Reliance Mobile

Reliance Mobile - ख़बरें

  • ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
    iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर Reliance Digital की ओर से बड़ा ऑफर दिया जा रहा है। iPhone 17 Pro 256GB की कीमत ₹1,34,900 है, लेकिन स्टोर छूट, पुराने फोन की एक्सचेंज कीमत, एक्स्ट्रा बोनस और बैंक कैशबैक को मिलाने पर इसकी इफेक्टिव कीमत ₹56,990 तक पहुंच सकती है। वहीं iPhone 17 Pro Max 256GB की ₹1,49,900 वाली कीमत सभी मैक्सिमम बेनिफिट्स मिलने पर ₹71,990 तक आ सकती है। हालांकि ये सीधे सेल वैल्यू नहीं हैं और अंतिम रकम पुराने फोन की स्थिति, एक्सचेंज कीमत और ऑफर की पात्रता पर निर्भर करेगी।
  • ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
    Nothing Phone 4a इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। Nothing Phone 4a का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट रिलायंस डिजिटल पर ₹34,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,624 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹32,374 हो जाएगी। 
  • BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
    मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में BSNL का रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का पहली तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4,418 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 4,017 करोड़ रुपये का था। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंज्यूमर मोबिलिटी और एंटरप्राइज बिजनेस सेगमेंट से कंपनी को ग्रोथ मिली है।
  • BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
    टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया कि BSNL को कंज्यूमर मोबिलिटी और एंटरप्राइज बिजनेस सेगमेंट से ग्रोथ मिली है, जबकि कंज्यूमर फिक्स्ड-एक्सेस सेगमेंट में मामूली बदलाव हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी के रेवेन्यू में 400 करोड़ रुपये से कुछ अधिक की बढ़ोतरी हुई है। सिंधिया ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी बढ़ा है।
  • TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
    TRAI ने बताया है कि उसने बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) से जुड़ी फर्मों के लिए 1600 सीरीज के फोन नंबर्स का इस्तेमाल को अनिवार्य किया था। इसके अलावा 1600 सीरीज के फोन नंबर्स का इस्तेमाल 'गवर्नमेंट टु सिटीजन कम्युनिकेशन' में शामिल एंटिटीज के लिए भी अनिवार्य बनाया गया था। इस वजह से 1600 सीरीज के फोन नंबर्स को कॉल मैनेजमेंट ऐप्स और इस तरह के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ब्लॉक नहीं कर सकते।
  • 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स
    Reliance Jio ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स की पेशकश की है। 459, 495, 545, 749 और 899 रुपये वाले प्लान्स में रोज मिलने वाले डेटा के अलावा 5GB से 20GB तक अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। इनमें कई प्लान्स में Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioGames, FanCode और JioAICloud जैसे फायदे भी शामिल हैं। अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं या AI और OTT बेनिफिट्स चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
  • Bharti Airtel ने नए सब्सक्राइबर्स की रेस में Reliance Jio को दी मात
    देश में पिछले महीने टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या 0.42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 134.3 करोड़ हो गई है। दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने मई में 29.8 लाख सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। इनमें 29.26 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स और 53,809 फिक्स्ड लाइन सब्सक्राइबर्स हैं। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर पिछले महीने लगभग 22.55 लाख सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं।
  • महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
    जियो भारतीय बाजार में नया फीचर फोन JioBharat V4 4G लॉन्च किया है। JioBharat V4 4G की कीमत 799 रुपये है। V4 4G में 1.7 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 0.3 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में Unisoc चिपसेट दिया गया है। यह फोन 1000 mAh की Li-Ion बैटरी से लैस है। यह फोन रिटेल स्टोर्स पर ब्लू और ब्लैक कलर के ऑप्शन में उपलब्ध है।
  • Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
    Jio Platforms ने बताया है कि IPO में 27 करोड़ नए शेयर्स की पेशकश की जाएगी। यह IPO के बाद कंपनी के कुल इक्विटी बेस का 2.9 प्रतिशत होगा। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की ओर से लिए गए कर्ज को चुकाने और कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इस IPO के लिए कंपनी की वैल्यू लगभग 137 अरब डॉलर लगाए जाने का अनुमान है।
  • अब itel 4G फीचर फोन यूजर्स को भी मिलेगा Jio के ₹123 प्लान का फायदा
    itel ने अपने 4G फीचर फोन यूजर्स के लिए Reliance Jio के 123 रुपये वाले प्लान को उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 0.5GB डेटा मिलता है। कंपनी के मुताबिक इससे फीचर फोन यूजर्स सालाना करीब 1,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा Jio के दूसरे फीचर फोन प्लान्स भी अब itel के 4G फीचर फोन पोर्टफोलियो पर उपलब्ध होंगे।
  • BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, प्रति यूजर रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा
    हाल ही में BSNL के वर्कर्स ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से कंपनी की मदद करने का निवेदन किया था। BSNL की एंप्लॉयी यूनियंस ने प्रधानमंत्री मोदी से सभी सरकारी कार्यालयों और सरकारी कंपनियों को कंपनी की 4G सर्विसेज का अनिवार्य तौर पर इस्तेमाल करने का निर्देश देने की गुहार लगाई थी। इन एंप्लॉयी यूनियंस का कहना है कि इस तरह के निर्देश से राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और कंपनी को वित्तीय मदद मिल सकेगी।
  • BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
    BSNL की एंप्लॉयी यूनियंस का कहना है कि इस तरह के निर्देश से राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और कंपनी को वित्तीय मदद मिल सकेगी। इसके साथ ही यह कदम सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। देश के कई क्षेत्रों में कंपनी ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। BSNL के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर भी अपग्रेड किया जा सकता है।
  • BSNL का प्राइवेटाइजेशन नहीं किया जाएगा, 9 करोड़ से ज्यादा हुए कस्टमर्स
    देश के कई क्षेत्रों में BSNL ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर भी अपग्रेड किया जा सकता है। BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग को भी पूरा किया है। कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G कहा जा सकता है। इसमें Q का मतलब Quantum से है। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क पहले से मौजूद है।
  • Bharti Airtel, Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी, BSNL को हुआ नुकसान
    BSNL के मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 2.06 लाख कम हो गई है। हालांकि, BSNL ने कुछ सर्कल में वायरलेस सब्सक्राइबर्स को बढ़ाया है लेकिन इसके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी हुई है। कंपनी के 4G नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। BSNL ने 97,672 4G साइट्स को इंस्टॉल किया है। इनमें से 95,511 साइट्स लाइव हो गई हैं। कंपनी की जल्द 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है।
  • BSNL के परफॉर्मेंस  में हुआ सुधार, कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 9.20 करोड़ से ज्यादा
    देश के कई क्षेत्रों में BSNL ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ भारत ने 4G टेक्नोलॉजी के क्लब में एंट्री की है। इससे पहले चार देशों - स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और फिनलैंड की पांच कंपनियों का इस टेक्नोलॉजी में दबदबा था। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है।

Reliance Mobile - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »