AKAI India ने भारत में अपनी नई 2026 Summer Collection लॉन्च कर दी है। इसमें Nilgiree Split Inverter AC और Direct Cool रेफ्रिजरेटर रेंज शामिल हैं।
Photo Credit: AKAI India
AKAI ने भारत में अपनी नई 2026 Summer Collection लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस लाइनअप में नए Direct Cool रेफ्रिजरेटर और Nilgiree Split Inverter AC सीरीज पेश की है। AKAI का कहना है कि नई रेंज को भारतीय मौसम और खासतौर पर तेज गर्मी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, ऐसे में नए प्रोडक्ट्स को हाई-टेम्परेचर कूलिंग जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। यह लॉन्च कंपनी की "Har Ghar Zero Summer" पहल का हिस्सा है।
AKAI ने अपनी नई Nilgiree Split Inverter AC सीरीज में 1 टन और 1.5 टन मॉडल्स पेश किए हैं। ये AC 3-Star से लेकर 5-Star एनर्जी रेटिंग ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे। कंपनी का दावा है कि यह AC सीरीज 55 डिग्री सेल्सियस तक के बाहरी तापमान में भी कूलिंग बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है।
AKAI के मुताबिक AC सीरीज में 9-in-1 Flexi Mode और 6-in-1 Convertible Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Frost Self-Clean टेक्नोलॉजी, 100 प्रतिशत कॉपर कंडेंसर कॉइल, Ultra-Fine Air Purification और Ayurvedic Air Filter सपोर्ट भी मिलता है।
इसके साथ ही कंपनी ने नई Direct Cool रेफ्रिजरेटर रेंज भी लॉन्च की है। AKAI के मुताबिक इसमें Deep Direct Cool टेक्नोलॉजी दी गई है, जो गर्मियों में रोजमर्रा की कूलिंग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
नई रेफ्रिजरेटर सीरीज में Wide Voltage Operation सपोर्ट भी मिलता है, जिससे वोल्टेज फ्लक्चुएशन के दौरान भी डिवाइस काम कर सके। कंपनी ने इसमें R600a रेफ्रिजरेंट इस्तेमाल किया है। AKAI के मुताबिक यह कम ग्लोबल वार्मिंग इम्पैक्ट और Zero Ozone Depletion Potential के साथ आता है।
रेफ्रिजरेटर लाइनअप में 48 लीटर से 100 लीटर तक के Mini-Series मॉडल्स शामिल हैं। वहीं बड़े मॉडल्स 165 लीटर से 230 लीटर तक की क्षमता में उपलब्ध होंगे। फीचर्स की बात करें तो इनमें Direct Cool टेक्नोलॉजी, मैनुअल और पुश Defrost सिस्टम, सॉफ्ट क्रिप्सपर और ब्रश फिनिश एक्सटीरियर दिया गया है। कंपनी ने यह भी बताया कि आने वाले समय में Glass Door Designs वाले मॉडल्स भी पेश किए जाएंगे।
AKAI की नई AC और रेफ्रिजरेटर रेंज अब ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कंपनी ने रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत 16,398 रुपये रखी है, जबकि एयर कंडीशनर की शुरुआती कीमत 31,490 रुपये से शुरू होती है। इसके साथ No-Cost EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग