Redmi Note 13 Turbo में मिल सकता है Qualcomm का नया प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन को भारत सहित कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में Poco F6 के तौर पर पेश किया जा सकता है

Redmi Note 13 Turbo में मिल सकता है Qualcomm का नया प्रोसेसर
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को कुछ मार्केट्स में Poco F6 के तौर पर लाया जा सकता है
  • इसमें 6.78 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ होगा
  • Redmi Note 13 Pro में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi के Note 13 Turbo में क्वालकॉम के जल्द लॉन्च होने वाले Snapdragon 8s Gen 3 SoC और Snapdragon 7+ Gen 3 में से एक दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को कुछ मार्केट्स में Poco F6 के तौर पर लाया जा सकता है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि यह स्मार्टफोन भारत सहित कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में Poco F6 के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का जल्द लॉन्च होने वाला Snapdragon 8s Gen 3 SoC दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर में एक कोर Cortex-X4 कोर 3.01 GHz की क्लॉक स्पीड के साथ, चार Cortex-A720 कोर 2.61 GHz की क्लॉक स्पीड के साथ और तीन Cortex-A520 कोर 1.84 GHz की क्लॉक स्पीड के साथ हो सकते हैं। 

इस पोस्ट में कहा गया है कि Redmi Note 13 Turbo में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ होगा। इसके डिस्प्ले का अधिकतम रिफ्रेश रेट 144 Hz का होगा। यह एंड्रॉयड 14 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी को एक केबल के इस्तेमाल से 80 W पर चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है और इस वजह से इस जानकारी में कुछ बदलाव हो सकता है। 

पिछले महीने Redmi A3 को लॉन्च किया गया था। Xiaomi के इस सब-ब्रांड के नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G36 SoC दिया गया है। Redmi A3 में AI सपोर्ट वाला डुअल कैमरा सेटअप है। इस स्मार्टफोन के 3 GB RAM + 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 7,299 रुपये, 4 GB + 128 GB का 8,299 रुपये और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 9,299 रुपये का है। इसे Lake Blue, Olive Green और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। पिछले वर्ष कंपनी ने Redmi A2 को पेश किया था। इसके 2 GB RAM + 32 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 5,999 रुपये का था।  डुअल-सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 (Go Edition) पर चलता है। इसमें 6.71 इंच HD+ (1,600x700 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 3 दिया गया है। 


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • कमियां
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते हैं और इन्हें स्मार्टफोन और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  11. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »