Ray Ban Meta

Ray Ban Meta - ख़बरें

  • Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
    दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने् इन स्मार्ट ग्लासेज के फ्रेम्स के लिए लाइफस्टाइल ब्रांड्स Warby Parker और Gentle Monster के साथ टाई-अप किया है। Samsung Galaxy Glasses का मुकाबला Ray-Ban Meta Gen 2 स्मार्ट ग्लासेज से होगा। इन स्मार्ट ग्लासेज में Qualcomm का Snapdragon AR1 Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
  • Ray-Ban Meta के नए स्मार्ट चश्में लॉन्च, हिंदी और UPI का भी सपोर्ट, जानें कीमत
    Meta और Ray-Ban ने मिलकर अपने स्मार्ट चश्मों की सेकेंड जेनरेशन को लॉन्च कर दिया है। दूसरी पीढ़ी के चश्में पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। इनमें 3K वीडियो का सपोर्ट दिया गया है। Meta AI में अब हिंदी भाषा का सपोर्ट भी इनमें जोड़ दिया गया है। इसके अलावा इनमें UPI से पेमेंट का सपोर्ट भी कंपनी ले आई है। नए मॉडल में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा लगा है।
  • JioFrames: Jio का AI वाला स्मार्ट चश्मा हुआ अनाउंस, Meta के स्मार्ट ग्लासेस को मिला तगड़ा राइवल!
    Reliance Industries ने अपनी 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM 2025) में कई बड़े ऐलान किए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा JioFrames। यह AR-इनेबल्ड स्मार्ट आईवियर है, जिसे वॉयस कंट्रोल, AI इंटिग्रेशन और मल्टीलैंगुएज सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये सिर्फ चश्मा नहीं, बल्कि एक “पर्सनल टेक असिस्टेंट” है, जो फोटो-वीडियो कैप्चर करने, कॉल और मीटिंग अटेंड करने, म्यूजिक सुनने और लाइव स्ट्रीमिंग तक की सुविधा देता है।
  • 57 की उम्र में आंखें नहीं, लेकिन AI वाले स्मार्ट चश्मे के साथ नौकरी पर लौटा शख्स!
    Somerset, UK में रहने वाले 57 साल के ब्लाइंड शख्स Andy Evans को Meta AI-powered Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस ने नई उम्मीद दी है। नजर खोने के बाद उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी थी, लेकिन अब इन AI ग्लासेस की मदद से वे फिर से काम करने लगे हैं। डिवाइस कैमरा और स्पीकर के जरिए सामने की चीज़ें पहचान कर उन्हें ऑडियो में बताता है। Andy ने अपनी AI वॉइस के लिए Judi Dench को चुना है, जो उन्हें “007” कहकर पुकारती हैं। फिलहाल वे Sight Support West of England संस्था में काम कर रहे हैं।
  • Meta ने 1 साल में Ray Ban स्मार्ट ग्लास के इतने लाख यूनिट्स बेच डाले! किया बड़ा खुलासा
    Meta की ओर से Ray-Ban स्मार्ट ग्लास की बिक्री का आंकड़ा पहली बार बताया गया। कंपनी के CEO, Mark Zuckerberg ने कर्मचारियों के सामने खुलासा करते हुए कहा कि 2024 में उन्होंने इसके 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे हैं। मार्क जुकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों के सामने एक सवाल रखा था कि क्या Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज की सेल 1 मिलियन से बढ़कर 2025 में 5 मिलियन हो सकती है?
  • Meta का चश्मा निकाल रहा है लोगों की निजी जानकारियां! हार्वर्ड के छात्रों ने बनाया ऐप, वीडियो में दिखाया डेमो
    Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास का यूज हार्वर्ड इंजीनियरिंग के दो छात्रों द्वारा एक ऐप बनाने के लिए किया गया था जो लोगों के बारे में संवेदनशील जानकारी को बिना उनके पता लगे एक्सपोज कर सकता है। छात्रों ने X प्लेटफॉर्म पर वीडियो का एक डेमो पोस्ट किया और ऐप की क्षमता को दिखाया। ऐप को यूजर्स के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

Ray Ban Meta - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »