50MP कैमरा, 12GB रैम वाला Xiaomi 12 Pro फोन Rs 14 हजार तक हुआ सस्ता, Redmi 12C के भी घटे दाम

Redmi 12C को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के अलावा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में भी आता है।

50MP कैमरा, 12GB रैम वाला Xiaomi 12 Pro फोन Rs 14 हजार तक हुआ सस्ता, Redmi 12C के भी घटे दाम

Xiaomi 12 Pro की कीमत एक बार फिर से कम हो गई है। इससे पहले फरवरी में इसका प्राइस कम किया गया था।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 Pro का 8GB + 128GB वेरिएंट पहले 52,999 रुपये में मिल रहा था।
  • Redmi 12C की कीमत अब 200 रुपये घटकर 8,799 रुपये हो गई है।
  • फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में आता है।
विज्ञापन
Xiaomi ने पॉपुलर स्मार्टफोन Xiaomi 12 Pro और Redmi 12C की कीमतों को घटा दिया है। फ्लैगशिप फोन Xiaomi 12 Pro की कीमत दूसरी बार घटाई गई है। इससे पहले इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम कर दी गई थी, जब Xiaomi 13 Pro लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं अब Xiaomi 12 Pro और Redmi 12C किस प्राइस में मिल रहा है। 

Xiaomi 12 Pro की कीमत एक बार फिर से कम हो गई है। इससे पहले फरवरी में इसका प्राइस कम किया गया था। अब उसके तीन महीने बाद कंपनी ने फिर से कीमतों को घटा दिया है। Xiaomi 12 Pro की कीमत अबकी बार 8 हजार रुपये और कम कर दी गई है। यह कीमत दोनों ही रैम कंफिगरेशन वेरिएंट के लिए घटाई गई है। घटी हुई कीमतें अब कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के साथ ही Amazon पर भी देखी जा सकती हैं। 

Xiaomi 12 Pro का 8GB + 128GB वेरिएंट पहले 52,999 रुपये में मिल रहा था जो कि अब सस्ता होकर 44,999 रुपये में मिल रहा है। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट कुछ समय पहले जहां 56,999 रुपये में मिल रहा था, अब इसकी कीमत कम होकर 48,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा ICICI, HDFC, SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड होल्डर फोन की खरीद पर 2000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इसके अलावा, पुराने फोन की बेस वैल्यू पर 2000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। यानि कुल मिलाकर कम से कम 14 हजार रुपये तक यह फोन सस्ता हो गया है। 

Redmi 12C को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के अलावा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में भी आता है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये थी जो कि अब 200 रुपये घटकर 8,799 रुपये हो गई है। फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में आता है।  
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality
  • Crisp 120Hz AMOLED display
  • Quick 120W wired charging
  • Powerful speakers
  • Good camera performance
  • कमियां
  • No official IP rating
  • No macro camera or shooting mode
  • Gets hot while recording video
डिस्प्ले6.73 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4,600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1,440x3,200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  2. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  3. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  4. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  6. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  7. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  9. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  10. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »