Jackery ने FridgeGuard नाम का नया पोर्टेबल पावर स्टेशन लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह बिजली जाने की स्थिति में फ्रिज को 15 घंटे तक चलाए रख सकता है।
Photo Credit: Jackery
Jackery FridgeGuard बिजली जाने पर फ्रिज को बैकअप पावर देता है
बिजली जाने पर फोन की बैटरी खत्म होने की चिंता तो आम बात है, लेकिन अगर फ्रिज बंद हो जाए तो उसमें रखा सामान भी खराब हो सकता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Jackery ने नया FridgeGuard लॉन्च किया है। यह एक ऐसा पोर्टेबल पावर स्टेशन है, जिसे खास तौर पर रेफ्रिजरेटर को बैकअप पावर देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस बिजली कटने की स्थिति में फ्रिज को 15 घंटे तक चलाए रख सकता है। चलिए आपको इस अनूठे प्रोडक्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Jackery FridgeGuard में 1024Wh क्षमता वाली LiFePO4 बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 6,000 चार्ज साइकिल के बाद भी अपनी 70 प्रतिशत क्षमता बरकरार रख सकती है। जरूरत पड़ने पर यूजर्स इसमें एक्सपेंशन बैटरी भी जोड़ सकते हैं, जिससे बैकअप समय 30 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है।
डिवाइस 1600W पावर आउटपुट के साथ आता है, जिसे रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर जैसे डिवाइसेज को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसमें वोल्टेज स्पाइक, बिजली गिरने और ग्रिड अनस्टेबिलिटी से सुरक्षा के फीचर्स भी दिए हैं। इसके अलावा Bypass Mode भी मिलता है, जो पावर स्टेशन की बैटरी फुल चार्ज होने के बाद सीधे फ्रिज को बिजली सप्लाई करता है।
Jackery का कहना है कि FridgeGuard अधिकांश आधुनिक रेफ्रिजरेटर के साथ काम कर सकता है। हालांकि इसका इस्तेमाल केवल फ्रिज तक सीमित नहीं है। यूजर्स इसे CPAP मशीन, एक्वेरियम पंप, होम ऑफिस सेटअप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को पावर देने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिजाइन की बात करें तो FridgeGuard की मोटाई केवल 2.6 इंच है। इसका वजन करीब 23 पाउंड (लगभग 10.4 किलोग्राम) है और इसमें सिल्वर फिनिश दी गई है। कंपनी के अनुसार, डिवाइस को छोटे किचन और सीमित जगह वाले घरों में आसानी से रखा जा सकता है।
Jackery FridgeGuard 22 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे शुरुआत में Costco की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए बेचा जाएगा। Costco मेंबर्स के लिए इसकी कीमत 560 डॉलर (करीब 52,900 रुपये) रखी गई है, जबकि इसकी रिटेल कीमत 700 डॉलर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM