Poco C81 Pro में मिल सकता है 6.9 इंच LCD डिस्प्ले, NBTC पर हुई लिस्टिंग

थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 25128PC17G के साथ लिस्टिंग हुई है। Poco C85 5G में LTE, GSM और WCDMA नेटवर्क्स के लिए सपोर्ट है

Poco C81 Pro में मिल सकता है 6.9 इंच LCD डिस्प्ले, NBTC पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 15 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

ख़ास बातें
  • Poco C81 Pro में 6.9 इंच LCD स्क्रीन HD+ रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया जा सकता है
  • यह Redmi A7 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco की C-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Poco C81 Pro में 6.9 इंच LCD स्क्रीन HD+ रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 का इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में Poco C85 5G को लॉन्च किया गया था। 

थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 25128PC17G के साथ लिस्टिंग हुई है। Poco C85 5G में LTE, GSM और WCDMA नेटवर्क्स के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच LCD पैनल HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Poco C81 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 हो सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 15 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह Redmi A7 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 

Poco C85 5G में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले (1,600 x 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 810 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland लो ब्लू लाइट और TUV फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.2 पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइंड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Poco C85 5G की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Poco X8 Pro Max और Poco X8 Pro को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में Poco X8 Pro Max को सिंगापुर में इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) से सर्टिफिकेशन मिला है। इससे पहले Poco X8 Pro को भारत मे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और दक्षिण कोरिया में RRA से सर्टिफिकेशन मिला था। Poco X8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 और Poco X8 Pro Max में MediaTek Dimensity 9500s दिया जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »