से लेवल 13 (35,400 से 2,15,900 रुपये तक) के अनुसार सैलेरी दी जाएगी। इसके अलावा, DA, HRA और अन्य भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

TRAI ने निकाली Rs 2.16 लाख तक की सैलेरी वाली 6 वैकेंसी, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
ख़ास बातें
  • इसमें सीनियर रिसर्च ऑफिसर सहित कई पदों को डेप्यूटेशन आधार पर भरा जाएगा
  • इन सभी पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है
  • Senior Research Officer), Joint Advisor और Assistant के लिए जारी भर्ती
विज्ञापन
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें सीनियर रिसर्च ऑफिसर सहित कई पदों को डेप्यूटेशन आधार पर भरा जाएगा। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि इन सभी पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है। यदि आप भी TRAI में नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो हम नीचे इससे संबंधित सभी जानकारियां दे रहे हैं।

TRAI द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा। प्रमुख पदों में सीनियर रिसर्च ऑफिसर (Senior Research Officer), Joint Advisor (Information Technology) और Assistant शामिल हैं।

जैसा कि हमने बताया, इन सभी पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है। पदों के हिसाब से क्लोजिंग डेट भी अलग-अलग हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि सभी के लिए क्लोजिंग डेट मार्च महीने में ही हैं।
 

TRAI Vacancies 2025

  • Senior Research Officer in TRAI (HQ), New Delhi - अंतिम तारीख: 13 मार्च
  • Joint Advisor (Information Technology) in TRAI (HQ), New Delhi - अंतिम तारीख: 28 मार्च
  • Joint Advisor in TRAI (HQ), New Delhi - अंतिम तारीख: 26 मार्च
  • Joint Advisor in TRAI Regional Office, Hyderabad - अंतिम तारीख: 15 मार्च
  • Assistant in TRAI (HQ), New Delhi - अंतिम तारीख: 28 मार्च
  • Assistant in TRAI Regional Office, Hyderabad - अंतिम तारीख: 25 मार्च
 

TRAI Vacancies 2025: Eligibility and Experience

सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और एक्सपीरिएंस भी अलग-अलग निर्धारित हैं। मोटे तौर पर उम्मीदवार के पास मास्टर या बैचलर डिग्री होनी सबसे आवश्यक है। मान्य डिग्री में बिजनेस मैनेजमेंट, इकोनोमिक्स, कॉमर्स, इंजीनियरिंग, लॉ, साइंस या ह्यूमैनिटीज शामिल हैं। इसके अलावा, CA/ICWA सदस्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। टेलीकम्युनिकेशन या फाइनेंस क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
 

TRAI Vacancies 2025: Salary

चुने गए उम्मीदवार को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतनमान लेवल-6 से लेवल 13 (35,400 से 2,15,900 रुपये तक) के अनुसार सैलेरी दी जाएगी। इसके अलावा, DA, HRA और अन्य भत्तों का भी लाभ मिलेगा।
 

TRAI Vacancies 2025: Apply Online

इच्छुक उम्मीदवार TRAI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.trai.gov.in/vacancies पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ निम्नलिखित पते पर भेजना होगा:
सीनियर रिसर्च ऑफिसर (A&P), टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 6वीं मंजिल, टावर-F, नौरोजी नगर, नई दिल्ली-110029
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TRAI, TRAI Vacancies
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  10. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »