Refrigerator Features

Refrigerator Features - ख़बरें

  • 621 लीटर क्षमता वाला रेफ्रिजिरेटर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Xiaomi ने मार्केट में अपना नया रेफ्रिजिरेटर पेश किया है। यह कंपनी का नया Mija Side-by-Side 621L रेफ्रिजिरेटर है जिसमें 621 लीटर की क्षमता दी गई है। इसमें डुअल इनवर्टर दिया गया है। साथ ही नो-फ्रॉस्ट तकनीकी भी मौजूद है।
  • AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
    AKAI India ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 Summer Collection पेश की है। कंपनी ने नए Nilgiree Split Inverter AC और Direct Cool रेफ्रिजरेटर लॉन्च किए हैं। AKAI का दावा है कि नई AC सीरीज 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कूलिंग देने के लिए डिजाइन की गई है। इसमें 9-in-1 Flexi Mode, Frost Self-Clean और 100 प्रतिशत कॉपर कंडेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं नई रेफ्रिजरेटर रेंज में Deep Direct Cool टेक्नोलॉजी, Wide Voltage Operation और R600a रेफ्रिजरेंट मिलता है। नई रेंज की शुरुआती कीमत 16,398 रुपये रखी गई है।
  • गर्मियों में बढ़ रहे AC ब्लास्ट! जानिए कौन से फीचर्स बचा सकते हैं बड़ी दुर्घटना
    गर्मी बढ़ने के साथ AC ब्लास्ट और इलेक्ट्रिकल हादसों के मामले भी सामने आने लगे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओवरहीटिंग, गैस लीक, खराब वायरिंग और वोल्टेज फ्लक्चुएशन जैसी वजहें इसके पीछे हो सकती हैं। ऐसे में नया AC खरीदते समय Thermal Protection, Refrigerant Leak Detection, Built-in Voltage Protection और Smart Compressor Cut-Off जैसे सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान देना जरूरी माना जा रहा है। इसके अलावा Fire Resistant PCB, Copper Wiring और समय-समय पर सर्विसिंग भी AC को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है।
  • 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
    Xiaomi ने अपना नया स्मार्ट रेफ्रिजिरेटर मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी का नया फ्रिज Xiaomi Mijia Refrigerator 400L फ्रेंच स्टाइल के नाम से आता है। जैसा कि नाम में भी पता चलता है, इसमें 400 लीटर की कैपिसिटी दी गई है। यह ऑटोमेटिक आइस मेकर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 60 मिनट में खुद ही बर्फ बना देता है।
  • 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
    Xiaomi ने नया Mijia Refrigerator Pro Cross 600L मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी का यह रेफ्रिजिरेटर घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। इसमें 375L कैपिसिटी का रेफ्रिजिरेशन कम्पार्टमेंट है। फ्रिजिंग के लिए 225L जगह दी गई है। साथ में 36L का वेरिएबल टेम्परेचर कम्पार्टमेंट दिया गया है। इसमें क्रॉस डिजाइन दिया गया है। चीजों को रखने के लिए 18 कम्पार्टमेंट मिलते हैं। यह 0.58 m² के एरिया में रखा रहता है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
    Xiaomi ने Mijia Refrigerator Pro Premium Cross-Door 508L लॉन्च किया है, जिसमें 508 लीटर कैपेसिटी और Ion Purification 4.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह फ्रिज 99.9999% बैक्टीरिया खत्म करने और बदबू हटाने में सक्षम है। इसमें 55 मिनट में आइस बनाने का फीचर, डुअल कूलिंग सिस्टम और स्मार्ट HyperOS Connect सपोर्ट मिलता है। डिवाइस 9999 युआन में चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्ट फ्रिज बेहतर फूड स्टोरेज और स्मार्ट कंट्रोल के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Whirlpool के नए फ्रिज खुद होंगे डिफ्रॉस्ट, 90 मिनट में जमाएंगे बर्फ! इस कीमत में हुए लॉन्च
    Whirlpool ने भारत में ‘No Tension Refrigerators’ रेंज लॉन्च की है, जिसमें Vitamagic और IMPRO PLUS सीरीज शामिल हैं। इन फ्रिज में 6th Sense IntelliFrost Technology दी गई है, जो बर्फ बनने पर अपने आप डिफ्रॉस्टिंग शुरू कर देती है। इसकी शुरुआती कीमत 17,700 रुपये है और यह 192L से 274L तक की कैपेसिटी में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, यह रेंज यूजर्स को मैन्युअल डिफ्रॉस्ट से छुटकारा देने के लिए डिजाइन की गई है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Refrigerator Cross Door 502L, दूर बैठे कर पाएंगे कंट्रोल
    Xiaomi Mijia Refrigerator Cross Door 502L ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो गया है। यह ड्रिंक, फलों और सब्जियों के साथ-साथ जल्दी खराब होने वाले सामान को बिना जमाए उचित तापमान पर रख सकता है। फ्रिज के लिए 297 लीटर, फ्रीजर के लिए 176 लीटर और 29 लीटर का iFresh कन्वर्टिबल जोन शामिल है, जिसे लगभग -1°C से 5°C के बीच सेट किया जा सकता है।
  • Xiaomi के नए 560L फ्रिज में मिलती है हाइजीन-फोकस टेक्नोलॉजी, इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Refrigerator Pro Cross Embedded 560L लॉन्च किया है, जिसमें 560 लीटर कैपेसिटी, क्रॉस-डोर डिजाइन और एम्बेडेड इंस्टॉलेशन सपोर्ट मिलता है। इसका मुख्य फीचर माइक्रो आइस फ्रेश टेक्नोलॉजी है, जो मीट को सब-जीरो रेंज में बिना फ्रीज हुए स्टोर करने में मदद करती है। फ्रिज में आयन-बेस्ड प्यूरीफिकेशन सिस्टम, इनबिल्ट आइस मेकर और 18-zone इंटरनल लेआउट दिया गया है। Xiaomi का कहना है कि मॉडल एनर्जी-एफिशिएंट कूलिंग और स्मार्ट मॉनिटरिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है। 6999 युआन की कीमत में Ice Crystal White, Star Forged Silver और Apricot Glass कलर्स में उपलब्ध है।
  • Amazon की Great Indian Festival Sale में Samsung, Haier, Godrej के रेफ्रीजरेटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
    इस सेल में Samsung का 653 लीटर डबल डोर रेफ्रीजरेटर 81,990 रुपये में उपलब्ध है। इस रेफ्रीजरेटर का लॉन्च पर प्राइस 1,21,000 रुपये का था। इसमें Godrej का 600 लीटर डबल डोर रेफ्रीजरेटर 1,15,990 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 69,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सेल में पुराने रेफ्रीजरेटर को एक्सचेंज करने का भी विकल्प है।
  • Xiaomi Mijia 256L Refrigerator भारत में लॉन्च, थ्री डोर के साथ एंटीबैक्टीरियल कूलिंग सपोर्ट
    Xiaomi ने Xiaomi Mijia 256L Refrigerator लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Mijia 256L Refrigerator में आइस फेदर व्हाइट मैट टेक्सचर में एक साफ वर्टिकल प्रोफाइल है जो मिनिमलिस्ट इंटीरियर प्रदान करती है। इस फ्रिज की चौड़ाई 60 सेमी है और सिर्फ 0.33 वर्ग मीटर की जगह कवर करता है। इस फ्रिज में तीन अलग-अलग कंट्रोल होने वाले बॉक्स के साथ ट्रिपल जोन डिजाइन है। Xiaomi Mijia 256L Refrigerator की कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,778 रुपये) है।
  • Xiaomi ने 30°C डीप फ्रीज, ड्यूल कूलिंग वाला Mijia Refrigerator Pro 508L किया पेश, जानें सभी फीचर्स
    Xiaomi ने Mijia Refrigerator Pro 508L लॉन्च कर दिया है। Mijia Refrigerator Pro 508L की कीमत 3,699 युआन (लगभग 43,811 रुपये) है। Mijia Refrigerator Pro 508L के डिजाइन की बात करें तो इसमें आइस फेदर व्हाइट फिनिश और अल्ट्रा-स्लिम 60 सेमी बॉडी है जो कि इसे मॉडर्न लुक देती है। Mijia Pro में एक ड्यूल कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसका मतलब है कि फ्रिज और फ्रिजर के लिए अलग-अलग इवेपोरेटर और फैन हैं।
  • Xiaomi ने 508 लीटर कैपिसिटी वाला नया Mijia Refrigerator किया लॉन्च, -30°C तक कर सकता है फ्रीज, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपना नया रेफ्रिजिरेटर Mijia Refrigerator Pro Dual-System 508L चीन में उतारा है। यह Ice Feather White कलर में आता है। यह काफी स्लीक डिजाइन में तैयार किया गया है। इसमें 508 लीटर का स्टोरेज वॉल्यूम उपलब्ध है। इसमें टेक्स्चर्ड स्टील पैनल दिया गया है। ऑयल, स्ट्रेच या अन्य प्रकार की गंदगी को फ्रिज पर लगने से रोकता है। यह रेफ्रिजिरेटर -30°C तक फ्रीज कर सकता है।
  • Xiaomi ने नया MIJIA रेफ्रिजरेटर Pro Cross 508L किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Xiaomi ने नया MIJIA Pro Cross 508L रफ्रिजिरेटर लॉन्च किया है। इसे दो भागों में कंपनी ने बांटा है जिसमें 325 लीटर का फ्रिज कम्पार्टमेंट है और 183 लीटर का फ्रीजर है। यह मोटाई में केवल 60cm का है। यह आसानी से स्टैंडर्ड किचन कैबिनेट में फिट हो जाता है। यह फ्रिज और फ्रिजर की कूलिंग स्वतंत्र तरीके से कर सकता है। इसमें -30 डिग्री सेल्सियस तक डीप फ्रिज करने की क्षमता है।
  • Xiaomi MIJIA रेफ्रिजरेटर 439 लीटर कैपिसिटी के साथ आया, जानें कीमत और फीचर्स
    यह फ्रिज 3.2mm के आइस क्रिस्टल व्हाइट ग्लास पैनल के साथ आता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »