10 दिन बिस्तर पर लेटे रहने के मिलेंगे 4.75 लाख रुपये! यह कंपनी दे रही मौका

यूरोप की स्पेस एजेंसी 10 दिनों के एक्सपेरिमेंट के लिए भागीदारों को 4.75 लाख रुपये देने का दावा कर रही है।

10 दिन बिस्तर पर लेटे रहने के मिलेंगे 4.75 लाख रुपये! यह कंपनी दे रही मौका

Photo Credit: ESA

भागीदारों को बस एक खास तरह के बिस्तर के अंदर लेटे रहना होगा।

ख़ास बातें
  • 10 दिनों के एक्सपेरिमेंट के लिए भागीदारों को 4.75 लाख रुपये मिलेंगे
  • भागीदारों को पानी से भरे बिस्तर में तैरना होगा
  • इस दौरान उनका शरीर गर्दन के नीचे तक पानी में डूबा रहेगा
विज्ञापन
यूरोपियन स्पेस एजेंसी एक ऐसा एक्सपेरिमेंटल प्रोग्राम लेकर आई है जिसमें हिस्सा लेने वालों को बिना कुछ काम किए 4.7 लाख रुपये दिए जाएंगे। प्रयोग 10 दिनों तक चलेगा जिसके दौरान वॉलंटियर एक खास स्थिति में रहेंगे। इन दस दिनों के भीतर उन पर लगातार नजर रखी जाएगी। एक्सपेरिमेंट के दौरान उन्हें मोबाइल फोन अपने साथ रखने की अनुमति होगी जिससे वे अपने चाहने वालों से बात कर सकते हैं। आइए विस्तार से बताते हैं कि कैसा होगा यह एक्सपेरिमेंट और इसके अंदर क्या क्या चुनौतियां भागीदारों को झेलनी पड़ सकती हैं। 

यूरोप की स्पेस एजेंसी 10 दिनों के एक्सपेरिमेंट के लिए भागीदारों को 4.75 लाख रुपये देने का दावा कर रही है। भागीदारों से कोई काम नहीं करवाया जाएगा बल्कि उन्हें बस एक खास तरह के बिस्तर के अंदर लेटे रहना होगा। कंपनी अपने विवाल्डी (Vivaldi) एक्सपेरिमेंट का तीसरा और आखिरी कंपैन आयोजित करने जा रही है। यह फ्रांस के टूलूस के मेडेस स्पेस क्लिनिक में होगा। 

प्रयोग के तहत 10 दिनों तक भागीदारों को पानी से भरे बिस्तर में तैरना होगा। हालांकि इसमें भागीदार भीगेगा नहीं, क्योंकि उसके और पानी के बीच एक वाटरप्रूफ बेडशीट होगी। जिससे उसे हवा में लटके रहने का अहसास होगा। लोगों को पेशाब आदि करने के लिए भी एक खास ट्रॉली में ले जाया जाएगा। यहां तक कि उन्हें खाना भी एक फ्लोटिंग बोर्ड पर मिलेगा। इस दौरान उनका शरीर गर्दन के नीचे तक पानी में डूबा रहेगा। केवल हाथ और सिर ही पानी के ऊपर रहेंगे। इससे शरीर अंतरिक्ष में तैरने जैसा अहसास महसूस कर सकेगा। जिससे अंतरिक्ष में शून्य गुरुत्वाकर्षण की स्थिति को समझा जा सकेगा। 

प्रयोग का मकसद अंतरिक्ष में यात्रियों के शरीर पर होने वाले प्रभाव को समझना है। इससे भविष्य की अंतरिक्ष यात्राओं के लिए नई चिकित्सा तकनीकों को विकसित करने में मदद मिलेगी। साथ ही इसका इस्तेमाल लंबे समय तक बिस्तर पर रहने वाले मरीजों और बुजुर्गों के इलाज में भी किया जा सकेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: European Space Agency ESA, space news, Space Research
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »