• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 36 घंटे चलने वाले Redmi Buds 6 Pro नॉइस कैंसिलेशन के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

सिंगल चार्ज में 36 घंटे चलने वाले Redmi Buds 6 Pro नॉइस कैंसिलेशन के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Redmi Buds 6 Pro को जेड ग्रीन, वाइट और ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। कीमत 399 युआन यानी करीब 4,650 रुपये है।

सिंगल चार्ज में 36 घंटे चलने वाले Redmi Buds 6 Pro नॉइस कैंसिलेशन के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: Weibo

सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके इन्‍हें 2 घंटे चलाया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Redmi Buds 6 Pro ईयरबड्स चीन में लॉन्‍च
  • 36 घंटे का प्‍लेटाइम देती है इनकी बैटरी
  • स्‍पेशल ऑडियो और नॉइस कैंसिलेशन जैसे फीचर्स
विज्ञापन
शाओमी (Xiaomi) ने गुरुवार को चीन में कई नए गैजेट्स लॉन्‍च किए। उसने Redmi K80 सीरीज को अनवील किया। साथ ही Redmi Buds 6 Pro ईयरबड्स भी लॉन्‍च किए। Buds 6 Pro को लेकर दावा है कि सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके इन्‍हें 2 घंटे इस्‍तेमाल किया जा सकता है और सिंगल फुल चार्ज में ये 36 घंटों तक चल जाएंगे। इनमें ट्रिपल ड्राइवर लगाए गए हैं, ताकि बेहतर ऑडियो क्‍वॉलिटी यूजर्स को मिले। स्‍पेशल ऑडियो और नॉइस कैंसिलेशन जैसे फीचर्स भी हैं, जो बाहर से आने वाले शोर को कम करने में मदद करते हैं। 
 

Redmi Buds 6 Pro Price 

Redmi Buds 6 Pro को जेड ग्रीन, वाइट और ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। कीमत 399 युआन यानी करीब 4,650 रुपये है। इनका गेमिंग एडिशन 499 युआन करीब 5,815 रुपये में 3 दिसंबर से लिया जा सकेगा। 
 

Redmi Buds 6 Pro features, Specifications 

Redmi Buds 6 Pro में बेहतर ऑडियो क्‍वॉलिटी के लिए ट्रिपल ड्राइवर सेटअप दिया गया है। दो ड्राइवर्स में सिरेमिक जबकि एक में टाइटेनियम की कोटिंग है। दावा है कि इससे ईयरब्स, क्‍लीयर, बैलेंस्‍ड और डीप बास वाला साउंड ऑफर करते हैं। 

Buds 6 Pro में स्‍पेशल ऑडियो का सपोर्ट है और ये कई एडवांस ऑडियो कोडक जैसे- MIHC, LDHC 5.0 के साथ काम करते हैं। दावा है कि ईयरबड्स में मिलने वाले डीप स्‍पेस नॉइस रिडक्‍शन फीचर की मदद से बाहर के शोर को 55 डेसिबल तक कम किया जा सकता है। बड्स में लगे माइक ENC के साथ आते हैं, जिससे कॉल के दौरान बाहर की आवाज कम हो जाती है और सबकुछ साफ सुनाई देता है। 

केस और बड्स को मिलाकर सिंगल चार्ज में इनकी बैटरी लाइफ 36 घंटों की है। सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके इन्‍हें 2 घंटे चलाया जा सकता है। Buds 6 Pro के गेमिंग एडिशन में लो-लेटेंसी रेट मिलता है और ये 130 मीटर तक की दूरी से ऑडियो ट्रांसमीट कर सकते हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »