• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Whirlpool के नए फ्रिज खुद होंगे डिफ्रॉस्ट, 90 मिनट में जमाएंगे बर्फ! इस कीमत में हुए लॉन्च

Whirlpool के नए फ्रिज खुद होंगे डिफ्रॉस्ट, 90 मिनट में जमाएंगे बर्फ! इस कीमत में हुए लॉन्च

Whirlpool ने भारत में ‘No Tension Refrigerators’ लॉन्च किए हैं, जो ऑटोमैटिक डिफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।

Whirlpool के नए फ्रिज खुद होंगे डिफ्रॉस्ट, 90 मिनट में जमाएंगे बर्फ! इस कीमत में हुए लॉन्च

Photo Credit: Whirlpool

ख़ास बातें
  • Whirlpool ने No Tension सिंगल डोर फ्रिज रेंज लॉन्च की
  • ऑटोमैटिक डिफ्रॉस्ट से मैन्युअल डिफ्रॉस्ट की जरूरत खत्म
  • कीमत 17700 रुपये से शुरू, कई कैपेसिटी ऑप्शन्स उपलब्ध
विज्ञापन

Whirlpool ने भारत में अपनी नई ‘No Tension Refrigerators' रेंज लॉन्च की है, जिसे खास तौर पर सिंगल-डोर कैटेगरी में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस नई रेंज में ऑटोमैटिक डिफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यूजर्स को मैन्युअल डिफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस लाइनअप में Vitamagic और IMPRO PLUS सीरीज शामिल हैं और इसे सिंगल-डोर सेगमेंट में बड़ा अपडेट बताया जा रहा है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Whirlpool ‘No Tension Refrigerators' रेंज की शुरुआती कीमत 17,700 रुपये रखी गई है। यह रेंज भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इसमें 192 लीटर से लेकर 274 लीटर तक की कैपेसिटी ऑप्शन्स दिए गए हैं और यह 2-स्टार से 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो इस रेंज की सबसे खास बात 6th Sense IntelliFrost Technology है। कंपनी के मुताबिक, यह टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बनने वाली बर्फ को पहचानकर अपने आप डिफ्रॉस्टिंग शुरू कर देती है, जिससे यूजर को फ्रिज बंद करने या बर्फ पिघलाने की जरूरत नहीं पड़ती।

इसके अलावा इसमें FlexiCool Technology दी गई है, जिसमें यूजर्स Low, Medium और High कूलिंग लेवल सेट कर सकते हैं। Fast Forward Ice Mode के जरिए कंपनी का दावा है कि 95 मिनट के अंदर बर्फ तैयार की जा सकती है। वहीं Eco Mode कम उपयोग के दौरान बिजली की खपत को कम करने में मदद करता है।

फूड सेफ्टी और स्टोरेज के लिए इसमें Microblock Technology दी गई है, जो बैक्टीरिया ग्रोथ को 99 प्रतिशत तक रोकने का दावा करती है। Garden Fresh Storage फीचर के तहत IMPRO PLUS मॉडल में 15 दिन तक और Vitamagic में 12 दिन तक फल-सब्जियों को ताजा रखने का दावा किया गया है।

Vitamagic सीरीज में Zeolite Technology भी दी गई है, जो एथिलीन गैस को एब्जॉर्ब करके फलों और सब्जियों के पकने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »