Redmi 6 Pro Price

Redmi 6 Pro Price - ख़बरें

  • Redmi A7 Pro 5G होगा 13 अप्रैल लॉन्च, फीचर्स और डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
    Redmi A7 Pro 5G में कई सेगमेंट लीडिंग फीचर्स होंगे, जिनमें सबसे बड़ी और सबसे स्मूथ डिस्प्ले शामिल है। हालांकि, Redmi ने डिस्प्ले साइज के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर में छोटे अक्षरों में दी गई जानकारी से संकेत मिला है कि डिस्प्ले का साइज 6.9 इंच होगा। इस फोन में ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि, ब्रांड और वेरिएंट की पुष्टि भी अभी नहीं हुई है। 
  • Redmi K100 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
    Redmi K100 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Poco F9 Ultra के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है।
  • Redmi A7 Pro लॉन्च, सस्ता स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया बजट स्मार्टफोन Redmi A7 Pro मार्केट में लॉन्च किया है। फोन में IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें हाई रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, DC डिमिंग जैसे फीचर्स हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी है और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स भी हैं।
  • Redmi A7 में मिल सकता है 6.9 इंच डिस्प्ले, NBTC से मिला सर्टिफिकेशन 
    इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच LCD डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 15 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इससे पहले Redmi A7 को TDRA, FCC और SDPPI सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर देखा गया था।
  • Poco C81 Pro में मिल सकता है 6.9 इंच LCD डिस्प्ले, NBTC पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच LCD पैनल HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Poco C81 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 हो सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 15 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। यह Redmi A7 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
  • Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G vs OnePlus Nord 5: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट
    Oppo Reno 15C 5G का मुकाबला Redmi Note 15 Pro+ 5G और OnePlus Nord 5 से हो रहा है। Oppo Reno 15c 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। Redmi Note 15 Pro+ 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। जबकि OnePlus Nord 5 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये है।
  • Redmi Note 15 Pro सीरीज कल होगी भारत में लॉन्च, तीन कलर्स के मिलेंगे ऑप्शन
    Redmi Note 15 Pro+ 5G में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए IceLoop Cooling सिस्टम होगा। Redmi Note 15 Pro+ 5G की 6,500 mAh की बैटरी 100 W HyperCharge वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। भारत में इस महीने की शुरुआत में Redmi Note 15 5G को लॉन्च किया गया था।
  • Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज अगले सप्ताह होगी भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
    भारत में Redmi Note 15 Pro सीरीज को 29 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के इस सब-ब्रांड के इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का 'MasterPixel' कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। ये स्मार्टफोन्स 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।
  • Redmi का बजट साउंड सिस्टम लॉन्च: इसमें है वायरलेस सबवूफर और RGB लाइटिंग, जानें कीमत
    Xiaomi ने चुपचाप अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए Redmi Soundbar Speaker 2 Pro लॉन्च कर दिया है। यह नया साउंडबार सिस्टम वायरलेस सबवूफर के साथ आता है और इसमें RGB लाइटिंग जैसे विजुअल फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसे खास तौर पर कॉम्पैक्ट स्पेस, डेस्क सेटअप और होम एंटरटेनमेंट यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। सेटअप में दो स्पीकर्स और दो पैसिव रेडिएटर्स शामिल हैं। Redmi Soundbar Speaker 2 Pro को चीन में 499 युआन की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है, जो भारतीय करेंसी में करीब 6,500 रुपये के आसपास बैठती है।
  • Redmi Watch 6 हुई लॉन्च: 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 24 दिन तक का बैटरी बैकअप! जानें कीमत और फीचर्स
    Redmi ने चीन में अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 6 को लॉन्च कर दिया है, जो Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max के साथ पेश की गई है। इसमें 2.07-इंच का AMOLED कलर स्क्रीन दिया गया है और यह Xiaomi Surge OS 3 पर चलती है। यह स्मार्ट डिवाइस इंटरकनेक्शन को सपोर्ट करती है और Converged Device Centre के जरिए कंट्रोलर के रूप में भी काम कर सकती है। Redmi Watch 6 की कीमत चीन में CNY 599 (लगभग 7,400 रुपये) रखी गई है। यह तीन कलर ऑप्शंस - Blue Moon Silver, Elegant Black और Misty Blue में खरीदने के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे सीधे Xiaomi China e-store से खरीद सकते हैं।
  • Xiaomi 16 Pro में मिल सकता है 6.3 इंच डिस्प्ले, 6,300mAh बैटरी
    इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने चीन में पेश किया जा सकता है। हालांकि, इस सीरीज का इंटरनेशनल लॉन्च कुछ महीने बाद होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 16, Xiaomi 16 Pro mini, Xiaomi 16 Pro और Xiaomi 16 Pro Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite 2 दिया जा सकता है।
  • Flipkart Fitness Carnival: Rs 9 हजार तक सस्ती खरीदें Galaxy Watch FE, CMF Watch Pro, Noise Pro 6 जैसी स्मार्टवॉच, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
    Flipkart Fitness Carnival: सस्ते में स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह समय मौके का फायदा उठाने का है। Flipkart अपने कस्टमर्स के लिए धांसू सेल लेकर आई है जिसमें बड़े-बड़े ब्रांड्स की स्मार्टवॉच भारी छूट के साथ खरीदी जा सकती हैं। इनमें Samsung, Redmi, CMF, Huawei जैसे ब्रांड्स शामिल हैं जिनकी स्मार्टवॉच पर सेल में Rs 9000 तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।
  • सिंगल चार्ज में 36 घंटे चलने वाले Redmi Buds 6 Pro नॉइस कैंसिलेशन के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस
    शाओमी (Xiaomi) ने गुरुवार को चीन में कई नए गैजेट्स लॉन्‍च किए। उसने Redmi K80 सीरीज को अनवील किया। साथ ही Redmi Buds 6 Pro ईयरबड्स भी लॉन्‍च किए। Buds 6 Pro को लेकर दावा है कि सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके इन्‍हें 2 घंटे इस्‍तेमाल किया जा सकता है और सिंगल फुल चार्ज में ये 36 घंटों तक चल जाएंगे। इनमें ट्रिपल ड्राइवर लगाए गए हैं, ताकि बेहतर ऑडियो क्‍वॉलिटी यूजर्स को मिले।
  • Redmi की Turbo 4 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh की हो सकती है बैटरी
    इस सीरीज में ये Turbo 4 और Turbo 4 Pro शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने अप्रैल में Turbo 3 को पेश किया था। देश में Poco F6 5G के रिब्रांडेड वर्जन को Redmi Turbo के तौर पर लॉन्च किया गया था। इस वजह से Turbo 4 को Poco F7 के तौर पर पेश किया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 1.5K फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है।
  • Redmi Note 13 Turbo में मिल सकता है Qualcomm का नया प्रोसेसर
    इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का जल्द लॉन्च होने वाला Snapdragon 8s Gen 3 SoC दिया जा सकता है

Redmi 6 Pro Price - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »