क्या मच्छर आपको भी ज्यादा काटते हैं? वैज्ञानिकों ने पता लगा ली वजह

रिसर्च में पाया गया है कि कुछ लोगों की त्वचा के ऊपर एक खास तरह के एसिड का लेवल ज्यादा पाया जाता है

क्या मच्छर आपको भी ज्यादा काटते हैं? वैज्ञानिकों ने पता लगा ली वजह

त्वचा पर पाया जाने वाला एसिड मच्छरों को कुछ लोगों की तरफ ज्यादा आकर्षित करता है।

ख़ास बातें
  • कुछ लोगों को मच्छर औरों की अपेक्षा कहीं ज्यादा काटते हैं।
  • कुछ लोगों की त्वचा के ऊपर एक खास तरह के एसिड का लेवल ज्यादा पाया जाता है।
  • यह मच्छरों को उनकी तरफ ज्यादा आकर्षित करता है।
विज्ञापन
मच्छर यूं तो सबको ही काटते हैं और परेशान करते हैं। लेकिन सुनने-देखने में आता है कि कुछ लोगों को मच्छर औरों की अपेक्षा कहीं ज्यादा काटते हैं। ऐसा क्यों होता है? वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब ढूंढ निकाला है। रॉकफेलर यूनिवर्सिटी की रिसर्च में पाया गया है कि कुछ लोगों की त्वचा के ऊपर एक खास तरह के एसिड का लेवल ज्यादा पाया जाता है जो कि मच्छरों को उनकी तरफ ज्यादा आकर्षित करता है। आइए जानते हैं क्या है ये अजब मामला। 

मच्छरों के द्वारा किसी व्यक्ति को अधिक काटे जाने के पीछे एक वैज्ञानिक तथ्य छुपा हुआ है। 2022 में रॉकफेलेर यूनिवर्सिटी की ओर से जर्नल Cell में एक स्टडी प्रकाशित की गई। स्टडी कहती है कि जिन लोगों की स्किन पर कुछ खास तरह के एसिड का लेवल ज्यादा होता है वो मादा मच्छर के लिए 100 गुना ज्यादा आकर्षक बन जाते हैं। मादा एडिज ऐसे लोगों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं जो कि कुछ भयंकर बीमारियां जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, पीला बुखार, और जीका आदि फैलाती हैं। 

स्टडी के लिए वैज्ञानिकों ने लोगों की त्वचा से प्राकृतिक इत्र इकट्ठा किया। इसके लिए इनकी बाजुओं पर नायलॉन स्टॉकिंग्स पहनाई गईं। फिर उनको 2 इंच के छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया। इन्हें फिर दो अलग-अलग मच्छर जाल दरवाजों के पीछे रखा गया जहां पर पास में ही मच्छर उड़ रहे थे। स्टडी के पीछे की लीड ऑथर लेस्ली वॉशेल के अनुसार, मच्छर एक खास सैम्पल की ओर आकर्षित हुए। इसका नाम था सब्जेक्ट 33 सैम्पल। 

पाया गया कि इस सैम्पल ने ज्यादा मात्रा में कार्बोग्जिलिक एसिड (carboxylic acid) बनाया था। स्टडी में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि हाई कार्बोक्सिलिक एसिड वाली मानव त्वचा और कार्बोक्सिलिक एसिड रिसेप्टर्स में जेनेटिक म्यूटेशन के फेनोटाइप के संबंध से पता चलता है कि ऐसे कंपाउंड मच्छरों के प्रति अलग-अलग आकर्षण में योगदान करते हैं। हां, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर मच्छर इस खास केमिकल की तरफ ही क्यों आकर्षित होते हैं। मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से हर साल 70 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित होते हैं। ऐसे में यह स्टडी लोगों के लिए बेहतर रिपेलेंट क्रीम आदि बनाने में उपयोगी साबित हो सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  4. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  5. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  7. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  8. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »